Tuesday, August 18, 2020

अयोध्या:एक ईंट प्रभु राम कार्यक्रम हुआ संपन्न

अयोध्या:एक ईंट प्रभु राम कार्यक्रम हुआ संपन्न।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली DTN)

आज दिन मंगलवार को केसरिया हिन्दू वाहिनी संगठन  ने डा कैप्टन सिकंदर रिज़वी जी के मार्गदर्शन में  चलाए गए अपने अभियान एक ईंट प्रभु राम के नाम से इकठ्ठा की गई, राशि को श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष माननीय डाo अनिल मिश्र जी को 1,51,000 (एक लाख इक्यावन हजार रुपए)का पहला  चेक सौंपा। 
जिसमे बावन जी मंदिर के महंथ वैदेही वल्लभ जी एवं देश के मशहूर जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव जी का विशेष आशीर्वाद रहा।
इस कार्यक्रम में केसरिया हिन्दू वाहिनी के संस्थापक माननीय अतुल मिश्र जी संरक्षिका देवी मंजूलता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह जी राष्ट्रीय प्रभारी रोटी बैंक शीकृती सिंह जी प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल यादव जी उत्तर प्रदेश के   प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र सिंह जी,  मयंक पोरवाल संस्थापक सदस्य जी, वैभव मिश्र जी ,रंजीत वर्मा जी ,विक्की जी ,अभय पांडेय  जी, अतुल शुक्ला , विकास दुबे जी उपस्थित रहे।

केसरिया हिन्दू वाहिनी ने बहुत जल्द ही अयोध्या में एक भव्य कार्यालय खोलने की घोषणा भी की है।

No comments:

Post a Comment