Tuesday, July 7, 2020

गृह मंत्रालय ने विेश्वविद्यालयों और संस्थानों द्वारा परीक्षाएँ आयोजित करने की अनुमति दी।

गृह मंत्रालय ने विेश्वविद्यालयों और संस्थानों द्वारा परीक्षाएँ आयोजित करने की अनुमति दी।
रिपोर्ट:डॉ०जसवीर आर्य प्रधानसम्पदक DTN

नई दिल्ली, 06 जुलाई  2020 

गृह मंत्रालय ने केन्द्रीय उच्च शिक्षा सचिव को आज एक पत्र लिखकर विेश्वविद्यालयों और संस्थानों द्वारा परीक्षाएँ आयोजित करने की अनुमति दे दी है। 

परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशानिर्देशों के अनुसार और विश्वविद्यालयों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अनुमोदित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार अंतिम सत्र (Final Term) की परीक्षाएँ आयोजित करना अनिवार्य है।






विज्ञापन:

Monday, July 6, 2020

उपकर्मा आयुर्वेद ने ब्यूटी सेग्मेंट में प्रवेश कियाआयुर्वेद की अच्छाई के साथ नाइट सीरम, ओनियन हेयर ऑयल,ओनियन शैम्पू और विटामिन सी फेस सीरम लॉन्च किया ।

उपकर्मा आयुर्वेद ने ब्यूटी सेग्मेंट में प्रवेश किया

आयुर्वेद की अच्छाई के साथ नाइट सीरम, ओनियन हेयर ऑयल,ओनियन शैम्पू और विटामिन सी फेस सीरम लॉन्च किया ।
 रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली)

उत्पाद उपकर्मा आयुर्वेद की आधिकारिक वेबसाइट www.upakarma.com पर उपलब्ध होंगे; अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट और न्याका जैसे प्रमुख पोर्टल और भारत में 10,000+ स्टोर के इसके मजबूत ऑफ़लाइन नेटवर्क में भी उपलब्ध होंगे।


 06 जुलाई , 2020: भारत में सबसे तेजी से बढ़ते आयुर्वेदिक ब्रांड उपकर्मा आयुर्वेद ने भारत के ‘मदर ऑफ ऑल हीलिंग’ आयुर्वेदिक ज्ञान के जरिये प्रगति की है। चूंकि, कठोर रसायनों से भरे उत्पादों के खिलाफ उपभोक्ता चेतना बढ़ रही है; वे जैविक उत्पादों की ओर रुख कर रहे हैं जो न केवल सौम्य और शुद्ध हैं, बल्कि टिकाऊ भी हैं जो कई लाभ प्रदान करते हैं।

शुद्ध आयुर्वेदिक उत्पादों की पेशकश की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उपकर्मा आयुर्वेद ने अब ब्यूटी सेग्मेंट में कदम रखा है और चार नए शुद्ध ब्यूटी प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं: नाइट सीरम, ओनियन हेयर ऑयल, ओनियन शैम्पू और विटामिन सी फेस सीरम

वर्तमान में प्रोडक्ट्स को दिल्ली, अंबाला, पुणे, मंडी और जालंधर जैसे शहरों में 699 रुपए और 1199 रुपए के बीच बजट अनुकूल कीमत रेंज में लॉन्च किया गया है। इस लॉन्च के माध्यम से, ब्रांड 6.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ब्यूटी मार्केट में अपने लिए एक महत्वपूर्ण हिस्से को सुरक्षित करने का लक्ष्य बना रहा है।



लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए उपकर्मा आयुर्वेद के सह-संस्थापक और एमडी विशाल कौशिक ने कहा, “लोग अपने दैनिक ब्यूटी रेजिम को लेकर अधिक जागरूक हुए हैं। वे अब खरीदारी से पहले न केवल अच्छी पैकेजिंग बल्कि हानिरहित प्राकृतिक अवयवों पर भी विचार करते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए, हमने बाजार में लाने से पहले उत्पादों के निर्माण और मूल्यांकन पर शीर्ष उद्योग विशेषज्ञों के साथ व्यापक आरएंडडी और विचारोत्तेजक सत्र किए हैं। हमने सामग्रियों की सर्वोत्तम गुणवत्ता का उपयोग किया है और पूरी सावधानी बरतते हुए छानबीन की है और उन्हें शहरी प्रदूषकों से मुक्त रखा हैं।”

उन्होंने कहा, “उपकर्मा आयुर्वेद में, हम अपने सभी प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उत्पादों की रेंज के माध्यम से जीवन में संतुलन और गुणवत्ता बहाल करने में विश्वास करते हैं। हम आगे भी अपने उपभोक्ताओं के लिए इस तरह के उत्पाद बनाना और लाना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जी सकें।”

 

● केसर / कुमकुमादि की अच्छाई के साथ नाइट सीरम चमकदार और दमकती त्वचा प्राप्त करने में मदद करता है।


● एलोवेरा के अर्क, आवश्यक विटामिन और ह्यालुरोनिक एसिड के साथ विटामिन सी फेस सीरम त्वचा को तुरंत हाइड्रेट करता है, यूवी विकिरण से होने वाले नुकसान से लड़ता है, हाइपर पिग्मेंटेशन को कम करता है और त्वचा की उम्र बढ़ने को रोकता है। इससे आप चमकदार और जवां दिखते हैं।
● ओनियन ऑयल प्याज के काले बीज के तेल, जोजोबा तेल, नारियल तेल और आर्गन तेल का एक अनूठा फार्मूला है। यह न केवल क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करने में मदद करता है बल्कि समय से पहले होने वाले धूसरपन, दोमुंहे बालों और पतलेपन को भी रोकता है। यह सिर की त्वचा को पोषण देता है, जिससे बालों के विकास की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है।

● ओनियन शैम्पू मजबूत और चमकदार बाल के लिए प्रकृति की सबसे अच्छी सामग्री को साथ लाता है। लाल प्याज के बीज, आंवला, भृंगराज और ब्राह्मी से इनफ्यूज हमारे ओनियन शैम्पू से यह सुनिश्चित होता है कि आप स्वस्थ बाल और सिर की त्वचा प्राप्त करें।

इस ब्रांड की पहले से ही 10 अलग-अलग राज्यों में 10,000 से अधिक दुकानों के साथ पूरे भारत में महत्वपूर्ण उपस्थिति है। ब्रांड द्वारा पेश किए जाने वाले प्रमुख उत्पाद शुद्ध शिलाजीत रेजिन फॉर्म, अश्वगंधा कैप्सूल, प्रीमियम क्वालिटी सैफ्रन, मीठा बादाम तेल और शिलाजीत कैप्सूल हैं जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड पर उपलब्ध हैं। सौंदर्य उत्पादों के नवीनतम लॉन्च ने इसके उत्पाद पोर्टफोलियो को और बेहतर बनाया है और यह उसे अपने मौजूदा ग्राहकों और हितधारकों को विविधता और गुणवत्ता दोनों प्रदान करने में मदद करेगा।

