Tuesday, July 14, 2020

नया ओरिजिनल कॉमेडी ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal hu’, 27 जुलाई से शुरू होगा, सिर्फ़ POGO पर।

नया ओरिजिनल कॉमेडी ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal hu’, 27 जुलाई से शुरू होगा, सिर्फ़ POGO पर!
 

रिपोर्ट: गोविंद कुमार(नई दिल्ली)

14 जुलाई 2020

🔹शो का थीम सॉन्ग लिखा है गीतकार गुलज़ार ने,

🔹माइक्रोसाइट ऑफ़र करती है गेम्स, ऐक्टिविटीज़, और काफ़ी सारी मस्ती।

 14 जुलाई, 2020: सोने जैसे दिल वाले एक होशियार लड़के की समझदार हरकतों और हास्यप्रद शरारतों के लिए तैयार हो जाइए! POGO अपने प्रशंषकों के लिए लाया है एक बिल्कुल नया देसी ऐनिमेटेड ओरिजिनल, एक गुदगुदाने वाली कॉमेडी, ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal Hu’ –27 जुलाई, से हर सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे।
 तो आइए, आठ साल के Titoo के रोजमर्रा के हंगामों में शामिल हो जाइए - एक ऐसा नेकदिल, होशियार बच्चा जिसे सबकी मदद करना पसंद है, लेकिन अनजाने में परेशानियां और भी बढ़ा देता है। Titoo की दुनिया है बिल्कुल भारतीय, लेकिन बेतहाशा अजीब, और इसमें शामिल हैं उसके माता-पिता, उसका प्यारा और हिफ़ाजती भाई, और उसके वफादार दोस्तों का गिरोह जिनमें से हर कोई अपने-आप में अनोखा है। मस्ती का डोज़ तब और भी बढ़ जाता है जब खुद को ‘Titoo The Great' कहने वाला यह उत्साही लड़का अपने दोस्तों के साथ मुसीबत में फ़ंस जाता है। लेकिन मुश्किल चाहे जितनी भी बड़ी क्यूँ ना हो, इस होशियार लड़के के चुलबुले दिमाग में हर समस्या का हल है!

 इस लॉन्च के लिए POGO के पिटारे में प्रशंषकों के लिए बहुत कुछ है! यह नया शो दुनिया के सामने एक नए मधुर गाने के साथ लॉन्च होगा, जिसके बोल अवॉर्ड-विजेता गीतकार, कवि और फिल्म निर्माता, गुलज़ार साहब ने लिखे हैं। सिमाब सेन ने इसे संगीत दिया है।

 POGO ने Titoo के राष्ट्रव्यापी प्रमोशनल लॉन्च के मद्देनज़र माताओं के लिए बनाए गए अग्रणी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म Momspresso के साथ भी हाथ मिलाया है, जिसके ज़रिये Titoo की लाजवाब दुनिया को जीवंत करने के लिए एक बेहद रोमांचक अभियान चलाया जाएगा। जुलाई से Momspresso 'टीटू के चर्चे' शुरू करेगा, जिससे दर्शकों को Titoo के हाजिरजवाब तरीकों को जानने का मौका मिलेगा। Momspresso की  ब्लॉगर्स के बड़े नेटवर्क से जुड़कर, POGO शो का टाइटल ट्रैक भी लाएगा, जिसके ज़रिये प्रशंषको  'कैराओके विद टीटू' के माध्यम से टीटू के साथ डिजिटली गाना गा सकते हैं।

 प्रशंषकों का उत्साह बढ़ाने के लिए Momspresso 26 जुलाई को ‘माय टीटू मोमेंट’ प्रतियोगिता भी शुरू करेगा। इसमें माता-पिता को अपने बच्चों के अद्भुत पहलुओं और समझदार हाजिरजवाबी स्वभाव को दिखाने और मजाकिया सवालों का जवाब देने के साथ ही, POGO की ओर से आकर्षक पुरस्कार जीतने का एक अनूठा मौका मिलेगा। चैनल विभिन्न प्लेटफॉर्म के डिजिटल दर्शकों तक पहुंचने के लिए इस अभियान में प्रसिद्ध YouTube स्टार्स को भी शामिल करेगा।

 POGO के व्यापक प्रचार में और भी बहुत सी चीजें शामिल होंगी, जैसे: एक समर्पित माइक्रोसाइट, एक रोमांचक ‘Titoo Tongue Twister Challenge’ और खास तौर पर ‘टीटू’ के अनूठे क्रिएटिव ओवरले जैसे Facebook पर फ्रेम, फिल्टर और स्टिकर।

 POGO प्रशंषकों के लिए एक नया 2डी एंडलेस रनर वेब गेम ‘Titto Run’ भी लाया है, जो शो की माइक्रोसाइट पर उपलब्ध होगा। इस गेम में प्रशंषकों को बाधाएं पार करने और रास्ते में मिलने वाले बर्गर खाने में Titoo की मदद करनी है। यह एक यूज़र-फ़्रेंडली गेम है, जिसे खेलना आसान और बेहद मज़ेदार है।

 प्रशंषको Titoo की दुनिया के बारे में और भी बहुत कुछ जान सकते हैं! बच्चों की प्रतिष्ठित अर्धमासिक पत्रिका ‘Tinkle by Amar Chitra Katha Pvt. Ltd’ के साथ एक विशेष साझेदारी करके POGO पाठकों के लिए ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal Hu’ का कॉमिक बुक संस्करण भी पेश करेगा। माता-पिता और बच्चे iOs और Android डिवाइस पर उपलब्ध Tinkle App, Amar Chitra Katha App और Magzster App पर इन कॉमिक को पढ़ सकते हैं।

 Titoo की मौजी दुनिया की झलक देखने के लिए यहां प्रोमो देखें। आप Titoo के साथ और मस्ती करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.pogo.tv/ और Facebook पे @PogoTVIndia पर भी लॉग इन कर सकते हैं!

POGO के बारे में

आज की पीढ़ी के उत्साही, समझदार, बड़ा सोचने और बड़े सपने देखने वाले बच्चों को मनोरंजन करने वाला, POGO वार्नरमीडिया का केवल भारत के बच्चों के लिए बनाया गया मनोरंजन नेटवर्क है। 2004 में शुरू किया गया, POGO बच्चों का एक अग्रणी चैनल है, जिसमें कॉमेडी और कला से लेकर खेल और जिज्ञासा तक कई प्रकार की शैलियों का कंटेंट है। इस चैनल में Chhota Bheem, Super Bheem, ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal Hu’ जैसे कई लोकप्रिय देसी शो आते हैं, साथ ही यहां अंतर्राष्ट्रीय हिट Grizzy and the Lemmings और Mr. Bean भी हैं। POGO भारत, श्रीलंका और मालदीव में हिंदी और तमिल में उपलब्ध है। Cartoon Network का साथी चैनल, POGO, वार्नरमीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स और सेल्स एशिया पैसिफिक द्वारा निर्मित और वितरित ब्रांड है। अधिक जानकारी के लिए, फेसबुक में @PogoTVIndia पर जाएं।

विज्ञापन:

कई देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सोने की कीमतों में तेजी।

कई देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सोने की कीमतों में तेजी।

 रिपोर्ट:गोविंद कुमार (नई दिल्ली)


14 जुलाई 2020

कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि और बाजार पर उसके प्रभाव को लेकर कुछ वास्तविक चिंताएं पैदा हुई हैं। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के केंद्रीय बैंक अलग-अलग वस्तुओं की कीमतों पर तीव्र प्रभाव डालते हुए, अर्थव्यवस्थाओं में तरलता बढ़ा रहे हैं। द्वारा प्रथमेश माल्या, एवीपी- रिसर्च नॉन एग्री कमोडिटी एंड करेंसी, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड।

