Saturday, August 15, 2020

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी,74वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने नई दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने  स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी,74वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने नई दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
रिपोर्ट:डॉ०जसवीर आर्य (प्रधानसंपादक DTN)
 
 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं उन सभी महान सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करता हूँ जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से देश को आजादी दिलाई और साथ ही उन सभी वीरों को भी नमन करता हूँ जिन्होंने आज़ादी के बाद देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया।

आज हमें बहुत गर्व है कि जिस स्वतंत्र, सबल व समर्थ भारत का स्वप्न हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था उसको प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चरितार्थ कर रहें हैं।

मोदी सरकार ने एक ओर गरीब व वंचित वर्ग को घर, बिजली, स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएँ दी हैं तो वहीं दूसरी ओर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया है।

आइये इस स्वतंत्रता दिवस पर हम प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूर्ण करने का संकल्प लें और भारत में निर्मित स्वदेशी चीजों का अधिक से अधिक उपयोग कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना सर्वोच्च योगदान दें।

15.08.2020
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने  स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। 74वेंस्वाधीनता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री नेआज नई दिल्ली स्थितअपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संदेशमें श्री अमित ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं उन सभी महान सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करता हूँ जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से देश को आजादी दिलाई और साथ ही उन सभी वीरों को भी नमन करता हूँ जिन्होंने आज़ादी के बाद देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया”।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “आज हमें बहुत गर्व है कि जिस स्वतंत्र, सबल व समर्थ भारत का स्वप्न हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था उसको प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चरितार्थ कर रहें हैं। मोदी सरकार ने एक ओर गरीब व वंचित वर्ग को घर, बिजली, स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएँ दी हैं तो वहीं दूसरी ओर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया है”।

श्री अमित शाह ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि “आइये इस स्वतंत्रता दिवस पर हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूर्ण करने का संकल्प लें और भारत में निर्मित स्वदेशी चीजों का अधिक से अधिक उपयोग कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना सर्वोच्च योगदान दें”।

   

सार्वभौमिक,संप्रभु सत्ता संपन्न,अखंड भारत राष्ट्र के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक भारतीय को कोटि कोटि शुभकामनायें।

सार्वभौमिक,संप्रभु सत्ता संपन्न,अखंड भारत राष्ट्र के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक भारतीय को  कोटि कोटि शुभकामनायें।
       डॉ० जसवीर आर्य (प्रधानसंपादक DTN)

आइए!हम सब मिलकर अपने प्रिय देश को और भी समृद्ध,शक्तिशाली,संपन्न विकसित,स्वच्छ-स्वस्थ, शांतिपूर्ण आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों का वर्ग-जाति-संप्रदाय मुक्त एक दार्शनिक एवं आदर्श भारत बनाएँ ।
 
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
💐HAPPY INDEPENDECE DAY 💐
      .- ._.--.
     '-.,    .'
      _-' मेरा '-._    _.._
._.-.'   ❤      ' -'  .-'
'._/| *INDIA*     ''. ;'-
     '. *भारत* /
       '.         .' 
         \    /
            ' 
 ⭐
          💈🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
          💈🇮🇳🇮🇳🌐🇮🇳🇮🇳
          💈🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
          💈      🌿       
          💈            🌺
          💈     🌱        🌸
          💈 💐
          💈         🍃       🍀
          💈
          💈      🍁         🌺
          💈
          💈🍂       🍃    🍂
          💈                   🌺
          💈      🌸          
       🏨🏫   
     🏨🏢🏫 
🏨🏢🏢🏢🏫
⛳ *जय हिन्द!जय भारत! वंदे मातरम!*🚩
👍 *आपका साथी*:
 *🌹🌻DR.JASBIR ARYA (Ph.D) 🌸 🌼*
=================================
*(Sr.Journalist, Writer, Thinker, Social Worker, Civil Right Activist, Sociologist, Ideologist, Environmentalist, Spiritual Motivator, Holistic Life Skill Trainer, Psychologist, Political Analysist, Security-Intelligence Expert, Health-Lifestyle-Wellness Consultant & Medical Education Carrier & Personality Developer Mentor)*
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
🇮🇳 *Amateur Advisor, Rajbhasa Scholar & Media Associate, Ministry of Home Affairs, Govt.of India* 🇮🇳
--------------------------------------------------------------------
📝👇 *Media Associate:*👇 📝
 *Govt. of Delhi # Govt. of Hryana # Govt. of Punjab # Govt. of Himachal Pradesh 👮 Delhi Police Headquater 👮‍♂️Chandigarh Police Headquater 👮‍♂️ Bihar Police Headquater*
✍ *Director,National Security & Intelligence Force*
✍ *Chief Editor,DELHI TIMES NEWS*
✍ *Chief Director,Crime Free India Bureau*
✍ *Chairman, National Media Force*
✍ *President,World Ayurved Research & Development Council (WARDC)*
✍ *Chairman,Global Health & Medical Council (GHMC)*
✍ *Ex.Advisor Member,Govt. Of Delhi*
✍ *प्रधान,अखिल भारतीय आर्य युवक सभा*
✍️ *अध्यक्ष, श्री गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट*
*☎ 9650380366,  9212412283*
*Email: drjasbirarya@gmail.com*
*Website: www.drjasbirarya.com*
🙏🇮🇳💐🙏🇮🇳💐🙏🇮🇳💐🙏🇮🇳💐

Thursday, August 13, 2020

ट्रेडइंडिया ने देश का पहला वर्चुअल बी2बी कार्यक्रम कोविड-19 एसेंसियल एक्सपो 2020 का समापन किया, जिसनमें 55,000 से ज़्यादा विजिटर्स शामिल हुए।