उपकर्मा आयुर्वेद के बारे में: उपकर्मा आयुर्वेद भारत का सबसे तेजी से बढ़ता आयुर्वेदिक ब्रांड है जो आयुर्वेदिक ज्ञान के साथ रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करता है। कंपनी की स्थापना 2017 में नई दिल्ली में युवा उद्यमियों श्री विशाल कौशिक और श्री पराग कौशिक ने की थी। यह प्रीमियम पैकेजिंग में बजट अनुकूल कीमतों पर सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक उत्पाद पेश कर रहा है। कंपनी भारत में शीर्ष आयुर्वेदिक कंपनियों में से एक है। उपकर्मा आयुर्वेद का विजन लोगों की दैनिक दिनचर्या व लोगों के जीवन में असंतुलन को लेकर समझ से आती है। यह एक ऐसा ब्रांड है जो स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देता है, जो वास्तव में इसकी टैगलाइन, 'बैलेंस योर लाइफ' के अनुरूप है।

श्री राजदत्त गहलोत स्थाई समिति के अध्यक्ष चुने गए; श्रीमती तुलसी जोशी उपाध्यक्षा निर्वाचित।



श्री राजदत्त गहलोत स्थाई समिति के अध्यक्ष चुने गए; श्रीमती तुलसी जोशी उपाध्यक्षा निर्वाचित।
रिपोर्ट:डॉ०जसवीर आर्य प्रधानसम्पदक DTN-

श्री राजदत्त गहलोत आज द.दि.न.नि. की स्थाई समिति के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। सांसद श्री परवेश सिंह वर्मा, नेता सदन श्री नरेंद्र चावला की उपस्थिति में स्थाई समिति के सदस्यों और बड़ी संख्या में पार्षदों ने श्री गहलोत को बधाई दी और उनका स्वागत किया। आर.के.पुरम की पार्षद श्रीमती तुलसी जाशी को स्थाई समिति के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

इस अवसर पर श्री राजदत्त गहलोत ने कहा कि वे जनता की अकाँशाओं को पूरा करने के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कोरोना संकट के कारण रुके हुए विकास कार्यों की गति में तेज़ी लाएंगे। श्री गहलोत ने कहा कि दक्षिणी निगम विभागीय चुनौतियों का सामना कर रहा है, इस मुश्किल घड़ी में पार्षदों और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा और उन्होंने कहा कि मेरा यह प्रयास रहेगा कि जनता को बेहतर जनसुविधाएँ प्रदान की जाएँ और इस वैश्विक महामारी में निगम की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि निगम को आत्मनिर्भर बनने की अत्यंत आवश्यकता है।

ताकि वो अधूरे पड़े विकास योजनाओं और कोरोना से संबंधित कार्यों को समय पूरा किया जा सके। उन्होंने यह बताया कि शीघ्र ही हर ज़ोन में जनता की सुविधा के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। निगम बिना बजट के भी अपनी ओर से बेहतरीन कार्य कर रहा है।

श्री राजदत्त गहलोत ककरोला वार्ड से निगम पार्षद हैं, पिछले वर्ष उन्होंने उपमहापौर के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों और अनाधिकृत काॅलोनियों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया ।
डॉ०जसबीर आर्य,
प्रधान संपादक,
दिल्ली टाइम्स न्यूज
मीडिया एसोसिएट: दक्षिण दिल्ली नगर निगम।
🖲️www.delhitimesnews.com
📱9212412283, 9650380366

इंडेक्स ने इंट्राडे का लाभ गंवाया लेकिन ऊंचाई पर हुए बंद,निफ्टी 55.65 अंक ऊपर, सेंसेक्स में 0.5% की उछाल।

इंडेक्स ने इंट्राडे का लाभ गंवाया लेकिन ऊंचाई पर हुए बंद,निफ्टी 55.65 अंक ऊपर, सेंसेक्स में 0.5% की उछाल।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार (नई दिल्ली)
 
बेंचमार्क सूचकांकों ने लगातार तीसरे दिन सकारात्मक मूवमेंट जारी रखा।

निफ्टी 0.53% या 55.65 अंक बढ़कर 10,607.35 अंक पर बंद हुआ, जो 10 हजार अंक से ऊपर रहा। दूसरी ओर, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.50% या 177.72 अंक चढ़कर 36,021.42 अंक पर बंद हुआ। लगभग 1333 शेयर आगे बढ़े, 148 शेयर अपरिवर्तित रहे, जबकि 1359 शेयरों में गिरावट आई। द्वारा अमर देव सिंह, हेड एडवायजरी, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड

 भारती एयरटेल (4.08%), आयशर मोटर्स (4.18%), अदानी पोर्ट्स (4.12%), हीरो मोटोकॉर्प (2.64%), और बजाज ऑटो (1.93%) निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जेएसडब्ल्यू स्टील (1.77%), टाटा स्टील (1.76%), इंडसइंड बैंक (1.48%), एचडीएफसी बैंक (1.28%), और ज़ी एंटरटेनमेंट (1.35%) निफ्टी में टॉप लूजर्स में थे।

बीएसई मिडकैप में 0.56% जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.47% की वृद्धि हुई। बैंक और मेटल्स को छोड़कर सभी क्षेत्रों में सकारात्मक कारोबार हुआ।

 मदरसनसुमी सिस्टम्स लिमिटेड

एमएसएसएल एक प्रमुख ऑटो कम्पोनेंट कंपनी है। उसने एक ग्रुप रिकन्स्ट्रक्चरिंग की घोषणा की जहां यह अपने घरेलू वायरिंग हार्नेस बिजनेस को डीमर्ज करेगा। एमएसएसएल के शेयरों में 5.69% की गिरावट हुई और उसने 97.75 रुपए पर कारोबार किया

 एचडीएफसी लाइफ

एचडीएफसी लाइफ ने घोषणा की कि उसका स्टॉक जुलाई के महीने के आखिरी दिन निफ्टी-50 का हिस्सा होगा। इससे एचडीएफसी लाइफ के शेयर 5.07% चढ़े और इसने 575.75 रुपए पर कारोबार किया।

 मुथूट फाइनेंस

गैर-बैंकिंग फर्म मुथूट फाइनेंस के शेयरों में 3.15% की तेजी आई और उसने 1143.90 रुपए पर कारोबार किया। कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरों के विभाजन के प्रस्ताव पर विचार किया।

 आरआईएल

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में 1.57% की बढ़ोतरी हुई और आज के कारोबारी सत्र में  उसने 1788.00 रुपए पर कारोबार किया। इससे पहले कंपनी ने घोषणा की कि इंटेल रिलायंस जियो प्लेटफार्म में 0.39% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करते हुए 1894.50 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