 सोना

कई देशों में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने फिर लॉकडाउन लगने की बाजार की भावनाओं को बढ़ा दिया। और इसके परिणामस्वरूप सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ग्लोबल बैंकों की ओर से और अधिक स्टिमुलस इन्फ्यूजन ने पिछले सप्ताह सोने की कीमतों को ऊंचा रखा। पीली धातु की स्पॉट कीमतें पिछले सप्ताह 1.3% अधिक पर बंद हुई थीं। अब सोना 1800 डॉलर के निशान की ओर बढ़ रहा है क्योंकि वायरस ने फिर से आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती शुरू कर दी है।

 कच्चा तेल

महामारी के कारण लगभग हर जगह फिर से प्रतिबंध लग रहे हैं। इससे कच्चे तेल की डब्ल्यूटीआई कीमतें पिछले सप्ताह कम से कम 0.25% तक बंद हुई। वैश्विक अर्थव्यवस्था में क्वांटिटी के लिहाज से महत्वपूर्ण योगदान करने वाले राष्ट्र कोविड-19 पॉजीटिव केस बढ़ने से झटका भुगत रहे हैं। इस वजह से महामारी फिर से बाजार में कच्चे तेल की मांग में गिरावट का कारण बनी।

एनर्जी इंफर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (ईआईए) के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल की इन्वेंट्री का स्तर लगभग 5.7 मिलियन बैरल तक बढ़ गया है। कच्चे तेल की मांग में घटने की संभावना के कारण बाजार को उम्मीद है कि ओपेक अगली बैठक के बाद अपने उत्पादन में कटौती की घोषणा करेगा।

   बेस मेटल्स

एलएमई पर पिछले हफ्ते बेस मेटल की कीमतें काफी ऊंची रहीं। सभी बेस मेटल्स में, पिछले सप्ताह जिंक सबसे ज्यादा लाभ में रहा। पिछले कुछ महीनों में चीन में जिंक उत्पादन कम था। चीन के जिंक के उत्पादन में, जो पहले से ही गिर रहा था, दुनिया के सबसे बड़े माइनर्स में से एक यानी अलास्का स्थित रेड माइनर्स के शिपमेंट में देरी के कारण भी प्रभावित हुआ था।

लगातार पांचवें महीने गिरावट की वजह से चीन की औद्योगिक मांग पर दबाव पड़ा है। वायरस के बढ़ते मामलों के कारण ग्लोबल केंद्रीय बैंकों के प्रोत्साहन पैकेज की वजह से बेस मेटल्स की कीमतों का समर्थन किया जा रहा है।

 कॉपर

एलएमई पर पिछले सप्ताह कॉपर कीमतों में 5% की वृद्धि हुई थी। इसने शीर्ष कॉपर उत्पादकों से बढ़ते आपूर्ति की चिंताओं को जन्म दिया। चिली कॉपर के शीर्ष उत्पादकों में से एक है, और वहां लाल धातु की कीमतों में तेजी आई है।

 कोरोना पॉजिटिव मामलों के तेजी से बढ़ने के कारण लॉकडाउन फिर लागू होने के कारण औद्योगिक धातु का आउटलुक अनिश्चित और चिंताजनक है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वेबिनार “वज्रपात एवं आकाशीय बिजली” के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वेबिनार “वज्रपात एवं आकाशीय बिजली” के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की।

 डॉ० जसवीर आर्य (प्रधानसम्पदक DTN)

केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री (एन) ने प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए सहयोगात्मक लघु और दीर्घकालिक शमन और न्यूनीकरण के उपायों पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।
दिनाँक: 14.07.2020
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वेबिनार “वज्रपात एवं आकाशीय बिजली” के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। एक दिवसीय वेबिनार का केंद्र-बिंदु वज्रपात एवं आकाशीय बिजली के जोखिमों की बेहतर समझ के संदर्भ में मानव क्षमता को विकसित करना तथा उन जोखिमों को कम करने और प्रभावित हितधारकों के बीच लचीलापन बढ़ाने के लिए आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर प्रधानमंत्री के 10 सूत्री एजेंडे और सेंडाइ फ्रेमवर्क को लागू करके प्रभावी सहयोगात्मक कार्रवाई करना था।
वेबिनार का उद्देश्य प्रतिभागियों को “वज्रपात एवं आकाशीय बिजली” के जोखिम आकलन, पूर्वानुमान, तैयारी और शमन के साथ-साथ समय पर प्रतिक्रिया और पुनरूद्धार के लिए तकनीकी ज्ञान और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जागरूक करना था।
अपने संबोधन में श्री नित्यानंद राय ने “वज्रपात एवं आकाशीय बिजली” के प्रतिकूल जोखिमों को कम करने के लिए भारत सरकार के विभागों द्वारा किए गए प्रमुख हस्तक्षेपों पर प्रकाश डाला। राष्ट्र के विकास में आपदा जोखिम शमन व न्यूनीकरण के उपायों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए सहयोगात्मक लघु और दीर्घकालिक शमन और न्यूनीकरण के उपायों पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के निरंतर समर्थन, मार्गदर्शन और गहरी रुचि पर प्रकाश डाला। उन्होनें प्रधानमंत्री द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर दिये गए 10 सूत्रों को अपनाने के साथ-साथ अनुसंधान आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण रणनीति, भागीदारी दृष्टिकोण और सक्रिय निवारक और शमनात्मक रणनीति अपनाने पर बल दिया।

वेबिनार में बोलते हुए डॉ राजीवन, सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने अपने मंत्रालय द्वारा वज्रपात एवं आकाशीय बिजली पर किए जा रहे महत्‍वपूर्ण कार्यों जैसे मोबाइल ऐप दामिनी, वेदर मॉडलिंग, डॉप्लर वेदर रडार और लाइटनिंग डिटेक्टर सिस्टम आदि की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अपने दृष्टिकोण को पूर्वानुमान से तात्कालिक अनुमान पर स्थानांतरित करने और वज्रपात एवं आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी को उनसे संबन्धित हितधारकों तक पहुँचने के लिए उचित रणनीतियां तैयार करने पर जोर दिया। 
वेबिनार के उद्घाटन सत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों में मेजर जनरल मनोज कुमार बिंदल, कार्यकारी निदेशक, एनआईडीएम तथा डॉ मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग शामिल थे। इस सत्र के बाद विशिष्ट वक्ताओं के व्याख्यान हुए, जिनमे डॉ वी. तिरुपुगाज, अपर सचिव (नीति एवं योजना), एनडीएमए; डॉ सूर्य प्रकाश प्रमुख, जीएमआर विभाग, एनआईडीएम तथा डॉ सोमा सेन रॉय, वैज्ञानिक – एफ़, आईएमडी शामिल थे।

जुर्म व जुल्म के खिलाफ एक बेखौफ मीडिया आवाज "क्राईम फ्री इंडिया" मे नियुक्तियां।

जुर्म व जुल्म के खिलाफ एक बेखौफ मीडिया आवाज "क्राईम फ्री इंडिया" मे नियुक्तियां।

डॉ० जसवीर आर्य (प्रधानसम्पदक एवं चेयरमैन)

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत दिल्ली सरकार एवम दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त एक *राष्ट्रीय प्रेस मीडिया नेटवर्क "क्राईम फ्री इंडिया"* के प्रत्येक राज्य,जिला व थाना स्तर पर निम्न मीडिया पदों की नियुक्तियां की जा रही है:-
# क्राईम ब्यूरो चीफ एवं उप क्राईम ब्यूरो चीफ,
# चीफ क्राईम रिपोर्टर,
# स्पेशल क्राईम रिपोर्टर,
# प्रेस फोटोग्राफर एवं कैमरामैन,
# क्राईम रिपोर्टर,
# सोशल रिपोर्टर,
# इंटेलिजेंस रिपोर्टर,
# विजिलेंस रिपोर्टर,
# सिक्योरिटी रिपोर्टर,
# सिटीजन रिपोर्टर,
# साईबर रिपोर्टर,
# क्राईम इन्वेस्टिगेटर,
# ट्रेनी रिपोर्टर एवं स्ट्रिंगर आदि!
यदि आप क्राईम मीडिया में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं?
यदि आप अपराध व अन्याय पीड़ित जनता की आवाज को बुलंद करना चाहते हैं?
यदि आप देश के लिए भी कुछ कर गुजरना चाहते हैं।
तो आप हमारे क्राईम विरोधी मीडिया आंदोलन में शामिल होकर अपना नाम सार्थक करें।