ट्रेडइंडिया ने देश का पहला वर्चुअल बी2बी कार्यक्रम कोविड-19 एसेंसियल एक्सपो 2020 का समापन किया, जिसनमें 55,000 से ज़्यादा विजिटर्स शामिल हुए।
रिपोर्ट:राहुल माथुर (नई दिल्ली DTN)
 
5 से 7 अगस्त तक आयोजित किए गए इस 3-दिवसीय वर्चुअल ट्रेडशो को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली, जिसे 2.5 लाख से ज़्यादा पेज विजिट और 55,000 से ज़्यादा विजिटर्स मिले। 

 नेशनल, 13 अगस्त: भारत के सबसे बड़े बी2बी मार्केटप्लेस ट्रेडइंडिया ने अपनी तरह के पहले वर्चुअल ट्रेडशो का आयोजन किया है, जिसे शानदार सफलता मिली है। ट्रेडइंडिया के इस अनोखे आयोजन के ज़रिये लघु और मध्यम उद्योगों की चिंताओं को दूर करने और व्यवसायों के बीच नए सिरे से रुचि पैदा करने की कोशिश की गई है, जिसमें 70 से अधिक प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया और मौजूदा स्वास्थ्य आपदा के दौरान वापस अपनी गतिविधियां शुरू करने के लिए उत्साह दिखाया।

कोविड-19 महामारी की वजह से दुनिया भर में समस्याएं हो रही हैं और भारत में यात्रा और परिवहन पर प्रतिबंध लगाने की वजह से कारोबारों में और भी अनिश्चितता आई है। सरकार ने सार्वजनिक समारोहों और भौतिक व्यापारिक आयोजनों पर जो रोक लगाई है, उसकी वजह से एमएसएमई क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है, और ट्रेडइंडिया के कोविड-19 एसेंसियल एक्सपो जैसे एक आभासी अवसर ने उनके लिए नए दरवाजे खोल दिए हैं।

 इस तीन दिवसीय कार्यक्रम ने दुनिया भर के ब्रांड्स के लिए व्यापारिक मौके पाने, विभिन्न उद्योगों की कंपनियों के उत्पादों के बारे में जानने और संभावित खरीदारों के साथ ऑनलाइन बातचीत करने के लिए एक माश्यम के रूप में काम किया। 5 से 7 अगस्त तक भाग लेने वाले 55,000 से अधिक ऑनलाइन विजिटर्स के साथ, ट्रेडइंडिया के ट्रेडशो ने अभूतपूर्व 2.5 लाख पेज विजिट दर्ज किया है, जिससे यह विश्वास मजबूत होता है कि वर्चुअल शो कम से कम इस महामारी के दूर होने तक फिजिकल कार्यक्रमों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प हैं।

 फिजिकल ट्रेडशो को कंपनियां एक निवेश मानती हैं क्योंकि इससे व्यवसाय विस्तार के रास्ते मिलने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के प्रसार के समय में ट्रेडशो की परिभाषा फिर से गढ़ी जा रही है, आयोजकों ने वर्चुअल माध्यमों से व्यवसायों को सामान्य स्थिति में लाने के लिए हाथ बढ़ाया है। इस वर्चुअल ट्रेडशो से न केवल संसाधनों को बचाने में मदद मिली, बल्कि मूल्यवान समय बचा और उत्साही लोग आसानी से इसे एक्सेस कर पाएं।

 यह पोर्टल विभिन्न आधुनिक तकनीकी-आधारित नवाचारों और उन्नत डिजिटलीकरण टूल्स से सक्षम हैं, जिन्हें हजारों आगंतुकों को तुरंत और विश्वसनीय एक्सेस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके ज़रिये आगंतुकों को 3डी स्टॉल्स और इमर्सिव वर्चुअल स्पेस भी दिया गया, साथ ही साथ विभिन्न तरह के उत्पादों, बिजनेस कैटलॉग, वर्चुअल चैट, वीडियो कॉन्फ्रेंस और कई अन्य टूल पर महत्वपूर्ण डेटा का प्रबंधन भी किया गया।

लेक्सी प्रिंटइनोवेटिव के राजेश कुमार ने कहा है कि “हम मानते हैं कि वर्चुअल शो एक आदर्श प्लेटफार्म है क्योंकि इससे व्यापारियों को वर्चुअली अपने उत्पादों और नवाचार की क्षमताओं को प्रदर्शित करने की सहूलियत मिलती है। हम ग्राहकों के साथ जुड़े और संभावित ग्राहकों से आमने-सामने बातचीत कर पाएं और हम भविष्य में ट्रेडइंडिया के एक्सपो के अगले संस्करण में भाग लेना चाहते हैं।” अन्य प्रदर्शकों ने भी स्टालों के वर्चुअल सेट-अप और ट्रेडशो पोर्टल के यूज़र फ़्रेंडली इंटरफेस को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की है, जबकि जोर देकर कहा कि यह काफ़ी किफ़ायती भी है।

 आयोजन की सफलता पर बोलते हुए, ट्रेडइंडिया के सीओओ, संदीप छेत्री ने कहा, “पिछले 3 दिनों में हमें जितने विजिटर्स मिले हैं, वह इस बात की गवाह है कि एमएसएमई क्षेत्र ज्यादा से ज़्यादा अवसर पाने की भावना रखता है। 55,000 से अधिक विजिटर्स के साथ, इस कार्यक्रम की सफलता वर्चुअल कार्यक्रमों की अनुकूलनशीलता और इस माध्यम के किफायती पहलू को दर्शाती है। प्रदर्शक नए व्यवसाय और ग्राहक पाने, नवीन वर्चुअल टूल्स अपनाने, दी गई जगह का फ़ायदा उठाने, और मुश्किल समय में अपने घरों तक सीमित रहते हुए ग्राहकों से मिलने में सक्षम थे।” पहले मेले की सफलता के बाद हम सितंबर के तीसरे हफ़्ते में एक और वर्चुअल मेला “पैकेजिंग एक्सपो इंडिया 2020" शुरू करेंगे।