 जेएसडब्ल्यू स्टील

वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील के वर्ष-दर-वर्ष कच्चे इस्पात का उत्पादन 30.2% घटकर 2.96 मिलियन टन हो गया। जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 1.77% नीचे आ गया और इसने 191.00 रुपए पर कारोबार किया।

 पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज

पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में 1.52% की बढ़ोतरी हुई और उसने 13.40 रुपए पर कारोबार किया। एसबीआई ने 300 करोड़ रुपए के टर्म लोन-डब्ल्यूसी ऑग्मेंटेशन को मंजूरी देने के बाद आज के कारोबारी सत्र में शेयर में 3% की इंट्राडे उछाल देखने को मिली।

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक लिमिटेड के शेयरों में 1.37% की बढ़ोतरी हुई। इसने 429.00 रुपए पर कारोबार किया। कंपनी ने बैंक की सहायक कंपनी एक्सिस बैंक यूके लिमिटेड को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की।

 वेदांता लिमिटेड

एनएसई के निफ्टी-50 बेंचमार्क से स्वैच्छिक डीलिंग के प्रस्ताव के बाद वेदांता लिमिटेड के शेयरों में 0.28% की गिरावट आई और कंपनी ने 106.10 रुपए पर कारोबार किया। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी निफ्टी-50 इंडेक्स में वेदांता लिमिटेड की जगह लेगी।

 भारतीय रुपया

भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी के बीच भारतीय रुपया आज के कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे की तेजी के साथ 74.64 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोना

कोरोनावायरस के मामलों की बढ़ती संख्या और चीन व यू.एस. के बीच जारी तनाव के बीच आज के कारोबारी सत्र में सोने में फ्लैट कारोबार हुआ।

 मिश्रित ग्लोबल मार्केट संकेत

यूरोपीय बाजारों में फ्लैट कारोबार हुआ जबकि एशियाई शेयरों ने मजबूत यू.एस. पेरोल डेटा पर उछाल मारी। हालांकि, अमेरिका में कोरोनोवायरस मामलों की बढ़ती संख्या ने लाभ को सीमित रखा। नैस्डेक में 0.52%, निक्केई 225 में 0.66%, और हैंग सेंग में 0.99% की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, एफटीएसई एमआईबी और एफटीएसई 100 क्रमशः 0.84% और 0.92% नीचे गए।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में 250 आइसीयू बेड्स समेत 1000 बेड वाले सरदार वल्ल्लभभाई पटेल कोविड अस्पताल का दौरा किया।

 
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में 250 आइसीयू बेड्स समेत 1000 बेड वाले सरदार वल्ल्लभभाई पटेल कोविड अस्पताल का दौरा किया।
रिपोर्ट:डॉ०जसवीर आर्य प्रधानसम्पदक (DTN)

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिल्ली कैंटोनमेंट में बने कोविड-19 अस्पताल का दौरा किया। सरदार वल्लभभाई पटेल कोविड-19 अस्पताल को डीआरडीओ ने तैयार किया है। खास बात यह है कि कि यह अस्पताल अस्थाई है और इसे 12 दिनों के रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार किया गया है। इस अस्पताल में 250 आईसीयू सहित 1000 बेड्स हैं। 
इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा, 'इस संकटपूर्ण समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लोगों की मदद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह कोविड अस्पताल उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।' 
शाह ने आगे कहा, 'मैं इस अस्पताल के लिए डीआरडीओ, टाटा और सशस्त्र बलों के चिकित्सा कर्मियों को आभार जताता हूं जो मौके पर साथ आए हैं और समस्या से निपटने में हमारी मदद की है।'

Saturday, July 4, 2020

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

रिपोर्ट-प्रदीप विधुड़ी (नई दिल्ली)
नई दिल्ली, 04 जुलाई -
 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शनिवार को इस अवसर पर अपने ट्वीट संदेश में शाह ने कहा, 'स्वामी विवेकानंद एख राष्ट्रभक्त संत, महान विचारक और असाधारण वक्ता थे, जिन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया बल्कि संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से पल्लवित किया। उनकी शिक्षा, सार्वभौमिक भाइचारे और आत्म-जागृति के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।'


उन्होंने कहा, 'स्वामी विवेकानंद को युवाओं की क्षमता और परिवर्तनकारी शक्ति पर बहुत विश्वास था। उनका मानना था कि युवा वर्ग ही आने वाले समय में राष्ट्र के विकास को सही दिशा और शक्ति देगा।
उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।'
उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की 118वीं पुण्यतिथि है। अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का डंका बजाया था। स्वामी विवेकानंद ने वर्ष 1893 में शिकागो में सबसे पहले पूरी दुनिया को भारत के धर्म और आध्यात्म के सार से परिचित कराया था। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 में हुआ था और महज 39 वर्ष की आयु में ही उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन-

Thursday, July 2, 2020

तड़के सुबह ही लेह के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। सैन्य अधिकारियों से फारवर्ड पोस्ट पर जाकर की मुलाक़ात। और जब तक खबर सामने आई तब तक दिल्ली वापसी भी कर चुके थे पीएम।

तड़के सुबह ही लेह के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। सैन्य अधिकारियों से फारवर्ड पोस्ट पर जाकर की मुलाक़ात। और जब तक खबर सामने आई तब तक दिल्ली वापसी भी कर चुके थे पीएम।

रिपोर्ट-डॉ जसबीर आर्य (प्रधानसम्पदक DTN)


पीएम नरेंद्र मोदी का मास्टर स्ट्रोक

पीएम के इस कदम से निश्चित तौर पर एक बहुत बड़ा संदेश गया है सेना में भी और चीन को भी।।कुछ ना कुछ तो पक रहा है....

लगता है भारत सरकार ने और सेना ने मूड बना लिया है,

अमरीका इजरायल रुस तीनो जगहों से धडाधड मिसाईल ,एयर डिफेंस सिस्टम, गोलाबारूद, हेलीकॉप्टर फिर से मंगाए जा रहे हैं एडवांस मे, वो लगातार आने शुरू हैं डिलेवर हो रहे हैं पिछले 15 दिनों से, भारत चीन सीमा पर यकायक अप्रत्याशित रुप से बडी संख्या मे सेना तैनात कर दी गयी है।

इधर जम्मू काश्मीर मे फरमान जारी कर दिया गया है कि गैस सिलेंडर आदि का स्टाक 2 महीने के लिए एडवांस मे कर लिया जाए, और सभी सरकारी स्कूल आदि को खाली करवा लिया जाए और वहां के लोकल लोंगो को आर्मी ट्रेनिंग दे रही है युद्ध काल के हालात से निपटने के लिए।

तो वहीं पाकिस्तान के अंदर पिछले एक महीने में आतंकवादी हमलों की बाढ सी आ गयी है,

और अच्छी खबर ये है कि रुस भी सभी जरूरी साजो समान तुरंत दे रहा है जिसकी दो खेप आ चुकी है, अब क्या आया है ये किसी को नहीं पता, और तो और इजरायल और अमरीका से भी कंसाईमेंट आ रहे हैं धडाधड, उधर साउथ चाईना सी मे अमरीका भारत और जापान युद्ध अभ्यास शुरू कर चुके है।

मुझे तो लगता है फुल एंड फाईनल है सब... 