 कृपया इस हेतु अधिक जानकारी के लिए आप हमारे क्राईम फ्री इंडिया PRESS मुख्यालय मे मीडिया प्रभारी से 📲 9968004686, 9868422283 पर शीघ्राति संपर्क करें:

डॉ० जसबीर आर्य,
प्रधान संपादक एवं चेयरमैन
CFIB Group of Media 
वेबसाइट:
www.crimefreeindiabureau.com
📱9212412283, 9650380366

हेक्टर प्लसः भारत की पहली 6-सीटर इंटरनेट एसयूवी जिसके साथ आपको मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ और वह भी शुरुआती 13.48 लाख रुपए कीमत में।

हेक्टर प्लसः भारत की पहली 6-सीटर इंटरनेट एसयूवी जिसके साथ आपको मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ और वह भी शुरुआती 13.48 लाख रुपए कीमत में।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली)

13 जून, 2020: एमजी (मॉरिस गैराज) मोटर इंडिया ने आज 13.48 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) के शुरुआती मूल्य पर बहुप्रतीक्षित एमजी हेक्टर प्लस लॉन्च की है। हेक्टर प्लस भारत की पहली 6-सीटर इंटरनेट एसयूवी है जो पैनोरमिक सनरूफ के साथ आती है। इसका निर्माण एमजी मोटर के गुजरात में वडोदरा के पास हलोल में स्थित स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मैन्यूफेक्चरिंग फेसिलिटी में किया जाएगा।

एमजी हेक्टर परिवार के इस नए सदस्य 6-सीटर हेक्टर प्लस में बीच की पंक्ति में शानदार और आरामदेह कैप्टन सीट्स दी गई हैं। 6-सीटर एसयूवी अपने बिल्कुल नए डुअल-टोन स्मोक्ड सेपिया ब्राउन इंटीरियर की वजह से अंदर से बेहद अपील करने वाले लुक्स देती है। इसके अलावा बिल्कुल नए स्टाइलिश हेडलैम्प्स, नया क्रोम-स्टडेड फ्रंट ग्रिल और आई-स्मार्ट नेक्स्ट जेन इंटरफेस पर चिट-चैट फीचर इसका आकर्षण बढ़ा रहे हैं। यह अन्य आकर्षक फीचर्स के साथ भी आता है जिसमें लेटेस्ट स्मार्ट स्वाइप, फ्रंट और रियर बम्पर, न्यू रियर टेल लाइट डिजाइन और रिवाइज्ड स्किड प्लेट्स भी हैं।

रोमांचक अनुभव को हमेशा के लिए सक्षम करने की अपनी फिलोसॉफी के हिस्से के रूप में कार निर्माता ने 13 अगस्त तक एक महीने के लिए शुरुआती कीमत तय की है। बिल्कुल नए हेक्टर प्लस को एमजी डीलरशिप, उसकी वेबसाइट  www.mgmotor.co.in, या माय एमजी मोबाइल ऐप के जरिये बुक किया जा सकता है। ट्रिम लेवल के आधार पर इसके बाद कीमत 50,000 रुपए तक बढ़ जाएगी।

एमजी हेक्टर की तरह एमजी मोटर इंडिया ने ग्राहकों को हेक्टर प्लस के रीसेल वैल्यू का भी आश्वासन दिया है। कार निर्माता ने इसके लिए ऑटोमोटिव पोर्टल कारदेखो के साथ करार किया है। कारवाले "3-60" योजना के तहत तीन साल के स्वामित्व के बाद एमजी हेक्टर प्लस को 60% के मूल्य पर खरीद लेगा, जो बहुत ही आकर्षक मूल्य है।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने लॉन्च पर कहा, “हमने एमजी हेक्टर के साथ 2019 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रवेश किया था। हमारा विजन भारत में कार मालिकों की जिंदगी को छूने का रहा है ताकि उन्हें दुनिया की सबसे अच्छी तकनीक से जोड़ा जा सके। एमजी हेक्टर प्लस का लॉन्च हमारी यात्रा में एक नई उपलब्धि है जो टॉप-नॉच प्रोडक्ट्स और सेवाओं के साथ ग्राहकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। 6-सीटर इंटरनेट एसयूवी हमारे सभी ग्राहकों को परफेक्ट फैमिली-मुमेंट्स प्रदान करने के लिए टेक्नोलॉजी की सहायता से उपलब्ध लक्जरीऔर कंफर्ट का मिश्रण है।”

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने लॉन्च पर कहा, “हमने एमजी हेक्टर के साथ 2019 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रवेश किया था। हमारा विजन भारत में कार मालिकों की जिंदगी को छूने का रहा है ताकि उन्हें दुनिया की सबसे अच्छी तकनीक से जोड़ा जा सके। एमजी हेक्टर प्लस का लॉन्च हमारी यात्रा में एक नई उपलब्धि है जो टॉप-नॉच प्रोडक्ट्स और सेवाओं के साथ ग्राहकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। 6-सीटर इंटरनेट एसयूवी हमारे सभी ग्राहकों को परफेक्ट फैमिली-मुमेंट्स प्रदान करने के लिए टेक्नोलॉजी की सहायता से उपलब्ध लक्जरीऔर कंफर्ट का मिश्रण है।”

एमजी हेक्टर प्लस अपने ग्राहकों को पर्याप्त अनुभव प्रदान करने के लिए एमजी शील्ड और एमजी शील्ड+ प्रदान करता है। एमजी शील्ड के तहत, एमजी फ्री-तीन, ‘5एस', यानी फ्री 5-वर्ष /अनलिमिटेड किमी वारंटी, फ्री 5-वर्षीय रोडसाइड असिस्टेंस, और पहली 5 सर्विस के लिए फ्री लेबर चार्ज का विस्तार किया गया है। ‘एमजी शील्ड’ के तहत ये सभी तत्व एमजी ऑनरशिप अनुभव को बढ़ाने और एमजी कस्टमर्स को मन की पूर्ण शांति प्रदान करने के उद्देश्य से हैं। 6-सीटर एसयूवी की टोटल कॉस्ट ऑफ ऑनरशिप (टीसीओ) इस सेग्मेंट में सबसे कम है। यह अपने पेट्रोल वेरिएंट के लिए 45 पैसे प्रति किलोमीटर और डीजल वेरिएंट के लिए 60 पैसे प्रति किलोमीटर (100,000 किलोमीटर इस्तेमाल के आधार पर की गई गणना) है। एमजी हेक्टर प्लस आगे अपने क्लासिक पैकेज के हिस्से के रूप में 3 साल के लिए 8,000 रुपए से शुरू होने वाली सबसे अच्छे प्रीपेड मेंटेनेंस प्लान की पेशकश करता है।

अपने ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में एमजी ने अपने कॉन्टेक्ट लेस टेक्नोलॉजी सूट का विस्तार भी किया है जिसे ‘शील्ड+’ कहा जाता है। यह ‘कस्टमर कन्वीनियंस’, ‘सेनिटाइजेशन’, ‘कॉन्टेक्टलेस सर्विसेस’, और ‘एश्योरेंस’ के 4 कॉर्नरस्टोन पर खड़ा है। प्रतिष्ठित कार निर्माता ने शील्ड+ में कई वैल्यू-एडेड फीचर्स शामिल किए हैं, जैसे डिजिटल शेड्यूलिंग और ऑनलाइन बुकिंग ऑफ हेक्टर प्लस, एमजीकेयर@होम, और ओवर-द-एयर अपडेट्स, आदि। इसने एमजी वी पीएचवाई पेश किया है, जो सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए शोरूम में अपने उत्पादों का एक कॉन्टेक्टलेस ऑडियो-गाइडेड फीचर डेमोन्स्ट्रेशन है। एमजी की मेडक्लिन के साथ पार्टनरशिप के जरिये ग्राहक सेराफ्यूजन (CerafusionTM) टेक्नोलॉजी का लाभ उठा सकते हैं जो दुनिया के इन-कार स्टराइलिजेशन में बेस्ट है। यह उन्हें और उनके परिवार को प्राकृतिक रूप से बिना रसायनों के सुरक्षित रखेगा। 