 ट्रेडइंडिया के बारे में: TradeIndia.com भारत और दुनिया भर में स्थित छोटे व्यवसायों के लिए एक ऑनलाइन बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) पोर्टल है। यह पोर्टल 1996 में बिकी खोसला ने शुरू किया था और इसे फ्लैगशिप कंपनी, इंफोकॉम नेटवर्क लिमिटेड के तहत संभाला जाता और प्रमोट किया जाता है। कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है और पूरे भारत में 42 से अधिक शहरों में इसके शाखा कार्यालय हैं।

बेंचमार्क सूचकांक बढ़त के साथ बंद; निफ्टी 11 हजार के स्तर से ऊपर, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक।

बेंचमार्क सूचकांक बढ़त के साथ बंद; निफ्टी 11 हजार के स्तर से ऊपर, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली DTN)

वित्तीय और धातु शेयरों की अगुवाई में आज के कारोबारी सत्र में भारतीय सूचकांकों में तेजी दर्ज हुई। 

निफ्टी 0.46% या 52.35 अंक चढ़कर 11,322.50 अंक पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.59% या 224.93 अंकों की बढ़त के साथ 38,407.01 पर बंद हुआ।

लगभग 1559 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, 1146 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 143 शेयर अपरिवर्तित रहे।

ज़ी एंटरटेनमेंट (5.16%), एक्सिस बैंक (3.92%), जेएसडब्ल्यू स्टील (3.94%), बीपीसीएल (3.58%), और इंडसइंड बैंक (2.50%) निफ्टी के टॉप गेनर्स में से थे, जबकि श्री सीमेंट्स (3.87%), टाइटन कंपनी (3.57%), यूपीएल (2.33%), डॉ. रेड्डीज (1.96%), और सिप्ला (2.09%) निफ्टी में टॉप लूजर थे।

आईटी और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रहे। बीएसई मिडकैप 0.20% नीचे चला गया, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 0.23% नीचे रहा।
 
केईसी इंटरनेशनल   
वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में कंपनी के साल-दर-साल के राजस्व में 8.4% की गिरावट आई है। गिरावट के बावजूद कंपनी के शेयरों में 7.34% की वृद्धि हुई और यह 293.95 रुपए पर कारोबार किया।

बैंक ऑफ बड़ौदा लिमिटेड
बैंक ऑफ बड़ौदा लिमिटेड के शेयरों में 2.78% की गिरावट दर्ज की गई और कंपनी ने जून तिमाही की कमाई रिपोर्ट करने के बाद 47.20 रुपए पर कारोबार किया। बैंक ने वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में 864.3 करोड़ रुपए का नेट लॉस दर्ज किया।

मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड
वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व 49.4% कम हुआ, जबकि इसी अवधि में कंपनी का नेट लॉस 810.5 करोड़ रुपए रहा। इसके बावजूद, कंपनी के शेयरों में 2.38% की बढ़ोतरी हुई और यह 107.40 रुपये पर कारोबार करता है।

बॉश लिमिटेड
बॉश लिमिटेड के शेयरों में 2.48% की गिरावट दर्ज हुई और कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में 121.5 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज करने के बाद 13,255.00 रुपए पर कारोबार किया। कंपनी के राजस्व में भी 64% की गिरावट आई है।

इंडोको रेमेडीज लिमिटेड
कंपनी का राजस्व 9.2% बढ़ा है, जबकि वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 17 करोड़ रुपए रहा। कंपनी के शेयरों में 4.72% की बढ़ोतरी हुई और इसका कारोबार 261.55 पर हुआ।

जेएसडब्ल्यू स्टील
साल-दर-साल आधार पर कंपनी के कच्चे इस्पात के उत्पादन में 5% की गिरावट आई है। हालांकि, कंपनी के शेयरों में 3.94% की वृद्धि हुई और उसने 254.85 रुपए पर कारोबार किया।

श्री सीमेंट
वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 13.5% घट गया। कंपनी के शेयरों में 3.87% की गिरावट आई और इसने 21,530.00 रुपए पर कारोबार किया।

टाइटन कंपनी 
वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट लॉस 270 करोड़ रुपए था, जबकि इस अवधि में राजस्व में 62.3% की गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 3.57% की गिरावट आई और इसने 1,068.00 रुपए पर कारोबार किया।

भारतीय रुपया
घरेलू इक्विटी बाजारों में खरीदारी के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 74.77 रुपये पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट्स ने बढ़त के साथ कारोबार किया 
क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में सुधार और टेक्नोलॉजी शेयरों की मांग में वृद्धि को देखते हुए एशियाई बाजारों में पॉजीटिव मूवमेंट हुआ। आज के कारोबारी सत्र में यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। एफटीएसई 100 में 2.39% की वृद्धि हुई जबकि एफटीएसई एमआईबी में 2.88% की वृद्धि हुई। निक्केई-225 में 1.88%, हैंग सेंग में 2.11% की वृद्धि हुई, जबकि नैस्डैक 0.39% नीचे आ गया।


(अमर देव सिंह, हेड एडवायजरी, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड)

इस स्वतंत्रता दिवस पर TCL QLED TV के साथ अपना टीवी एक्सपीरियंस अपग्रेड करें।

इस स्वतंत्रता दिवस पर TCL QLED TV के साथ अपना टीवी एक्सपीरियंस अपग्रेड करें।

 रिपोर्ट:गोविंद कुमार (नई दिल्ली DTN)

 अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड QLED कलेक्शन पर आकर्षक ऑफर
लेकर आया है जो 4K डिवाइस की कीमत पर उपलब्ध होंगे।