इधर काश्मीर का सबसे बडा अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी  हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से स्तीफा दे दिया।

लगता है दक्षिण एशिया में सिंधु बलूचिस्तान तिब्बत जिनजियांग ताईवान हांगकांग ये सब एक पूर्ण स्वतंत्र देश के रुप मे आने वाले है।

हमारे जवान  पिछले 70 साल से आतंकवाद नक्सलवाद माओवाद के कारण बलिदान होते ही तो आएं हैं और तो और अब तो जगजाहिर हो चुका है कि कोरोना एक बायोलॉजिकल वेपन था।

शायद इसीलिए अमरीका सहित अधिकतर देश चीन से खार खा बैठे क्यूंकि इसके माध्यम से इन तमाम बडे देशों की अर्थव्यवस्था चौपट होने की कगार पर पहुंच गई.

खुद भारत की सभी बडी आर्थिक राजधानियां दिल्ली मुंबयी पुणे अहमदाबाद कोलकाता इंदौर आदि आदि आज एक खास रणनीति के तहत जाम कर दी गयी।


विज्ञापन-

यूपी: देर रात हिस्ट्रीशीटर को दबोचने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, आठ पुलिसकर्मियों की मौत।

यूपी: देर रात हिस्ट्रीशीटर को दबोचने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, आठ पुलिसकर्मियों की मौत।

रिपोर्ट-गोविंद कुमार(नई दिल्ली)

कानपुर में देर रात शातिर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। एडीजी जय नारायण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। चार पुलिसकर्मी घायल भी हैं। घटना कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है। पुलिस शातिर बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई थी। 
 मरने वालों में सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा और एसओ शिवराजपुर महेश यादव भी शामिल हैं। 

बताया गया है कि विकास और उसके साथियों की फायरिंग में एसओ बिठूर, एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। दो सिपाहियों के पेट में गोली लगी जिन्हें गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में रीजेंसी भर्ती कराया गया है और कई पुलिसकर्मी लापता हैं। 

गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे बिठूर और चौबेपुर पुलिस ने मिलकर विकास दुबे के गांव बिकरू में उसके घर पर दबिश दी।  विकास और उसके 8, 10 साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर और छतों से गोलियां चलाई गईं। 
एसओ कौशलेंद्र के एक गोली जांघ और दूसरी हाथ पर लगी। इसके अलावा सिपाही अजय सेंगर, अजय कश्यप, सिपाही शिवमूरत, दरोगा प्रभाकर पांडेय, होमगार्ड जयराम पटेल समेत सात पुलिसकर्मियों को गोलियां लगीं। सेंगर और शिवमूरत के पेट में गोली लगी। दोनों की हालत गंभीर है। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स गांव पहुंची और घायलों को लेकर रीजेंसी अस्पताल लाया गया। 

सूत्रों ने बताया कि जिस तरीके से हमला हुआ, उससे आशंका है कि  बदमाशों को पुलिस की दबिश की भनक मिल गई थी। जिस कारण उन्होंने तैयारी करके पुलिस पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि विकास दुबे खूंखार अपराधी है जिस पर 2003 में शिवली थाने में घुसकर तत्कालीन श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता संतोष शुक्ला की हत्या का आरोप लगा था। बाद में वह इस केस से बरी हो गया था। इसके अलावा विकास पर प्रदेश भर में दो दर्जन से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं।

बाजार में आई तेजी, निफ्टी 10 हजार अंक से ऊपर, सेंसेक्स में 498.65 अंक की उछाल।

बाजार में आई तेजी, निफ्टी 10 हजार अंक से ऊपर, सेंसेक्स में 498.65 अंक की उछाल।
रिपोर्ट-गोविंद कुमार(नई दिल्ली)

वित्तीय और एफएमसीजी क्षेत्र के नेतृत्व में आज के कारोबारी सत्र में बाजारों ने सकारात्मक कारोबार किया अमर देव सिंह, हेड एडवायजरी, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड

निफ्टी 10 हजार अंक से ऊपर रहा, 1.24% या 127.95 अंक बढ़कर 10,430.05 पर बंद हुआ, वहीं एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 1.43% या 498.65 अंक ऊपर और 35,414.45 पर बंद हुआ।

 1486 शेयर आगे बढ़े, 120 शेयर अपरिवर्तित रहे, जबकि 1251 शेयरों में गिरावट आई।

 निफ्टी गेनर्स में एक्सिस बैंक (6.34%), बजाज फिनसर्व (5.20%), यूपीएल (5.27%), एचडीएफसी (1.28%), और आईटीसी (4.65%) शामिल थे। नेस्ले (2.06%), एनटीपीसी (2.14%), श्री सीमेंट्स (1.96%), एलएंडटी (1.99%), और सिप्ला (1.88%) टॉप लूजर्स में से थे।

फार्मा सेक्टर दबाव में रहा। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप क्रमशः 0.18% और 0.39% चढ़े।

 हीरो मोटोकॉर्प

हीरो मोटोकॉर्प के स्टॉक में 0.12% की गिरावट दर्ज की गई और इसने आज के सत्र में 2544.00 रुपए पर कारोबार किया। इससे पहले रिपोर्ट आई कि कंपनी की कुल बिक्री 4.5 लाख से अधिक रही, जिसमें ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों से आने वाली प्रमुख मांग थी।

 अतुल ऑटो

अतुल ऑटो के स्टॉक में 0.95% की गिरावट आई और इसने 167.70 रुपए पर कारोबार किया। इससे पहले पता चला कि जून के महीने में कंपनी की बिक्री में 71.8% की गिरावट दर्ज की गई।

 सुजलॉन एनर्जी

विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने अपने डेट रिस्ट्रक्चरिंग के पूरा होने की घोषणा की और कहा कि वह अपने कर्ज पर अब 9% प्रतिवर्ष ब्याज चुकाएगी। परिणामस्वरूप, कंपनी के शेयरों में 4.95% की वृद्धि हुई और उसने 5.30 रुपए पर कारोबार किया।

 एमएंडएम

एमएंडएम के पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट ने जून 2020 में पिछले साल इसी महीने में की गई बिक्री की तुलना में लगभग 8,000 वाहनों की बिक्री की। एमएंडएम के शेयरों में 1.64% की गिरावट दर्ज की गई और उसने 502.30रुपये पर कारोबार किया।