एमजी के लॉन्च के बाद से सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों की शिक्षा के लिए आईआईएमपीएसीटी के साथ सक्रिय पार्टनरशिप है। दोनों भारत में 5 राज्यों में 15 तकनीक संचालित शिक्षा केंद्र विकसित करेंगे। प्रत्येक हेक्टर प्लस खरीद से एक हिस्सा सीधे इस पहल में जाएगा। एमजी ने इससे पहले एमजी हेक्टर के लिए इसी तरह की पहल की थी और भारत में 60,000 से अधिक लड़कियों की शिक्षा का समर्थन किया था।

एमजी मोटर इंडिया के बारे में

1924 में यूके में स्थापित मॉरिस गैराज वाहन अपनी स्पोर्ट्स कारों, रोडस्टर्स और कैब्रियोलेट सीरीज के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध थे। ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों और यहां तक कि ब्रिटिश शाही परिवार सहित कई मशहूर हस्तियों के बीच अपने स्टाइल, एलिगेंस और स्पिरिटेड परफॉर्मंस के लिए एमजी वाहनों की बहुत मांग थी। यूके के एबिंगडन में 1930 में स्थापित एमजी कार क्लब के हजारों लॉयल फैन हैं, जो इसे कार ब्रांड के लिए दुनिया के सबसे बड़े क्लबों में से एक बनाता है। एमजी पिछले 96 वर्षों में एक आधुनिक, भविष्य और इनोवेटिव ब्रांड के रूप में विकसित हुआ है। एमजी मोटर इंडिया का गुजरात के हलोल में अपना कार मैन्यूफेक्चरिंग प्लांट है।

Monday, July 13, 2020

देसी स्टार्टअप ट्रेल ने भारत में ट्विटर ओर पिंट्रेस्ट जैसी इंटरनेशनल सोशल नेटवर्किंग कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

देसी स्टार्टअप ट्रेल ने भारत में ट्विटर ओर पिंट्रेस्ट जैसी  इंटरनेशनल सोशल नेटवर्किंग कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली)
 
45 मिलियन से अधिक डाउनलोड, 20 मिलियन से ज़्यादा मासिक सक्रिय यूज़र के साथ, इस लाइफ़स्टाइल कम्यूनिटी कॉमर्स ऐप में पिछले 1 साल में 25x की वृद्धि देखी गई है।

13 जुलाई, 2020: भारत में देसी ऐप्स की बढ़ती मांग के साथ, लाइफ़स्टाइल कंटेंट कॉमर्स प्लेटफ़ार्म ट्रेल ने 5 मिलियन से ज़्यादा दैनिक सक्रिय यूजर्स़ के साथ भारत में ट्विटर ओर पिंट्रेस्ट जैसी  इंटरनेशनल कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। फ्री लाइफस्टाइल ऐप्स में #1 पर ट्रेंड करते हुए, प्लेटफॉर्म में एक ही दिन में 4 लाख से ज़्यादा नए कंटेंट क्रिएटर्स जुड़े और 1.2 मिलियन नए कंटेंट अपलोड किए गए।

भारत सरकार के साहसिक निर्णय की वजह से, ट्रेल जैसे उदीयमान स्टार्टअप इस क्षेत्र में एक प्रमुख इंडस्ट्री प्लेयर के रूप में उभर रहे हैं। चीनी ऐप पर बैन लगने के बाद, ट्रेल की तरह ही, पिंट्रेस्ट (2 मिलियन दैनिक सक्रिय यूज़र) और ट्विटर (4.4 मिलियन दैनिक सक्रिय यूज़र) के इस्तेमाल में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

 ट्रेल भारत के वीडियो पिन्ट्रेस्ट के रूप में जाना जाता है। यह यूज़र्स को स्वास्थ्य और फिटनेस, सौंदर्य और स्किनकेयर, यात्रा, फिल्म समीक्षा, खाना पकाने, घर की सजावट और कई अन्य श्रेणियों में अपने अनुभव, सिफारिशों और समीक्षाएं साझा करने की सुविधा देता है। यह लाइफस्टाइल व्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म यूज़र्स को अपनी मूल भाषा में 3-5 मिनट के वीडियो बनाने की अनुमति देता है, जिसमें एक 'शॉप' फ़ीचर भी है जिससे यूज़र्र व्लॉग में प्रदर्शित उत्पादों को खरीद भी सकते हैं। इसके अलावा, प्लेटफ़ॉर्म यूज़र्स को अपने इंटरफेस के ज़रिये पुरस्कार, उपहार और छुट्टियां कमाने की सुविधा भी देता है।

इस विकास पर बात करते हुए, ट्रेल के सह-संस्थापक, पुलकित अग्रवाल ने कहा, “हम इस प्लेटफार्म पर नियमित विकास और यूज़र्स और कंटेंट क्रिएटर्स की बढ़ती रुचि देखकर बहुत उत्साहित हैं। इस तरह के अवसरों के साथ, भारतीय इंटरनेट स्टार्टअप तेजी से विकसित हो सकता है और लंबे समय में उपभोक्ताओं को भी बेहतरीन अनुभव दे सकता है, जिसमें पहले स्थापित कंपनियों का कब्ज़ा था।”

 2017 में अपनी स्थापना के बाद से, ट्रेल देश भर में अपनी मातृभाषा में बात करने वाले उपभोक्ताओं की लाइफ़स्टाइल कंटेंट की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके 60% से अधिक यूज़र्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से हैं। ट्रेल ने हाल ही में अपने प्लेटफार्म में तीन नई भाषाएं जोड़ी है; मराठी, कन्नड़ और बंगाली, यानि अब यह कुल 8 भाषाओं (इसके अलावा, हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम) में उपलब्ध है।

केसरिया हिन्दू वाहिनी पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बालतिस्तान के विलय के लिए चलाएगी अभियान।

केसरिया हिन्दू वाहिनी पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बालतिस्तान के विलय के लिए चलाएगी अभियान।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली)