 11 अगस्त, 2020: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्लोबल टॉप-2 टीवी कॉर्पोरेशन टीसीएल 4K स्मार्ट टीवी की कीमत पर आपको QLED टीवी दे रहा है। इससे ग्राहकों को टीवी देखने के अपने अनुभव को एक पायदान ऊपर ले जाने का मौका मिलेगा। ये ऑफर 16 अगस्त से 19 अगस्त 2020 के बीच उपलब्ध होंगे।

छूट निम्नलिखित प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध होगीः

TCL 55” C715: फ्यूचरिस्टिक TCL C715 डॉल्बी विजन और एटमॉस, हैंड्स-फ्री वॉयस-इनेबल्ड कंट्रोल्स और क्वांटम डॉट के साथ आता है, जो तस्वीरों में ऑग्मेंटेड वाइब्रंसी प्रदान करता है। यह डिवाइस एक समृद्ध व्युइंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए एआई से संचालित IPQ इंजन के साथ आता है। 3,000 रुपए की छूट के बाद इस डिवाइस की कीमत 52,990 रुपए है।

TCL 65” P8 सीरीज:

एलिगेंस के साथ डिज़ाइन किया गया TCL 65” P8 सीरीज़ एक एंड्रॉइड-संचालित स्मार्ट टीवी है जिसमें 4K Ultra HD फीचर है जो शानदार व्युइंग एक्सपीरियंस देता है। Ultra HD डिस्प्ले प्रत्येक फ्रेम में डायनामिक टोन मैपिंग का इस्तेमाल करता है ताकि पिक्चर क्वालिटी बेहतरीन हो सके। डिवाइस में एक स्पोर्ट्स मोड भी है जो लाइव-एक्शन स्पोर्टिंग ईवेंट में इमर्सिव फीलिंग देता है। 4K UHD TV की मूल कीमत 55,990 रुपए थी जो फिलहाल 53,990 रुपए की रियायती कीमत पर उपलब्ध है।

TCL S6500 सीरीज HD AI स्मार्ट TV (32”): एंड्रॉइड द्वारा संचालित TCL S6500 गूगल असिस्टेंट, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और एचडीआर के साथ आता है जो बेहतरीन पिक्चर कंट्रास्ट डिलीवर करता है और तस्वीर को जीवंत रंगों के साथ जीवंत बनाता है। मूल रूप से 32 इंच के इस स्मार्ट टीवी की कीमत 12,990 रुपए है लेकिन रियायती दरों पर यह 12,490 रुपए में उपलब्ध है।

TCL S6500 सीरीज FHD AI स्मार्ट TV (43”):  TCL 43 इंच S6500 में व्युइंग एक्सपीरियंस अपने FHD फीचर के साथ 32 इंच से एक कदम आगे ले जाता है जो दर्शक को स्पष्टता देता है। यह स्टैंडर्ड HD टीवी से दो गुना अधिक है। 32 इंच की तरह यह भी नेटफ्लिक्स, गूगल असिस्टेंट के साथ आता है, और डॉल्बी ऑडियो सिस्टम से लैस है। एंड्रॉइड द्वारा संचालित है। स्मार्ट डिवाइस की शुरुआत में कीमत 22,990 रुपए थी, और अब 2000 रुपए की छूट के साथ यह 20,990 रुपए में उपलब्ध है।

ऑफर पर बात करते हुए, टीसीएल इंडिया के कंट्री मैनेजर श्री माइक चेन ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन ऑफर्स की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। हमारे टीवी नई टेक्नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किए गए हैं और भविष्य के लिए बने हैं। अब दर्शक अपने डिवाइस को अधिक किफायती कीमतों पर अपग्रेड कर सकते हैं।  शानदार टेलीविजन अनुभव का आनंद ले सकते हैं। हम जल्द ही इस तरह के और अधिक ऑफर की घोषणा करेंगे। ”

टीसीएल ने अब तक भारतीय बाजार में लगातार सफलता हासिल की है और हाल ही में भारत में अपनी चौथी वर्षगांठ मनाई है।

 
टीसीएल के बारे में:

टीसीएल इलेक्ट्रॉनिक्स (1070.HK) एक तेजी से बढ़ती कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। यह ग्लोबल टीवी उद्योग में नंबर दो की कंपनी है। चीन में 1981 में स्थापित यह कंपनी अब दुनियाभर के 160 से अधिक बाजारों में काम कर रही है। सिग्मेंटेल के अनुसार, टीसीएल ने 2019 के Q1-Q3 में बिक्री के मामले में ग्लोबल टीवी मार्केट में दूसरा स्थान हासिल किया। टीसीएल टीवी, ऑडियो और स्मार्ट होम अप्लायंसेस से लेकर कंज्यूरम इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्यूफेक्चरिंग में माहिर है।

Wednesday, August 12, 2020

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर दी शुभकामनाएँ ।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर दी शुभकामनाएँ ।
डॉ०जसवीर आर्य (प्रधान सम्पादक DTN)

“किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसके युवा होते हैं। भारत वास्तव मे बहुत ही भाग्यशाली राष्ट्र है जिसके पास कौशल से परिपूर्ण इतनी परिवर्तनात्‍मक और अभिलाषी युवाशक्ति है”।
“स्किल्ड और उत्साही युवाओं में अवसरों का सर्वश्रेष्ठ लाभ उठाने की क्षमता होती है”
“मोदी सरकार स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया और नई शिक्षा नीति (NEP) जैसे अपने अभूतपूर्व निर्णयों से लगातार एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण कर रही है जिसमे हमारे युवाओं की अपार क्षमताओं को और निखारा जा सके”
मुझे हमारी युवा शक्ति पर पूर्ण विश्वास है कि वो प्रधानमंत्री मोदी जी के न्यू इंडिया के स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे”