 एलेम्बिक फार्मा

एलेम्बिक फार्मा के शेयरों में 0.74% की गिरावट आई और इसने 906.00 रुपए पर कारोबार किया। इससे पहले कंपनी को यूएसएफडीए की ओर से एएनडीए डॉक्सीसाइक्लिन हाइक्लेट टैबलेट के लिए अंतिम स्वीकृति मिल गई थी।

 आयशर मोटर्स

जून महीने में आयशर मोटर्स की बिक्री में 70.3% की कमी आई है। इसके बाद भी कंपनी के शेयर की कीमत 0.17% बढ़ी और इसने 18,365 रुपए पर कारोबार किया।

 ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के शेयरों में 3.62% की गिरावट आई और उसने 434.00 रुपए पर कारोबार किया। इससे पहले यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने जेनेरिक दवाओं की कीमत के लिए साजिश के कंपनी पर आरोप तय किया।

 रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

आरआईएल के स्टॉक्स में 1.89% की बढ़ोतरी हुई और इसने आज के कारोबारी सत्र में 1736.25 रुपए पर कारोबार किया और इस दौरान क्रमशः 1727.90 रुपए और 1712.65 रुपए का इंट्रा-डे हाई और लो छुआ।

 भारतीय रुपया

आज के कारोबारी सत्र में पॉजीटिव इक्विटी बाजार के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली रूप से नीचे 75.59 रुपए पर बंद हुआ।

सोना

कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद सोने की कीमतें बढ़ गई। इस साल सोने की कीमतों में लगभग 24% की बढ़ोतरी हुई है।

वैश्विक बाजारों से मिश्रित संकेत

भारत-चीन तनाव और कोरोनोवायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच वैश्विक बाजारों में आज के कारोबारी सत्र में मिश्रित रुख देखा गया। नैस्डैक में 1.87% की बढ़ोतरी हुई जबकि हैंग सेंग में 0.52% की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, निक्केई-225 0.75% नीचे चला गया, एफटीएसई-100 1.33% नीचे चला गया, जबकि एफटीएसई एमआईबी 1.82% नीचे चला गया।

(विज्ञापन)

Wednesday, July 1, 2020

बाजार फ्लैट, निफ्टी 0.10% गिरा, सेंसेक्स 45.72 अंक फिसला।

बाजार फ्लैट, निफ्टी 0.10% गिरा, सेंसेक्स 45.72 अंक फिसला।

रिपोर्ट-गोविंद कुमार (नई दिल्ली)


द्वारा अमर देव सिंह, हेड एडवायजरी, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड 

आज के अस्थिर कारोबारी सत्र में भारतीय बाजार फ्लैट बंद हुए। ट्रेडिंग सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शाम 4:00 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन ने अस्थिरता बढ़ाई। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया। इस योजना से 8 मिलियन गरीब भारतीय परिवारों को मुफ्त राशन मिलेगा। इस योजना से सरकारी खजाने पर अतिरिक्त 90,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

आज के कारोबार में निफ्टी 0.10% या 10.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,302.10 पर बंद हुआ। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.13% या 45.72 अंक की गिरावट के साथ 34,915.80 पर बंद हुआ।

लगभग 1452 शेयरों में गिरावट आई, 1259 शेयर आगे बढ़े, जबकि 137 शेयर अपरिवर्तित रहे।

श्री सीमेंट्स (3.12%), मारुति सुजुकी (2.66%), नेस्ले (2.54%), आईसीआईसीआई बैंक (2.59%), और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (2.41%) निफ्टी के टॉप गेनर्स में से थे।

बीपीसीएल (2.50%), आईओसी (1.72%), पावर ग्रिड (1.94%), सन फार्मा (1.89%), और यूपीएल (1.18%) निफ्टी में टॉप लूजर थे।

बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप क्रमशः 0.14% और 0.75% नीचे गए।
 
पंजाब और सिंध बैंक
पंजाब और सिंध बैंक के शेयरों में 4.91% की गिरावट दर्ज हुई और बैंक ने चौथी तिमाही के लिए 236.30 करोड़ रुपए के नुकसान की सूचना दी।

एमआरएफ
एमआरएफ ने चौथी तिमाही के लिए अपने समेकित शुद्ध लाभ में 679.02 करोड़ रुपये में दोगुना वृद्धि दर्ज की। परिणामस्वरूप, कंपनी के शेयरों में 2.92% की वृद्धि हुई और उसने 67,100.00 रुपए पर कारोबार किया।

फोर्स मोटर्स
कंपनी के चौथी तिमाही के शुद्ध मुनाफे में 83.4% की कमी आई जबकि राजस्व में 38.4% की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, कंपनी के शेयरों में 1.14% की बढ़ोतरी हुई और उसने 935.00 रुपए पर कारोबार किया।
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट 
हुडको के शेयरों में 4.33% की वृद्धि हुई और कंपनी ने चौथी तिमाही में अपने समेकित लाभ में 86.6% की वृद्धि की रिपोर्ट के बाद 34.90 रुपए पर कारोबार किया।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चौथी तिमाही के लिए 1529.07 करोड़ रुपये के नुकसान की सूचना दी और उसके बाद उसके शेयर में 10.62% की गिरावट आई और बैंक ने 19.10 रुपये पर कारोबार किया।  
भारत डायनामिक्स 
भारत डायनामिक्स के शेयरों में 9.15% की बढ़ोतरी हुई और उसने 330 रुपए पर कारोबार किया। इससे पहले कंपनी ने मार्च 2020 में समाप्त तिमाही के लिए दोगुने से अधिक का लाभ दर्ज किया। 
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
चौथी तिमाही के लिए कंपनी की समेकित बिक्री 136240.0 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही की समेकित बिक्री से 11.6% कम रही। आज के कारोबारी सत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 0.91% की गिरावट दर्ज की गई और इसने 1707.50 पर कारोबार किया।
भारतीय रुपया
भारतीय इक्विटी बाजार में अस्थिर कारोबार के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज के कारोबार सत्र में 75.75 रुपये के उच्च स्तर पर बंद हुआ।
तेल कीमतें
लीबिया की सरकारी तेल कंपनी ने निर्यात फिर से शुरू किया तो पिछले सत्र में तेल की कीमतों ने तेज बढ़ोतरी हासिल की थी, हालांकि, आज के कारोबारी सत्र में तेल की कीमतें नीचे चली गईं।
मिश्रित वैश्विक बाजार संकेत
यूरोपीय बाजार के शेयरों में आज के कारोबारी सत्र में सपाट कारोबार हुआ। निवेशकों ने मजबूत तिमाही रीबाउंड के बाद मुनाफावसूली की। यू.के. अर्थव्यवस्था में भी कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण 40 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।
नैस्डैक में 1.20%, निक्केई 225 में 1.33%, और हैंग सेंग में 0.52% की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, एफटीएसई एमआईबी और एफटीएसई-100 क्रमशः 0.54% और 0.33% नीचे गए।