राष्ट्रीय कार्यालय/केसरिया हिन्दू वाहिनी

केसरिया हिन्दू वाहिनी (रजि.) संगठन ने आज एक बहुत ही नेक विचार को उठाकर देश मे बदलाव की एक नई दिशा देने की कोशिश की है ।
केसरिया हिन्दू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्र जी ने फ़ोन पर बताया है की विभाजन के समय जो पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित- बालतिस्तान का क्षेत्र भारत मे होने की संधि हुई थी उसे आज तक की सरकारों ने कभी राष्ट्रीय मुद्दा नही बनने दिया ,जो भारत का हिस्सा होना चाहिए था वह क्षेत्र आज भी हमारे पास नही है क्योंकि अभी तक कि कांग्रेस शासित सरकारों ने कभी इसकी पहल नही की ।
राजा हरि सिंह जी से जो समझौता हुआ था उसमें भी साफ साफ पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित - बालतिस्तान को भारत का अभिन्न अंग माना गया था ,26 अक्टूबर 1947 को बंटवारे के निर्णय में जो निर्णय लिए गए उसके लिए इन कांग्रेसियों ने कभी कोई लड़ाई नही लड़ी ,आज हम लोगो ने इस विषय पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी को सुना और डॉ कैप्टन सिकंदर रिज़वी जी के कई वीडियो भी देखे तो ये जाना कि हमारे देश के लिए ये कितना अहम मुद्दा है हम लोग अपनी सरकार से इस क्षेत्र को किसी भी कीमत पर भारत मे विलय चाहते है और जो हक़ वहां के नागरिकों को मिलना चाहिए ,वो हम उनको देने की मांग सरकार से करते है ,इस मुद्दे पर हम सब केसरिया परिवार के लोग देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को संबोधित एक ज्ञापन हर जगह से जिलाधिकारी जी के माध्यम से देंगे और सरकार तक हम युवाओं और देशवाशियो की ये आवाज़ जरूर पहुंचाएंगे।
आज की सरकार राष्ट्रहित में इतने अच्छे फैसले ले रही है तो हमे पूरा विश्वास है कि पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित - बालतिस्तान का विलय भारत मे जरूर होगा ,और आज हम सब केसरिया परिवार के लोग शुक्रगुजार है ऐसे दिव्य पुरुषों के जो हमारे देश की अखंडता और संप्रभुता को मज़बूती देने के लिए हम जैसे युवाओं में एक जोश भर रहे है ।
आज आपके माध्यम से हम केसरिया परिवार के लोग इस मुद्दे को जन जन तक पहुंचाने में जुटने जा रहे है ,सभी लोग हर एक भारतीय को ये बताये की पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बालतिस्तान हमारे भारत का अभिन्न अंग है और वहां रहने वाले हर भारतीय हमारे भाई बहन है ,इसे हम सब मिलकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे ,देश के सभी संगठनों से भी केसरिया हिन्दू वाहिनी ने एक अपील की है इस देश हित के मुद्दे पर सभी लोग एक साथ आये और देश को मज़बूत करने में अपना योगदान दे ।                                        

नोएडा के हुला ग्लोबल ने पीपीई गारमेंट्स और इक्विपमेंट की बिक्री बढ़ाने के लिए अपना चैनल डिस्ट्रिब्यूटर प्रोग्राम लॉन्च किया।

नोएडा के हुला ग्लोबल ने पीपीई गारमेंट्स और इक्विपमेंट की बिक्री बढ़ाने के लिए अपना चैनल डिस्ट्रिब्यूटर प्रोग्राम लॉन्च किया।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली)

74 शहरों में डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क का लक्ष्य कोविड-19 के दौरान संघर्ष कर रहे छोटे और मध्यम आकार के कारोबारियों को कमाई के अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध कराना है
13 जुलाई, 2020: कोविड-19 महामारी और उसकी वजह से लगाए लॉकडाउन ने देश के लाखों असुरक्षित छोटे व्यवसायों को बड़ा झटका दिया है। इस नकारात्मकता को कम करने के लिए भारत के अग्रणी निर्माता और मेडिकल पीपीई गियर के डिस्ट्रिब्यूटर हुला ग्लोबल ने अपने चैनल डिस्ट्रिब्यूशन प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम के एक हिस्से के तौर पर हुला ग्लोबल अपने पीपीई कपड़ों और उपकरणों की बिक्री को बढ़ाने के लिए भारत की 74 लोकेशन सिटी में अपने डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इसका उद्देश्य कमाई का एक अतिरिक्त जरिया प्रदान कर टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों में छोटे और मध्यम आकार के कारोबारियों को सशक्त बनाना है।

कोविड-19 से बचाव में कारगर कवरऑल्स, सर्जिकल गाउन, एन95 मास्क जैसे ब्रांडेड प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट शुरू में चुनिंदा सरकारी उद्यमों के लिए ही उपलब्ध थे, लेकिन अब आम जनता के पास भी यह उपलब्ध हो सकेंगे। डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से हुला ग्लोबल टियर-1 शहरों में 2 लाख से अधिक उपकरण, टियर-2 शहरों में एक लाख से अधिक, टियर-3 शहरों में लगभग 50,000 और टियर शहरों में 20,000 से अधिक किट बेचेगी। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए, जब प्रोटेक्टिव गियर या मास्क का उपयोग सामान्य हो गया है, इस कदम से बड़ी संख्या में कॉर्पोरेट्स के साथ-साथ एमएसएमई को भी लाभ होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान और उसके बाद इसके नारे ‘वोकल फॉर लोकल’ के ही एक हिस्से के तौर पर हुला ग्लोबल पीपीई कपड़ों की एक विस्तृत रेजं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार के दस्ताने, मास्क आदि शामिल हैं, जो घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए 100% भारत में बने हैं। वर्तमान में, इसकी मासिक उत्पादन क्षमता एन95 मास्क के 50 लाख पीस, फेस शील्ड के 10 लाख पीस, सर्जिकल गाउन के 80 लाख पीस है।

नई व्यावसायिक पहल पर बोलते हुए हुला ग्लोबल के एमडी श्री करण बोस ने कहा, “देश भर में छोटे और मध्यम आकार के व्यवसाय अभूतपूर्व समय में लागत और राजस्व की हानि को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लॉकडाउन में हालिया ढील के साथ, पीपीई इक्विपमेंट और शील्ड की मांग बढ़ी है, न केवल फ्रंट-लाइन हेल्थकेयर कर्मचारियों की ओर से बल्कि अन्य सेवा क्षेत्रों से भी। हमारे डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क में एक्सक्लूसिव डिस्ट्रिब्यूटर, नॉन-इन्क्लूसिव डिस्ट्रिब्यूटर के साथ ही रीसेलर भी शामिल हैं जो उन्हें अतिरिक्त कमाई का जरिया प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं और उन्हें अपने बिजनेस को फिर से जीवित करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इस बीच, इस डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के जरिये हुला ग्लोबल बिक्री और प्रोडक्शन को और अधिक बढ़ाने में सक्षम होगा।”

भारतीय पीपीई उद्योग आज पिछले तीन महीनों में शून्य से 10,000 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य पर पहुंच चुका है। कोविड-19 महामारी ने इस उद्योग को शुरुआती सुर्खियों में ला दिया है। केंद्र सरकार ने देश में पीपीई किट के कम से कम 110 घरेलू निर्माताओं की पहचान की थी, लेकिन उनमें से केवल 52 ही वर्तमान में यह किट तैयार कर रहे हैं। हालांकि, हुला ग्लोबल ने दिसंबर-2018 में अपनी स्थापना के बाद से मेडिकल-ग्रेड उत्पादों के निर्माण में गहन ज्ञान और विशेषज्ञता प्राप्त की है। यह ग्लोबल कोविड-19 संकट से निपटने के लिए पीपीई गियर बनाने पर आक्रामक रूप से जोर दे रही है। इसका ब्रांड, अल्ट्रा यूनिफॉर्म एकमात्र भारतीय पीपीई और कवरऑल ब्रांड है जिसे बहरीन सरकार ने मंजूरी दी है। सऊदी अरब और ईरान की सरकार के अनुमोदन के साथ फर्म ने पहले ही इन देशों में अल्ट्रा के डिस्ट्रिब्यूटर बना लिए हैं। अब निर्यात प्रतिबंध हटने का इंतजार है ताकि इन देशों को माल भेजने के लिे शिपिंग प्रक्रिया पूरी की जा सके।

 हुला ग्लोबल के बारे में

हुला ग्लोबल एक इनोवेटिव अपैरल मैन्यूफेक्चरिंग फर्म है, जो कपड़ों के कम्पोनेंट्स के छोटे मॉड्यूल बनाने के लिए मॉड्यूलर मैन्यूफेक्चरिंग तकनीक का उपयोग करती है। यह मॉड्यूलर मैन्यूफेक्चरिंग प्रक्रिया उत्पादन को सुव्यवस्थित करती है और सप्लाई चेन में विभिन्न बिचौलियों को समाप्त करती है। इससे कंपनी कम से कम समय और लागत में कोई भी गारमेंट प्रोडक्ट उपलब्ध कराने में सक्षम बन जाता है। कंपनी की स्थापना दिसंबर 2018 में हुई थी और यह अपने स्टैंडअलोन ब्रांड अल्ट्रा के तहत भारत में मेडिकल और पीपीई गियर के अग्रणी निर्माताओं और वितरकों में से एक के रूप में उभरा है।

अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतें बढ़ी।

अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतें बढ़ी।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार (नई दिल्ली)


 दुनिया की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और कॉर्पोरेशंस की ओर से कामकाजी परिस्थितियों में सामान्यीकरण का आह्वान किया गया है। हालांकि, सभी देश वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सावधान हैं और संभावित वैक्सीन और कुशल उपचार खोजने की दिशा में संसाधनों को समर्पित कर रहे हैं।प्रथमेश माल्या, एवीपी- रिसर्च नॉन-एग्री कमोडिटी एंड करेंसी, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड

 सोना

बुधवार को, स्पॉट गोल्ड की कीमतें 0.88 प्रतिशत अधिक हो गईं। कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि के कारण 1810.1 डॉलर प्रति औंस पर बंद होने से पीली धातु की मांग बढ़ी।

 

दुनियाभर में 210 से अधिक देशों में 11.89 मिलियन से अधिक लोगों में संक्रमण से महामारी का फैलाव बढ़ गया है। दुनियाभर के प्रमुख केंद्रीय बैंकों ने व्यावहारिक प्रोत्साहन घोषित किए हैं, ब्याज दरें शून्य के करीब मंडरा रही है, यह सभी फेक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। अमेरिकी डॉलर की घटती लागत ने अन्य मुद्रा धारकों के लिए भी सोना सस्ता कर दिया है।

 कच्चा तेल

बुधवार को, डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जो 40.6 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ऐसा आर्थिक सुधार की अवधि में विस्तार को लेकर बाजार की भावनाओं की वजह से हुआ।

 

हालांकि, गैसोलीन की मांग में लगातार वृद्धि देखी गई। एनर्जी इंफर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (ईआईए) की रिपोर्टों के अनुसार, यू.एस. गैसोलीन के स्टॉकपिल्स 4.8 बैरल से अधिक कम हुए हैं जबकि मांग 8.8 मिलियन बीपीडी से बढ़ गई। ओपेक देशों ने अगले महीनों में आक्रामक उत्पादन कटौती जारी रखने पर सहमति व्यक्त की, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को सीमित रखने में मदद मिली।

 

दुनिया के कई हिस्सों में हवाई यातायात और लॉकडाउन पर प्रतिबंध दोबारा लगाने से कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने पर भी इसका असर पड़ा।

 बेस मेटल्स  

बुधवार को लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) पर बेस मेटल्स की कीमतें बढ़ने से दुनियाभर में गंभीर आपूर्ति संकट के बीच शीर्ष धातु उपभोक्ता चीन से मांग में वृद्धि दर्ज की गई।

 

जून-2020 में, चीन के जिंक उत्पादन में 8.3 प्रतिशत (वायओवाय) की गिरावट आई, जो फरवरी-2020 के बाद सबसे कम है। उत्पादन घटकर 396,000 टन हो गया, जो मई-2020 में चीन के उत्पादन से 11,000 टन कम है।

 

अलास्का में रेड डॉग माइनर्स से शिपमेंट में देरी की वजह से जिंक उत्पादन में लगातार कमी ने जिंक की कीमतों का समर्थन किया।

 

हालांकि, अमेरिका और चीन के बीच असहमति बढ़ गई, अमेरिका ने कोरोनोवायरस को नियंत्रित करने में विफलता के लिए चीन पर दोष मढ़ा। इस फेक्टर ने बेस मेटल्स की कीमतों में वृद्धि को सीमित कर दिया।

 कॉपर

बुधवार को लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) पर कॉपर की कीमतें 0.71 प्रतिशत बढ़कर 6,232 डॉलर प्रति टन पर बंद हुईं क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े तांबा उत्पादकों में से एक चिली में खदानें बंद हुई थीं। शीर्ष धातु उपभोक्ताओं की मांग में वृद्धि के कारण कीमतें बढ़ीं।

 

दुनियाभर की सरकारों को पर्याप्त स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, गरीबी और भुखमरी की समस्याओं से निपटने के लिए हाथ मिलाना पड़ेगा। इस तरह के प्रयास विश्व अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति की ओर बढ़ने में मदद करेंगे और इसे मंदी में जाने से रोकेंगे।

Sunday, July 12, 2020

केंद्रीयगृहमंत्री श्री अमितशाह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर,गुरुग्राम में अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया।

केंद्रीयगृहमंत्री श्री अमितशाह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर,गुरुग्राम में अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया।
रिपोर्ट:डॉ० जसवीर आर्य (प्रधानसम्पदक DTN)

केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल देशभर के हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा तथा आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के साथ ही कोविड-19 महामारी से लड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं -केंद्रीय गृह मंत्री
श्री अमित शाह ने कहा कि आज पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ढेर सारे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं किंतु वृक्ष ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा बढे हुए प्रदूषण को कम किया जा सकता है और पृथ्वी की सुरक्षा की जा सकती है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘एकजन,एकमन,एकराष्ट्र’ के सूत्र को चरितार्थ करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में हम अच्छे मुकाम पर खड़े हैं - श्रीअमितशाह

विकास की दौड़ में अंधाधुंध प्रकृति का दोहन करने वाले देशों को हमारे प्रधानमंत्री ने चेताया और पेरिस समझौते में मोदी फार्मूले को अपनाया गया – केंद्रीयगृहमंत्री

मैं हमारे सशस्त्र बलों के वीर जवानों का अभिनंदन करता हूँ और उन्हें बधाई देता हूँ जो देश की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करने वाले इस विशाल अभियान के माध्यम से देशभर में 1 करोड़ से अधिक लंबी आयु वाले वृक्षों के पौधे लगा रहे हैं- श्रीअमितशाह

12 जुलाई 2020

केन्द्रीय गृह मंत्री ने श्री अमित शाह ने कहा है कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल देशभर के हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा तथा आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के साथ ही कोविड-19 महामारी से लड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा चलाए जा रहे ‘अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान’ में  भाग लेते हुए आज गुरूग्राम में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केन्द्र  श्री अमित शाह ने  इस महामारी में जान गँवाने वाले केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 31 कोरोना वॉरियर्स को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन कोरोना वॉरियर्स का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई के इतिहास में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। 
श्री अमित शाह ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब पूरी दुनिया एक बड़े संकट का सामना कर रही है। वर्षों के इतिहास में इस तरह की महामारी का जिक्र नहीं मिलता है और आज पूरे विश्‍व में कोरोना महामारी मानव जीवन केअस्तित्व से लड़ाई कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस जंग को अच्छी तरह से लड़ रहा है। कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में जब बड़े से बड़े विकसित देशों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ चरमरा गयीं वहीं घनी आबादी वाले देशों में से एक हमारे देश में जहां स्वास्थ्य सेवाओं का आधारभूत ढांचा अन्य विकसित देशों की तुलना में सशक्त नहीं था तो सबके मन में आशंकाएं थीं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई भारत 
जैसा देश कैसे लड़ेगा। किंतु आज पूरी दुनिया देख रही है कि कोरोना के खिलाफ समग्रविश्व में सफलता से जंग यदि कहीं लड़ी गई है तो वह भारत के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लड़ी गई है।
श्री अमित शाह ने यह भी कहा कि दुनिया भर में इस जंग से सरकारें लड़ी हैं किंतु भारत में केंद्र सरकार के साथ सभी राज्य सरकारों और एक-एक व्यक्ति इस लड़ाई में साथ खडा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्‍व में ‘एक जन, एक मन,एक राष्ट्र’ के सूत्र को चरितार्थ करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में हम अच्‍छे मुकाम पर खड़े हैं। कहीं डर का माहौल नहीं है, इसके खिलाफ लड़ने का जज्बा है, पराजित करने का हौसला है और मैं कहना चाहता हूं कि इस जंग से लड़ाई में हमारे सुरक्षा बलों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विभिन्न सुरक्षाबलों के जवानों की याद में एक बहुत बड़ा स्मारक दिल्ली में बनाया गया है जो हमेशा जनता को के बलिदान की याद दिलाता है।