12.08.2020 नई दिल्ली

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर शुभकामनाएँ दी हैं। अपने ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि “किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसके युवा होते हैं। भारत वास्तव मे बहुत ही भाग्यशाली राष्ट्र है जिसके पास कौशल से परिपूर्ण इतनी परिवर्तनात्‍मक और अभिलाषी युवाशक्ति है। मुझे हमारी युवा शक्ति पर पूर्ण विश्वास है कि वो प्रधानमंत्री मोदी जी के न्यू इंडिया के स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे”।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “स्किल्ड और उत्साही युवाओं में अवसरों का सर्वश्रेष्ठ लाभ उठाने की क्षमता होती है”।
श्री अमित शाह ने यह भी कहा कि इसीलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया और नई शिक्षा नीति (NEP) जैसे अपने अभूतपूर्व निर्णयों से लगातार एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण कर रही है जिसमे हमारे युवाओं की अपार क्षमताओं को और निखारा जा सके”।

Monday, August 10, 2020

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2300 किलोमीटर लंबी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उदघाटन किया जाना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है”केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2300 किलोमीटर लंबी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उदघाटन किया जाना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है”केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह
“यह विशाल परियोजना अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी लेकिन इसे समय से पहले ही पूरा कर लिया गया”
“यह ऐतिहासिक परियोजना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह मे विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगी”
“मोदी सरकार अपने डिजिटल इंडिया मिशन के प्रति कृतसंकल्पित है और अपने नागरिकों को सर्वश्रेष्ठ आधुनिक सुविधाओं से सशक्त कर रही है”।

रिपोर्ट:  डॉ०जसवीर आर्य (प्रधानसंपादक DTN)

नई दिल्‍ली, 10.08.2020 

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2300 किलोमीटर लंबी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उदघाटन किया जाना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है”। 
अपने ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि “यह विशाल परियोजना अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी लेकिन इसे समय से पहले ही पूरा कर लिया गया”। 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और संचार, इलेक्ट्रॉनिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद का आभार व्यक्त करते हुए श्री अमित शाह ने कहा की “यह ऐतिहासिक परियोजना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह मे विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगी”। 
केन्द्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि “सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल अंडमान और निकोबार में भी बड़े (मेट्रो) शहरों के समान ही हाइ स्पीड टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड सुविधाएं प्रदान करेगी। साथ ही इससे ई-एडुकेशन, बैंकिंग सुविधाएं, टेली-मैडिसिन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा और साथ ही पर्यटन क्षेत्र को भारी प्रोत्साहन मिलने से रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा”।  
श्री अमित शाह ने कहा कि “मोदी सरकार अपने डिजिटल इंडिया मिशन के प्रति कृतसंकल्पित है और अपने नागरिकों को सर्वश्रेष्ठ आधुनिक सुविधाओं से सशक्त कर रही है”। 

तैयार हो जाइये- iFFALCON ने लॉन्च किए अत्याधुनिक QLED और UHD मॉडल्स,वह भी एक्सक्लूसिव फ्लिपकार्ट पर,अत्याधुनिक फीचर्स में से कुछ में क्वांटम डॉट, हैंड्स-फ़्री वॉइस कंट्रोल, डायनेमिक कलर एन्हांसमेंट और डॉल्बी विज़न और एटमॉस आदि शामिल हैं।

तैयार हो जाइये- iFFALCON ने लॉन्च किए अत्याधुनिक QLED और UHD मॉडल्स,वह भी एक्सक्लूसिव फ्लिपकार्ट पर,अत्याधुनिक फीचर्स में से कुछ में क्वांटम डॉट, हैंड्स-फ़्री वॉइस कंट्रोल, डायनेमिक कलर एन्हांसमेंट और डॉल्बी विज़न और एटमॉस आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली)
 
नई दिल्ली, 6 अगस्त, 2020: आखिर इंतजार खत्म हुआ। टीसीएल के सब-ब्रांड iFFALCON ने अपने नवीनतम QLED & UHD टीवी को लॉन्च किया है। यह मॉडल H71 और K71 एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर क्रमशः 49,999 रुपए और 25,499 रुपए की आकर्षक कीमत पर शुरू होते हैं। इसके अलावा, पहले 250 ग्राहक 1 साल के लिए सोनी लिव सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाएंगे, साथ ही फ्लिपकार्ट के कुछ विशेष बैंकिंग ऑफर भी।

कुछ सामान्य फीचर जो दोनों मॉडल में हैं, उनमें हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल शामिल है। फार-फील्ड वॉइस कंट्रोल के साथ यूजर टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, और बहुत कुछ कर सकते  हैं वह भी पूरी तरह से हैंड्स-फ्री - आपको कहना होगा "हे गूगल", या "ओके गूगल"।

 एक अन्य आम फीचर है माइक्रो डिमिंग, जिसे स्क्रीन के विशेष भागों को डिम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि बाकी हिस्सों को ब्राइटर टोन में रखा गया है और देखने के अनुभव को ऑप्टिमाइज किया गया है। दोनों डिवाइस एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) के दूसरे लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉइड पी के साथ आते हैं। हालांकि, यह कोई बड़ा नुकसान नहीं है क्योंकि यूजर को अभी भी गूगल प्ले स्टोर से 5000+ एंटरटेनमेंट सॉल्युशन के एक बड़े पूल तक पहुंच प्राप्त है।