कोविड-19 महामारी के दौरान 78% भारतीय एमएसएमई बंद,स्पोक्टो ने अपने अध्ययन में किया खुलासा।

कोविड-19 महामारी के दौरान 78% भारतीय एमएसएमई बंद,स्पोक्टो ने अपने अध्ययन में किया खुलासा।


रिपोर्ट:गोविंद कुमार (नई दिल्ली)

स्पोक्टो ने लोन मॉरेटोरियम के मुद्दे पर कर्ज देने वाले संगठनों का अध्ययन किया, शीर्षक रखा-
"द ग्राउंड ट्रूथ - वॉयस ऑफ इंडियन बॉरोअर्स" 

अध्ययन से ग्राहकों को सहयोग की आवश्यकता, मॉरेटोरियम को लेकर जागरूकता और उसकी समझ
और भुगतान राशि पर इसके प्रभाव की जानकारी दी गई है।
29 जून 2020: कोरोनावायरस महामारी ने कारोबारों, संस्थानों और समाज पर विनाशकारी प्रभाव डाला है और भारत के प्रमुख बड़े डेटा एनालिटिक्स-बेस्ड बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी में से एक स्पोक्टो ने 'द ग्राउंड ट्रूथ- वॉयस ऑफ इंडियन बॉरोअर्स' ' नाम से व्यापक अध्ययन पेश किया है। इसमें मुंबई, पुणे, नई दिल्ली, बैंगलोर, कोलकाता, अहमदाबाद आदि जैसे पूरे देश के 185 शहरों के अकाउंट होल्डर्स की राय और इनसाइट्स शामिल किया गया है। यह अध्ययन उपभोक्ताओं को मॉरेटोरियम पर वास्तविक और कार्रवाई योग्य इनसाइट्स देता है।
महामारी ने काम कर रहे अनगिनत पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर कम किए हैं। छंटनी, वेतन में कटौती और कम आय जैसे फेक्टर की वजह से कुशल और अकुशल श्रमिक, दोनों को बड़े शहरों से अपने गृहनगर सामूहिक पलायन करना पड़ा है। इसे देखते हुए यह अध्ययन रिटेल लोन अकाउंट होल्डर्स से प्राप्त डेटा जमीनी हकीकत को प्रस्तुत करता है, उन्हें कैसा समर्थन चाहिए, उनकी वर्तमान जागरूकता और मॉरेटोरियम की समझ व भुगतान राशि पर इसके प्रभाव के बारे में प्रासंगिक जानकारी देता है।

अध्ययन में मुख्य रूप से निम्नलिखित महत्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आए;

●   59% उपभोक्ताओं को कोविड-19 के कारण आय का पूरी तरह नुकसान हुआ है

●   मौजूदा वर्कफोर्स के 34% कर्मचारियों ने अपनी नौकरी गंवा दी है

●   राजस्व न मिलने की वजह से 78% एमएसएमई को जीरो रेवेन्यू जनरेशन के कारण ऑपरेशंस बंद करना पड़ा

●   कुल खाताधारकों में से 76% ने छोटे-छोटे लोन लिए जिनकी ईएमआई 50,000 रुपये तक है। जिन लोन का रीपेमेंट गड़बड़ाया है, उनमें सुरक्षित श्रेणी की तुलना में असुरक्षित श्रेणी के लोन ज्यादा हैं

●   78% उपभोक्ताओं ने प्रारंभिक मॉरेटोरियम पीरियड (मार्च से मई) चुना, जिसका अर्थ है कि 22% या तो स्वेच्छा से ऑप्ट आउट के लिए चुने गए या बैंक के मॉरेटोरियम प्रस्ताव को नहीं चुना

●   75% बॉरोअर्स ने मॉरेटोरियम को लेकर अधिक स्पष्टता और शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। 64% बॉरोअर्स ने पुष्टि की कि उन्हें पता है कि मॉरेटोरियम क्लॉज का लाभ उठाने पर उन पर कितना ब्याज लग सकता है।

●   38% उपभोक्ता अपने प्रश्नों को हल करने के लिए ह्यूमन इंटरफ़ेस से बोलना या बातचीत करना पसंद करते हैं

●   62% लोन बॉरोअर्स के लिए डिजिटल अब नया माध्यम है, जो रियलटाइम में, पूर्वाग्रह से मुक्त, सुसंगत और प्रामाणिक समाधान प्रस्तुत करता है।

●   लगभग 28% उपभोक्ता अपने बैंकों से बातचीत को लेकर असंतुष्ट थे, केवल 46% ही ग्राहकों को मॉरेटोरियम की शर्तों को समझाने पर बैंकों के प्रयासों से संतुष्ट हैं।

●   37% उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्हें अगले 12 महीनों में वित्तीय व्यय के लिए आवश्यक लोन के रूप में वित्तीय प्रणाली से समर्थन की आवश्यकता है

●   अंत में, 56% से अधिक ग्राहक अब मॉरेटोरियम से बाहर निकलने को तरस रहे हैं

स्पोक्टो सॉल्युशंस के संस्थापक, सीईओ और प्रवक्ता श्री सुमीत श्रीवास्तव ने कड़े परिश्रम से तैयार और आंख खोलने वाले अध्ययन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “पूरी दुनिया में वर्ष 2020 सभी उद्योगों और पेशेवरों के लिए ब्लैक स्वान इवेंट साबित हुआ है। इस अवधि में मूल्यवान टेक-अवे भी मिले हैं, अर्थात्- बैंकिंग और कर्ज देने वाले इकोसिस्टम को अपनी एंगेजमेंट नीतियों और रणनीतियों को फिर से विकसित करना होगा क्योंकि उनके ग्राहक आवंटित समय-सीमा में लोन रीपेमेंट करने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन यह दूसरे छोर पर भी प्रभावी है। लोन देने वालों की इच्छा रीपेमेंट की हो सकती है लेकिन अभी भुगतान करने की उनकी क्षमता नहीं है। बैंकों को यह भी ध्यान रखना होगा कि ये ग्राहक जो सभी संभाव्यता वाले बाजार की जड़ता के शिकार हैं, एक या दो साल के अंतराल में पुरानी स्थिति में लौट आएंगे और इनमें कम से कम 15-20 साल की संभावित सेवा मिल सकती है। इस वजह से बैंकों को शॉर्ट टर्म डिफॉल्टर कम करने के बजाय लंबी अवधि के ग्राहकों को महत्व देना चाहिए। बैंकों को भी लोन डिस्बर्समेंट के डिजिटल और कुशल रास्तों के एडवांस एडॉप्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को आकर्षित करने और एंगेज करने पर फोकस करना चाहिए। यह न केवल बीमार क्षेत्र को नियत समय में अपने पैरों पर वापस खड़ा करने में मदद करेगा, बल्कि भयावह संक्रमण की मार से उबरने और पुनर्निर्माण में भी मदद करेगा।"