श्री अमित शाह ने कहा कि हमारे पुरखों का कहना था कि प्रकृति का दोहन करना चाहिए प्रकृति का शोषण नहीं करना चाहिए। वेद काल में ऋषि-मुनियों द्वारा बनाए गए इस संतुलन को भौतिकवादी विचारधारा ने तोड़ा इसीलिए आज जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, ग्लोबल वार्मिंग के खतरे सामने खड़े हैं। इस संकट से हमें वृक्ष ही बचा सकते हैं इसलिए हमारे पुरखों ने सभी ग्रंथों में वृक्ष के महत्व को समझाया है। श्री अमित शाह ने कहा कि वृक्षों की मानव जीवन में महत्ता को दर्शाने वाले मत्स्य पुराण के निम्न सूत्र को अभियान का मूल मंत्र बनाया गया जिससे कि बल कर्मियों और उनके माध्यम से समाज में वृक्षों के प्रति संवेदनशीलता और चेतना जाग्रत हो
दशकूपसमा वापी,दशवापीसमो ह्रदः। दशह्रदसमो पुत्रो,दशपुत्रसमो द्रुमः।।

(एक जलकुंड दस कॅुए के समान है, एक तालाब दस जलकुंडों के बराबर है, एक पुत्र का दस तालाबों जितना महत्व है और एक वृक्ष का दस पुत्रों के समान महत्व है।)

श्री अमित शाह ने कहा कि मैं हमारे सशस्त्र बलों के वीर जवानों का अभिनंदन करता हूँ और उन्हें बधाई देता हूँ जो देश की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करने वाले इस विशाल अभियान के माध्यम से देशभर में 1 करोड़ से अधिक लंबी आयु वाले वृक्षों के पौधे लगा रहे हैं।उन्होंने सभी जवानों से अपील की कि जब तक लगाने वाले व्‍यक्ति से वृक्ष बड़ा न हो जाए तब तक उसका ध्यान रखा जाए, उसके बाद वह वृक्ष पीढ़ियों तक हमारा ध्यान रखेंगे। श्री अमित शाह का कहना था कि इससे जीवन भी पल्लवित और सुगंधित होगा। वृक्षों से हमें प्राणवायु मिलती है और प्राण वायु के बगैर शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है। श्री अमित शाह ने कहा कि आक्सीजन देने क्षमता , मौसम की अनुकूलता और आयु को ध्यान में रखते हुए इस महाअभियान के लिए पीपल, जामुन, नीम, वट और बरगद जैसे पेड़ों का चयन किया गया है। 


श्री अमित शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण,पर्यावरण के संरक्षण और पर्यावरण के संवर्धन को बहुत महत्व दिया है। गुजरात पहला ऐसा राज्य बना जहां पर्यावरण की चिंता के लिए डिपार्टमेंट की रचना की गई। देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ ईंधन की बात करते हैं पेट्रोल की जगह एथेनॉल के उपयेाग को बढ़ावा देना चाहते हैं। आज भारत पूरे विश्व के अंदर सौर ऊर्जा का केंद्र बना है शीघ्र ही हम इस स्थिति में पहुंच जाएंगे कि सबसे ज्यादा देश के अंदर ऊर्जा का उत्पादन सौर ऊर्जा के माध्यम से होगा। श्री अमित शाह ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ परिवारों को मुफ़्त गैस सिलेंडर जैसी योजनाएँ भी भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में से एक है।कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला,  केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और गृह मंत्री श्री अमित शाह के निर्देशन में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीमा सुरक्षा बल] केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल] केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल] भारत तिब्बत सीमा पुलिस] सशस्त्र सीमा बल] असम राइफल्स] राष्ट्रीय सुरक्षा गारद) ने वृक्षारोपण का एक अभियान शुरू किया है। इसका लक्ष्य वर्ष 2020 में 1.37  करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने का है। ये पौधे केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कार्मिकों द्वारा अपने श्रमदान से लगाये जायेंगे। सभी बलों द्वारा 30 जून] 2020 तक देश के विभिन्न भागोंमें 20 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

इस कार्यक्रम के सुनियोजित ढंग से कार्यान्वयन के लिए योजना बनाने का कार्य इस साल फरवरी से ही आरम्भ हो गया था। समस्त बलों द्वारा जलवायु के अनुरूप ईकाईवार लगाये जाने वाले पौधों की संख्या के आंकलन का काम शुरू कर दिया गया तथा इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस क्रम में लगाये जाने वाले पौधों की प्रजातियों का भी चयन किया गया। साथ ही यह भी निश्चित किया गया कि लगाये जाने वाले पौधे यथा संभव देसी प्रजातियों के होंगे और कम से कम पचास प्रतिशत पौधे लम्बी आयु (100 वर्ष से अधिक) के होंगे। पौधों की प्रजातियों के चयन में यह भी ध्यान रखा गया कि वे आरोग्य वर्धक और पर्यावरण की दृ्ष्टि से लाभकारी हों।

इस अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान के तहत आज देशभर में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के परिसरों में 10 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह वृक्षारोपण महाअभियान भारत की धरा को हरा-भरा बनाने के प्रयास के अलावा यह भी दर्शाता है कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल न केवल राष्ट्र की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा वरन् इसके पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति भी कृतसंकल्प है।

Friday, July 10, 2020

क्राइम फ्री इंडिया पत्रिका का भव्य स्वाधीनता दिवस विशेषांक का प्रकाशन।


क्राइम फ्री इंडिया पत्रिका का भव्य स्वाधीनता दिवस विशेषांक का प्रकाशन।

  
कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी सूचना 
    
    डॉ० जसबीर आर्य,
प्रधान संपादक एवं चेयरमैन
   CFIB मीडिया चैम्बर्स

हमारे सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि क्राईम फ्री इंडिया ब्यूरो(CFIB)संगठन परिवार का क्रांतिकारी राष्ट्रीय मुख पत्र "क्राइम फ्री इंडिया"* जो भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा पंजीकृत है के सफल प्रकाशन के अब पूरे 23 वर्ष हो गए हैं इसी उपलक्ष्य में आगामी 15 अगस्त 2020 को भारत की स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यह भब्य विशेषांक प्रकाशित किया जाएगा।
जिसमें CFIB का इतिहास और ऐतिहासिक कार्यों के साथ-साथ संगठन की महत्वपूर्ण गतिविधियों का विवरण होगा साथ ही भारत सरकार और राज्य सरकारों के महत्वपूर्ण राजनेताओं और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के शुभकामना संदेश भी प्रकाशित किए जाएंगे।
 अतः आप सभी को सूचित किया जाता है कि आप इस विशेषांक में अपनी कोई भी सूचना, लेख,कविता,कार्टून,ब्यंग्य, समाचार,रिपोर्ट,विज्ञापन या अपने इलाके के सम्मानित मंत्री, सांसद, विधायक,पार्षद/सरपंच या अपने  जिले के SP/एसएसपी या  डीएम/DC आदि के बारे में कोई जानकारी/खबर छपवाना चाहते हैं।
तो आप *क्राइम फ्री इंडिया पत्रिका के कार्यकारी संपादक श्री फारूक अंसारी जी के 📱8002086600, 7033644058, 9939441934 पर शीघ्र अति संपर्क करके उन्हे दिनांक 25 जुलाई 2020 तक अवशय भेज दे* अन्यथा उसके बाद आपकी प्रकाशन सामग्री पर विचार नहीं किया जाएगा।
 इसके अलावा हमारा जो भी कार्यकर्ता क्राइम फ्री इंडिया PRESS का अपने क्षेत्र से क्राइम रिपोर्टर/पत्रकार, विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ बनना चाहता है तो उसके लिए भी वह हमारे कार्यकारी संपादक महोदय से संपर्क करें।
साथ ही CFIB भारतवर्ष की कोई भी शाखा या उसका सदस्य इस समाचार पत्रिका की वार्षिक या आजीवन सदस्यता लेना चाहते है अथवा अपने जिले में इसकी प्रतियों को पुलिस,प्रशासन और स्थानीय नेताओं तथा आम लोगों में बटवाना चाहते है तो वह फारूक अंसारी जी के पास इस अंक की राशि जमा करवाकर  अपनी अग्रिम प्रतियों की बुकिंग कर लें नहीं तो प्रकाशन छपने के बाद इसकी भारी कमी हो जाएगी क्योंकि हमारे अखबार की पूरे भारत मे बहूत मांग रहती है इसलिए आप समय रहते अपनी आवश्यकता के अनुसार इसकी प्रतियां एडवांस में बुक करवा ले।

 हमें पूरी उम्मीद है कि आप सभी सम्मानित सदस्य गण इस हेतु अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।धन्यवाद। जय हिंद! जय भारत! जय वंदे मातरम!
 