 टीसीएल इंडिया के जनरल मैनेजर माइक चेन ने कहा,  “iFFALCON में हम ऐसी टीवी बनाने का प्रयास कर रहे हैं जो यूजर के देखने के अनुभव को समृद्ध करने के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजी सॉल्युशन प्रदान करते हैं और उनके मनोरंजन के स्तर को एक पायदान ऊपर ले जाते हैं। यह टीवी मॉडल बनाते समय, हम क्वालिटी से जुड़े पहलू पर समझौता किए बिना अफोर्डेबिलिटी फेक्टर पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं। इसलिए, हमारे सभी टीवी, ऐसी कीमत में आते हैं जो कंज्यूमर के बजट को प्रभावित नहीं करते हैं और वास्तव में, उन्हें कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा प्रदान करते हैं। हमारी दोनों नवीनतम पेशकश इस फिलोसॉफी के साथ सिंक है। हम आगे बढ़ते हुए इस अप्रौच का पालन करना जारी रखेंगे और अफोर्डेबल प्राइज पॉइंट्स पर अपने ग्राहकों के लिए अधिक इनोवेटिव उत्पाद पेश करेंगे। "

 हैंड्स फ्री एआई के साथ H71- 4K QLED 

 मेटेलिक बॉडी के अलावा यह मॉडल वास्तव में इमर्सिव फुल-स्क्रीन व्युइंग एक्सपीरियंस के लिए बेजल-लेस डिज़ाइन के साथ आता है। क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और डॉल्बी विजन स्क्रीन पर बेजोड़ रंग, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस लाते हैं। यह परफॉर्मंस क्वालिटी को पारंपरिक मॉडलों से अधिक समृद्ध बनाते हैं। एचडीआर 10+ एक और टेक्नोलॉजी है जो यह मॉडल प्रदान करता है, जो तस्वीर की क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करने और सीन-बाय-सीन पिक्चर एडजस्मेंट का एहसास करने के लिए डाइनामिक टोन-मैपिंग का उपयोग कर कंटेंट को सामान्य से अधिक प्रामाणिक बनाता है।

 इसमें IPQ इंजन भी है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर देखने की असाधारण स्पष्टता सुनिश्चित करता है। ये सभी फीचर देखने का बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं, इसके अलावा, इसमें डॉल्बी एटमॉस और DTS-HD है जो वास्तविक जीरो-कॉम्प्रेस्ड ऑडियो क्वालिटी सुनिश्चित करते हैं और दर्शकों को समृद्ध साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं।
दो वैरिएंट्स में उपलब्ध - 55’’ और 65” इंच की कीमत क्रमशः 49,999 रुपए और 69,999 रुपए है।

 हैंड्स-फ्री एआई के साथ K71-4K UHD 

 मेटेलिक बॉडी और स्लिम डिज़ाइन के साथ डिवाइस पारंपरिक एलईडी टीवी की तुलना में प्रीमियम दिखता है और इसे कमरे की सजावट के साथ खूबसूरती से इंटिग्रेट किया जा सकता है, जिससे यह एक आइडियल वॉल शोपीस बन जाता है, चाहे वह बंद हो या चालू। यह 4K अपस्कैलिंग प्रदान करता है, जो रंग, स्पष्टता, विस्तार और फ्रिक्वेंसी के मामले में तस्वीर और वीडियो की गुणवत्ता को बढ़ाता है, भले ही फ़ाइल की क्वालिटी कमजोर हो। वीडियो और प्राकृतिक चित्रों को चलाते समय, डायनेमिक कलर एनहांसमेंट, सरगम के साथ डिस्प्ले स्क्रीन को उच्च गेमट स्क्रीन के करीब डिस्प्ले इफेक्ट दिखा सकता है।

 AI x IoT फ़ीचर के साथ यूजर किसी भी गूगल होम इनेबल्ड स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं - फिर चाहे वह एयर कंडीशनर हो, रूम लाइट्स हो या टीवी के साथ पंखे हों और इसके माध्यम से सभी को नियंत्रित करें, जिससे यह टीवी घर के अन्य सभी उपकरणों के लिए एक कंट्रोल सेंटर बन जाएगा। इसमें डॉल्बी ऑडियो है जो किसी भी कंटेंट की ऑप्टिमाइज साउंड क्वालिटी के साथ इमर्सिव 5.1 सराउंड साउंड देता है। तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध - 43'', 55'' और 65'' इंच के टीवी की कीमत क्रमशः 25,499 रुपए; 35,999 रुपए; और 53,499 रुपए है।

 iFFALCON के बारे में

iFFALCON एक स्मार्ट टीवी ब्रांड है जिसे भारतीय मार्केट के लिए FFALCON Technology Holdings Limited (ग्लोबल टॉप-2 टीवी कॉर्पोरेशन टीसीएल इलेक्ट्रॉनिक्स और अग्रणी ग्लोबल इंटरनेट कंटेंट प्रोवाइडर टेन्सेंट डिजिटल की संयुक्त-निवेशित कंपनी) ने ऑप्टिमाइज किया है। यह कंज्यूमर्स को अल्टीमेट ऑडियोविजुअल एक्सपीरियंस, स्मार्ट और क्वालिटी एंटरटेनमेंट प्रदान करता है। भारतीय बाजार में गूगल-सर्टिफाइड एंड्राइड टीवी की एक पूरी सीरीज लॉन्च कर  iFFALCON ने प्रत्येक ग्राहक के लिए 'इनक्रेडिबल स्मार्ट लाइफ' को सक्षम करने की कल्पना की है। सभी iFFALCON प्रोडक्ट्स में वॉल माउंट के साथ मुफ्त इंस्टॉलेशन के साथ-साथ 1 साल की ऑन-साइट वारंटी है।

Friday, August 7, 2020

बेंचमार्क सूचकांकों में आंशिक वृद्धि; अस्थिरता के दौर में निफ्टी और सेंसेक्स फ्लैट बंद हुए।

बेंचमार्क सूचकांकों में आंशिक वृद्धि; अस्थिरता के दौर में निफ्टी और सेंसेक्स फ्लैट बंद हुए।

 रिपोर्ट:गोविंद कुमार (नई दिल्ली)