कर्ज देने वाले जो संगठन कस्टमर एंगेजमेंट और डिजिटल कलेक्शन को प्राथमिकता देते हैं, उनमें रेवेन्यू फ्लो बढ़ेगा और उम्मीद है कि यह महामारी के बाद के परिदृश्य के मौजूदा उदासी भरे माहौल के विपरीत यह बेहतर और उत्कृष्ट भविष्य का निर्माण करेगा।

Tuesday, June 23, 2020

अब घर बैठे अपनी फ़सल का सौदा करें एग्रीबाज़ार मोबाइल ऐप के ज़रिए।

अब घर बैठे अपनी फ़सल का सौदा करें एग्रीबाज़ार मोबाइल ऐप के ज़रिए।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(दिल्ली टाइम्स न्यूज़)

दो गज़ की दूरी भी, सही दाम भी और समय पर पैसा भी आपके बैंक खाते में

 ●        देश भर में किसान ई-नाम जैसे पोर्टल्स और एग्रीबाज़ार जैसी इलेक्ट्रॉनिक मंडियों के ज़रिये ऑनलाइन खरीदी और बिक्री कर रहे हैं

●        राजस्थान में एग्रीबाज़ार का प्रोग्राम काफ़ी सफ़ल रहा है, जहां किसान एग्रीबाज़ार इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफ़ार्म के ज़रिये सीधे मिलों को फ़सल बेचते हैं।

●        एग्रीबाज़ार ऐप डाउनलोड किया जा सकता है, या टोल-फ़्री ऑल इंडिया नंबर + 91 9090397777 पर कॉल करके टेली मदद ली जा सकती है

 22 जून, 2020: कोविड19 प्रकोप के दौरान, भारत के पहले निजी क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक कृषि मंडी एग्रीबाज़ार ऐप को पूरे भारत में छोटे किसानों से जबरदस्त प्रतिक्रिया (400% की वृद्धि) मिली है। इस ऐप को डाउनलोड करके, किसान अपनी उपज का विवरण अपलोड करने में मदद करते हैं और फोन बटन के टैप से खरीदारों को सीधे ढूंढते हैं। यह प्लेटफार्म पारदर्शिता और प्रत्यक्ष क्रेता-विक्रेता बातचीत की सुविधा देता है, और यह सुनिश्चित किया जाता है कि छोटे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।

शुरुआत से ही, एग्रीबाज़ार ऐप प्लेटफॉर्म में लगभग 10,000 व्यापारी और प्रोसेसर 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 100 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के 2 लाख से अधिक किसानों के नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। उदाहरण के लिए, ऐप के ज़रिये प्रधानमंत्री जन कल्याण अन्न योजना के तहत पूरे भारत में 8 मिलियन मीट्रिक टन दाल खरीदी और बेची गई है। इसी तरह, अकेले मध्य प्रदेश राज्य में, ऐप से सफलतापूर्वक 40,000 मीट्रिक टन अनाज की नीलामी कर गई है, जिससे किसानों के बीच अपनी उपज बेचने के तरीके में तेज़ी से बदलाव आया है। 2016 में अपनी स्थापना के बाद से, ऐप ने 14,000 करोड़ जीएमवी का व्यापार किया है।
एग्रीबाज़ार के सह-संस्थापक और सीईओ अमित अग्रवाल ने कहा, “कोविड-19 भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए एक वास्तविक परीक्षा और हकीकत का आईना रहा है। इसने साबित कर दिया है कि कैसे डिजिटल और एग्री-टेक प्लेटफॉर्म के ज़रिये छोटे किसान सोशल डिस्टैंसिंग के मानदंडों को बनाए रखते हुए अपनी उपज उचित दर पर और अधिक तेजी से बेच सकते हैं। हमारे ई-मंडी ऐप को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, और भारतीय किसानों ने बड़ी तेजी से इसे अपनाकर हमें भी हैरान कर दिया है। मैं इस ट्रेंड को भविष्य में आगे बढ़ते हुए देखता हूं, जहां सभी किसान तकनीक का इस्तेमाल करके एग्री-वैल्यू चेन में आगे बढ़ेंगे।”
इसी तरह, राजस्थान में, हमारे कार्यक्रम को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जहां किसान एग्रीबाज़ार मोबाइल ऐप से अपनी उपज सीधे मिलों को बेच सकते हैं। इस कार्यक्रम को जल्द ही अन्य राज्यों में भी शुरू किया जाएगा।
आज किसान अपनी उपज बिना किसी मंडी में जाए बेच सकते हैं, जिससे कोविड19 के दौरान उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को भी मदद मिली है। एक बार सौदा पूरा हो जाने के बाद, गृह मंत्रालय (एमएचए) की सुरक्षा और एसओपी के दिशानिर्देशों के अनुसार, एग्रीबाज़ार की ऑन ग्राउंड सेवाएं किसान से उपज लेने और इसे खरीदार के गंतव्य तक पहुंचने का इंतज़ाम करती है।
एग्रीबाज़ार ऐप आईओएस और ऐप स्टोर दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है और इसे स्मार्ट और फीचर फोन दोनों में चलाया जा सकता है। किसान टोल-फ़्री ऑल इंडिया नंबर + 91 9090397777 पर कॉल कर सकते हैं और एक कंपनी एक्ज़ीक्यूटिव प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करने और ट्रेडिंग शुरू करने के लिए जानकारी अपलोड करने पर उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं।

एग्रीबाज़ार के बारे में:

एग्रीबाज़ार एक कुशल और सहज सिस्टम वाला ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जो भारतीय कृषि क्षेत्र को भविष्य के लिए तैयार समाधान देता है। भारतीय कृषि-व्यवसाय बिखरा हुआ है, और एग्रीबाज़ार अपनी अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों के साथ तकनीक से सक्षम बनाने पर काम कर रहा है। गोदाम, जमानती वित्तपोषण और वैल्यू-ऐडेड सेवाओं के साथ, एग्रीबाज़ार कई राज्यों में फ़ैला है और पूरे इकोसिस्टम की दक्षता को बढ़ाता है।
एक संपूर्ण एग्रीटेक कंपनी के रूप में, एग्रीबाज़ार ने एक (इलेक्ट्रॉनिक) ई-मंडी एग्रीगेटर मॉडल में भौतिक मंडी जैसी जगह बनाई है।
प्लेटफॉर्म पर व्यापार करने के लिए, किसान को एग्रीबाज़ार प्लेटफॉर्म पर अपनी उपज अपलोड करने के लिए रजिस्टर करना होगा।
खरीदार (व्यापारी, व्यापारी और प्रोसेसर) किसी फसल की नीलामी चुन सकते हैं और उसकी बोली लगा सकते हैं।
सीधे खरीदारों और विक्रेताओं के बीच मोलभाग है। वे किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के बिना सौदा पूरा करते हैं।
सौदा पूरा हो जाने के बाद, एग्रीबाज़ार का ऑन-ग्राउंड स्टाफ पिक-अप शुरू कर देता है। वर्तमान महामारी के बीच, यह पूरी प्रक्रिया संपर्क रहित है।
कृषि उपज लेने के लिए टीम किसान के घर (पिछवाड़े) या मैदान पर पहुंचती है। किसान या तो छह फीट की दूरी बनाए रखता है या फोन पर निर्देश देता है।
माल की डिलिवरी के लिए भी कंपनी इसी संपर्क रहित प्रक्रिया का अनुसरण करती है।
माल पहुंचाने के बाद, किसानों के बैंक खाते में ई-भुगतान कर दिया जाता है, नोटों को छूने की समस्या के बिना।