वेबसाइट:
www.crimefreeindiabureau.com
📱9212412283, 9650380366
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

Wednesday, July 8, 2020

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत किया।
डॉ०जसवीर आर्य (प्रधानसम्पदक DTN)

श्री अमित शाह ने करोड़ों गरीबों को राशन देने वाली ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के नवंबर तक विस्तार को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया

श्री अमित शाह ने कहा “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना आपदा के समय देश में कोई भूखा न रहे उसके लिए जो कटिबद्धता दिखाई वह सचमुच अनुकरणीय है ”

उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन महीने तक तीन मुफ्त सिलिंडर देने की अवधि को सितंबर तक बढ़ाने से लगभग 7 करोड़ 40 लाख गरीब महिलाओं को लाभ मिलेगा-श्री अमित शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफॉर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के ऐतिहासिक निर्णय से प्रवासी मजदूरों को शहरों में बने PMAY के फ्लैट्स सस्ते किराए पर उपलब्ध होंगे।

‘सबका साथ-सबका विश्वास’ के अपने मंत्र को पुनः चरितार्थ कर श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ईपीएफ अकाउंट में कॉन्ट्रिब्यूशन के निर्णय को अगस्त तक बढ़ाया,  इससे छोटे व्यवसायों के लगभग 72 लाख लोगों को फायदा होगा - श्री अमित शाह

08 जुलाई 2020

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कैबिनेट द्वारा आज लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। 

अपने ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना आपदा के समय देश में कोई भूखा न रहे उसके लिए जो कटिबद्धता दिखाई वह सचमुच अनुकरणीय है।” श्री अमित शाह ने आज कैबिनेट में करोड़ों गरीबों को राशन देने वाली ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के नवंबर तक विस्तार के निर्णय को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना आपदा के शुरुआत में प्रधानमंत्री ने गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन महीने तक तीन मुफ्त सिलिंडर देने का निर्णय किया था। कई परिवारों द्वारा इन तीन सिलिंडर का उपयोग नहीं हो पाया जिसके कारण इसकी अवधि को भी सितंबर तक बढ़ाया है। इससे लगभग 7 करोड़ 40 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।
श्री अमित शाह ने कहा कि “आज कैबिनेट ने शहरी प्रवासियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफॉर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स को भी मंजूरी दी। मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रवासी मजदूरों को शहरों में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट्स सस्ते किराए पर उपलब्ध होंगे। इस निर्णय के लिए मोदी जी का अभिनन्दन।” 
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विश्वास’ के अपने मंत्र को पुनः चरितार्थ कर श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज कैबिनेट बैठक में एक और योजना का विस्तार करते हुए ईपीएफ अकाउंट में कॉन्ट्रिब्यूशन के निर्णय को अगस्त तक बढ़ाया है। श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से छोटे व्यवसायों के लगभग 72 लाख लोगों को फायदा होगा।
श्री अमित शाह ने कहा कि कृषि क्षेत्र को बल देने के लिए कैबिनेट द्वारा आज मंजूर किया गया ₹1,00,000 करोड़ का ‘एग्रिकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फ़ंड ('Agriculture Infrastructure Fund) ग्रामीण भारत के सर्वागीण विकास के प्रति मोदी जी के संकल्प को दर्शाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

गूगल प्ले स्टोर पर भारतीय वीडियो ऐप मित्रों 25+ मिलियन डाउनलोड पा चुका है।

गूगल प्ले स्टोर पर भारतीय वीडियो ऐप मित्रों 25+ मिलियन डाउनलोड पा चुका है।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार (नई दिल्ली)

●  85 दिनों में मित्रों ऐप को 25+ मिलियन डाउनलोड मिले हैं

●  हर घंटे 40 मिलियन वीडियो व्यूज़

●  ऐप में प्रतिदिन लगभग 1 मिलियन नए वीडियो बनाए जाते हैं  

 

08 जुलाई, 2020: देसी शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ऐप, मित्रों ने गूगल स्टोर पर 25+ मिलियन डाउनलोड हासिल किए हैं और ज़्यादा से ज़्यादा कंटेंट क्रिएटर ऐप में शामिल हो रहे हैं। इस शॉर्ट-वीडियो मेकिंग ऐप प्लेटफ़ॉर्म में प्रति घंटे 40 मिलियन वीडियो देखे जाते हैं, यानि बड़ी संख्या में दर्शक भी इससे जुड़ रहे हैं।

शिवांक अग्रवाल और अनीश खंडेलवाल ने मित्रों ऐप को सह—संस्थापित किया है, जिसे अप्रैल, 2020 में लॉन्च होने के बाद से बहुत तेज़ी से प्रसिद्धि मिली है। संस्थापकों का मिशन ऐसा  शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ऐप तैयार करना है, जो लोगों को हल्के—फुल्के हास्य के साथ अपने इनोवेटिव वीडियो आॅनलाइन दिखाने के लिए डिजिटल एंगेजमेंट और मनोरंजन की सुविधाएं पेश करता है।

मित्रों के संस्थापक और सीईओ, शिवक अग्रवाल ने कहा, “मित्रों प्लेटफॉर्म पर प्रति दिन लगभग 10 लाख नए वीडियो देखना अविश्वसनीय रूप से रोमांचक है। लॉकडाउन चरण के दौरान लगभग हर कोई अपने घरों तक सीमित था, जिस वजह से हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच प्रदान करना बन गया, जिसके ज़रिये लोगों को शॉर्ट वीडियो से मनोरंजन मिल सके, या वे खुद के वीडियो भी बना सकें।”

मित्रों के डेवलपर्स की बात करें, तो डेटा गोपनीयता बनाए रखना प्राथमिकता रही है। बेंगलुरु-आधारित इस ऐप से यूज़र्स एक आसान और निर्बाध इंटरफ़ेस के ज़रिये अपने वीडियो बना सकते, संपादित कर सकते और उन्हें शेयर कर सकते हैं। साथ ही प्लेटफ़ॉर्म पर शीर्ष वीडियो की लाइब्रेरी भी ब्राउज़ कर सकते हैं।

मित्रों ऐप के बारे में

दो कंप्यूटर साइंस इंजीनियर, शिवांक अग्रवाल (आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र) और अनीश खंडेलवाल (विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व छात्र) ने मित्रों ऐप बनाया है। यह शॉर्ट—फ़ॉर्म वीडियो ऐप है जो यूज़र्स को मनोरंजक शॉर्ट वीडियो बनाने, अपलोड करने और देखने की सुविधा देता है। यूज़र्स की गोपनीयता, डेटा इंटीग्रिटी और स्थानीयकरण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता रखते हुए, मित्रों ऐप ने लॉन्च होने के बाद से शुरुआती हफ्तों में ही 25 मिलियन से अधिक डाउनलोड हासिल कर लिए हैं। मित्रों ने 3वन4 कैपिटल के नेतृत्व में जुलाई में अपने सीड राउंड क्लोज़र और अरुण तड़ांकी के नेतृत्व में लेट्सवेंचर सिंडिकेट की घोषणा की।