उतार-चढ़ाव के बीच आज के कारोबारी सत्र में भारतीय बाजारों ने बढ़त हासिल की और अंत में उसे गंवा दिया और फ्लैट बंद हुए।

 निफ्टी 0.06% या 6.40 अंक चढ़कर 11,101.65 अंक पर बंद हुआ, जिससे वह 11,100 अंकों के स्तर से ऊपर रहा। हालांकि, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.07% या 24.58 अंकों की गिरावट के साथ 37,663.33 पर बंद हुआ। द्वारा अमर देव सिंह, हेड एडवायजरी, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड
 लगभग 994 शेयरों में गिरावट आई, 1611 शेयर ऊपर चढ़े, जबकि 152 शेयर अपरिवर्तित रहे।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (9.09%), टाटा स्टील (6.70%), आयशर मोटर्स (4.82%), अदानी पोर्ट्स (3.83%), और टाटा मोटर्स (3.68%) निफ्टी के टॉप गेनर रहे जबकि यूपीएल (1.45%), एचडीएफसी लाइफ (1.48%), पावर ग्रिड कॉर्प (0.98%), रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.86%), और एचडीएफसी बैंक (1.03%) निफ्टी में टॉप लूजर रहे।

 सेक्टोरल हिसाब से मेटल, ऑटो, इन्फ्रा, और आईटी सेक्टर में प्रगति देखी गई, जबकि एनर्जी और फार्मा में गिरावट देखी गई। बीएसई मिडकैप में 0.46% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.91% की बढ़त रही।

पनामा पेट्रोलियम 

वित्त वर्ष 2021 के लिए कंपनी के क्यू1 शुद्ध लाभ में 50.6% की गिरावट आई है, जबकि इस अवधि में राजस्व में 40.8% की गिरावट आई है। हालांकि, कंपनी के शेयरों में 2.85% की वृद्धि हुई और उन्होंने 41.50 रुपे पर कारोबार किया।

 फोर्स मोटर्स

जुलाई महीने में फोर्स मोटर्स की कुल बिक्री 55.7% घटकर 2,551 यूनिट से 1,129 यूनिट रह गई। आज के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर में 2.76% की वृद्धि हुई और इसने 940.00 रुपए पर कारोबार किया।

 एक्सिस बैंक लिमिटेड

एक्सिस बैंक ने 10,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए क्यूआईपी या क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट लॉन्च किया और उसके बाद स्टॉक्स में 1.18% की बढ़ोतरी हुई और उसने 434.20 रुपए पर कारोबार किया। 

 सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी लिमिटेड

कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में अधिक आय दर्ज की। कंपनी ने 56.69 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की घोषणा की, जबकि ऑपरेशंस से राजस्व बढ़कर 185.45 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी के शेयरों में 6.64% की वृद्धि हुई और उसने 186.40 रुपए पर कारोबार किया।

 ल्यूपिन लिमिटेड

फार्मा कंपनी ने भारत में फेविपिराविर को कोवीहॉल्ट ब्रांड नाम से लॉन्च करने की घोषणा की। कोविड-19 के हल्के से मध्यम संक्रमण के इलाज के लिए इस दवा का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, आज के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों में 1.36% या 928.00 रुपए तक की गिरावट आई है।

 पीआई इंडस्ट्रीज

कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 43% की वृद्धि दर्ज की। कंपनी का राजस्व भी 40% तक बढ़ा। कंपनी के शेयरों में 3.56% की वृद्धि हुई और इसने 1,899.95 रुपए पर कारोबार किया।

 ईआईडी पैरी

वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 32.5% की वृद्धि के बावजूद ईआईडी पैरी के स्टॉक्स में 3.65% की गिरावट आई और उन्होंने 294.00 पर कारोबार किया। इस अवधि के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 29.3 करोड़ रुपए रहा।

 भारतीय रुपया

इक्विटी मार्केट में पॉजीटिव ट्रेंड रहने के बावजूद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने उच्च पर 74.88 रुपए प्रति डॉलर पर कारोबार किया। 

 सोना

आज के कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 54,700 रुपए से ऊपर नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। मूल्य में वृद्धि अंतर्राष्ट्रीय स्पॉट कीमतों में लाभ और कमजोर डॉलर का परिणाम थी।

 पॉजीटिव वैश्विक बाजार संकेत

आज के कारोबारी सत्र में वैश्विक बाजारों में पॉजीटिव कारोबार हुआ। अमेरिकी बाजार प्रोत्साहन पैकेज की बातों के कारण उच्च स्तर पर समाप्त हुए। नैस्डैक में 0.35%, एफटीएसई एमआईबी में 0.46%, एफटीएसई 100 में 0.96%, हैंग सेंग में 0.62% की वृद्धि हुई, जबकि निक्केई 225 में 0.26% की गिरावट आई।

तैयार हो जाइये- iFFALCON ने लॉन्च किए,अत्याधुनिक QLED और UHD मॉडल्स,वह भी एक्सक्लूसिव फ्लिपकार्ट पर।

तैयार हो जाइये- iFFALCON ने लॉन्च किए,अत्याधुनिक QLED और UHD मॉडल्स,वह भी एक्सक्लूसिव फ्लिपकार्ट पर।
 
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली)

अत्याधुनिक फीचर्स में से कुछ में क्वांटम डॉट, हैंड्स-फ़्री वॉइस कंट्रोल, डायनेमिक कलर एन्हांसमेंट और डॉल्बी विज़न और एटमॉस आदि शामिल हैं