Sunday, June 21, 2020

एक-तिहाई से ज्यादा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को भर्तियों की चिंताः ब्रिजलैब्ज सर्वेक्षण ।

एक-तिहाई से ज्यादा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को भर्तियों की चिंताः ब्रिजलैब्ज सर्वेक्षण।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(दिल्ली टाइम्स न्यूज़)
 
● विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स से जुड़े 1000 उत्तरदाताओं के बीच कराया गया सर्वेक्षण

● पता चलता है कि कैंपस प्लेसमेंट के प्रावधानों के बावजूद 76% उम्मीदवारों को आज तक नौकरी का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है

● सर्वेक्षण के जरिये वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में मजबूत कौशल के महत्व को रेखांकित करते हुए रोजगार संकट पर प्रकाश डाला गया

21 जून, 2020: अपने आला कार्यक्रमों और बूट कैम्प के माध्यम से भारत के तकनीकी पूल की रोजगार क्षमता को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध ब्रिजलैब्ज सॉल्युशंस एलएलपी ने अब अपने प्लेटफॉर्म पर जॉब प्लेसमेंट पर इंजीनियरिंग स्नातकों के बीच सर्वेक्षण किया है। भारत की सबसे बड़ी आईपी-संचालित इनक्यूबेशन लैब द्वारा किए गए नवीनतम ऑनलाइन सर्वेक्षण में विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम से जुड़े लगभग 1000 उम्मीदवारों (60% लड़कों और 40% लड़कियों सहित) की सैम्पल साइज शामिल था। इस सर्वेक्षण ने आज नौकरी की तलाश करने वालों की कुछ प्रमुख चिंताओं को सामने रखा है।

सर्वेक्षण के निष्कर्षों ने महामारी के बाद की हमारी दुनिया में इंजीनियरों को 'जॉब रेडी' करके स्किल-सेल के गैप्स को दूर करने की आवश्यकता को साबित किया है। 76% उत्तरदाताओं ने स्वीकार किया कि उनके कॉलेजों में एक्टिव प्लेसमेंट सेल है जबकि बाकी ने इसके उलट दावा किया है। यह उल्लेखनीय है कि यद्यपि अधिकांश छात्रों ने सक्रिय प्लेसमेंट सेल होना स्वीकार किया है, लेकिन पांचवें हिस्से से थोड़े ज्यादा यानी 24% उत्तरदाता ही उनके जरिये नौकरी हासिल कर सके हैं। छात्रों के एक बड़े हिस्से को अब तक किसी भी तरह की नौकरी की पेशकश नहीं हुई है। इसका तात्पर्य यह है कि वर्तमान में 78.64% छात्रों के पास कोई नौकरी नहीं है।

सर्वेक्षण के अनुसार 35.48% इंजीनियरिंग में नौकरी चाहने वाले समय पर प्लेसमेंट को लेकर चिंतित हैं। महामारी की वजह से चल रही आर्थिक मंदी की पृष्ठभूमि में कई संगठनों ने या तो अपनी भर्ती प्रक्रियाओं को रोक दिया है या बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहे हैं। इस अस्थायी अयोग्यता ने नए इंजीनियरिंग स्नातकों के संकट को बढ़ा दिया है जो इस संकट के समय में भी अवसर की तलाश में हैं। 

उनकी आशंकाएं कई मुद्दों के इर्द-गिर्द घूम रही हैं। इनमें मनचाहे वेतन पैकेज से लेकर नौकरी के प्रस्ताव तक सबकुछ शामिल हैं। यह ध्यान देने योग्य बात है कि केवल 26.96% उत्तरदाताओं को अपने मौजूदा स्किल सेट के दम पर मनचाहा वेतन पैकेज मिलने का विश्वास है। आंकड़े बताते हैं कि नौकरी चाहने वालों के बीच आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अनुभवात्मक लर्निंग से सपोर्टेड एक मजबूत स्किलसेट के महत्व को सामने लाते हैं।

ब्रिजलैब्ज के सीईओ नारायण महादेवन ने सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर कहा, “सर्वेक्षण ने कई विचार बिंदुओं को सामने लाया है। सबसे पहले सभी इंजीनियरिंग उम्मीदवारों को अपने कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट का प्रावधान नहीं है। दूसरे, ऐसे प्रावधानों तक पहुंच भी नौकरी की गारंटी नहीं दे सकती है। विशेष रूप से मौजूदा आर्थिक मंदी के कारण भर्ती प्रक्रियाओं को रोकने की वजह से ऐसा हो सकता है। और, अंतिम लेकिन महत्वपूर्ण, नौकरी तलाशने वालों को इस बात पर जरा-भी विश्वास नहीं है कि उन्हें जल्द ही मनचाहे पैकेज के साथ नौकरी मिल जाएगी।”

महादेवन ने कहा, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए, एक मजबूत स्किलसेट की जरूरत है जो न केवल यह सुनिश्चित करे कि नौकरी तलाशने वाले को प्रतिस्पर्धी रोजगार बाजार में बढ़त हासिल हो, बल्कि उसे मनचाहा वेतन पैकेज भी प्राप्त हो, जो उसके प्रयासों के अनुरूप हो।"

ब्रिजलैब्ज सॉल्युशंस एलएलपी का लक्ष्य उभरती टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इंजीनियरिंग प्रतिभा और विचारों का पोषण करना है और 2016 में अपनी स्थापना के बाद से फैलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से पूरे भारत में 1500 से अधिक इंजीनियरों को प्रशिक्षित और नियोजित किया है। कंपनी अपने प्रयासों को विस्तार देने के लिए भारत के इंजीनियरिंग प्रतिभा पूल को अपडेट करने और उन्हें उद्योग के लिए तैयार करने की दिशा में बूट कैंप का भी आयोजन करती है।