 नई दिल्ली, 6 अगस्त, 2020: आखिर इंतजार खत्म हुआ। टीसीएल के सब-ब्रांड iFFALCON ने अपने नवीनतम QLED & UHD टीवी को लॉन्च किया है। यह मॉडल H71 और K71 एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर क्रमशः 49,999 रुपए और 25,499 रुपए की आकर्षक कीमत पर शुरू होते हैं। इसके अलावा, पहले 250 ग्राहक 1 साल के लिए सोनी लिव सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाएंगे, साथ ही फ्लिपकार्ट के कुछ विशेष बैंकिंग ऑफर भी।

 कुछ सामान्य फीचर जो दोनों मॉडल में हैं, उनमें हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल शामिल है। फार-फील्ड वॉइस कंट्रोल के साथ यूजर टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, और बहुत कुछ कर सकते  हैं वह भी पूरी तरह से हैंड्स-फ्री - आपको कहना होगा "हे गूगल", या "ओके गूगल"।

 एक अन्य आम फीचर है माइक्रो डिमिंग, जिसे स्क्रीन के विशेष भागों को डिम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि बाकी हिस्सों को ब्राइटर टोन में रखा गया है और देखने के अनुभव को ऑप्टिमाइज किया गया है। दोनों डिवाइस एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) के दूसरे लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉइड पी के साथ आते हैं। हालांकि, यह कोई बड़ा नुकसान नहीं है क्योंकि यूजर को अभी भी गूगल प्ले स्टोर से 5000+ एंटरटेनमेंट सॉल्युशन के एक बड़े पूल तक पहुंच प्राप्त है।

 टीसीएल इंडिया के जनरल मैनेजर माइक चेन ने कहा,  “iFFALCON में हम ऐसी टीवी बनाने का प्रयास कर रहे हैं जो यूजर के देखने के अनुभव को समृद्ध करने के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजी सॉल्युशन प्रदान करते हैं और उनके मनोरंजन के स्तर को एक पायदान ऊपर ले जाते हैं। यह टीवी मॉडल बनाते समय, हम क्वालिटी से जुड़े पहलू पर समझौता किए बिना अफोर्डेबिलिटी फेक्टर पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं। इसलिए, हमारे सभी टीवी, ऐसी कीमत में आते हैं जो कंज्यूमर के बजट को प्रभावित नहीं करते हैं और वास्तव में, उन्हें कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा प्रदान करते हैं। हमारी दोनों नवीनतम पेशकश इस फिलोसॉफी के साथ सिंक है। हम आगे बढ़ते हुए इस अप्रौच का पालन करना जारी रखेंगे और अफोर्डेबल प्राइज पॉइंट्स पर अपने ग्राहकों के लिए अधिक इनोवेटिव उत्पाद पेश करेंगे। "

 हैंड्स फ्री एआई के साथ H71- 4K QLED 

 मेटेलिक बॉडी के अलावा यह मॉडल वास्तव में इमर्सिव फुल-स्क्रीन व्युइंग एक्सपीरियंस के लिए बेजल-लेस डिज़ाइन के साथ आता है। क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और डॉल्बी विजन स्क्रीन पर बेजोड़ रंग, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस लाते हैं। यह परफॉर्मंस क्वालिटी को पारंपरिक मॉडलों से अधिक समृद्ध बनाते हैं। एचडीआर 10+ एक और टेक्नोलॉजी है जो यह मॉडल प्रदान करता है, जो तस्वीर की क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करने और सीन-बाय-सीन पिक्चर एडजस्मेंट का एहसास करने के लिए डाइनामिक टोन-मैपिंग का उपयोग कर कंटेंट को सामान्य से अधिक प्रामाणिक बनाता है।

 इसमें IPQ इंजन भी है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर देखने की असाधारण स्पष्टता सुनिश्चित करता है। ये सभी फीचर देखने का बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं, इसके अलावा, इसमें डॉल्बी एटमॉस और DTS-HD है जो वास्तविक जीरो-कॉम्प्रेस्ड ऑडियो क्वालिटी सुनिश्चित करते हैं और दर्शकों को समृद्ध साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं।

दो वैरिएंट्स में उपलब्ध - 55’’ और 65” इंच की कीमत क्रमशः 49,999 रुपए और 69,999 रुपए है।

 हैंड्स-फ्री एआई के साथ K71-4K UHD 

 मेटेलिक बॉडी और स्लिम डिज़ाइन के साथ डिवाइस पारंपरिक एलईडी टीवी की तुलना में प्रीमियम दिखता है और इसे कमरे की सजावट के साथ खूबसूरती से इंटिग्रेट किया जा सकता है, जिससे यह एक आइडियल वॉल शोपीस बन जाता है, चाहे वह बंद हो या चालू। यह 4K अपस्कैलिंग प्रदान करता है, जो रंग, स्पष्टता, विस्तार और फ्रिक्वेंसी के मामले में तस्वीर और वीडियो की गुणवत्ता को बढ़ाता है, भले ही फ़ाइल की क्वालिटी कमजोर हो। वीडियो और प्राकृतिक चित्रों को चलाते समय, डायनेमिक कलर एनहांसमेंट, सरगम के साथ डिस्प्ले स्क्रीन को उच्च गेमट स्क्रीन के करीब डिस्प्ले इफेक्ट दिखा सकता है।

 AI x IoT फ़ीचर के साथ यूजर किसी भी गूगल होम इनेबल्ड स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं - फिर चाहे वह एयर कंडीशनर हो, रूम लाइट्स हो या टीवी के साथ पंखे हों और इसके माध्यम से सभी को नियंत्रित करें, जिससे यह टीवी घर के अन्य सभी उपकरणों के लिए एक कंट्रोल सेंटर बन जाएगा। इसमें डॉल्बी ऑडियो है जो किसी भी कंटेंट की ऑप्टिमाइज साउंड क्वालिटी के साथ इमर्सिव 5.1 सराउंड साउंड देता है। तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध - 43'', 55'' और 65'' इंच के टीवी की कीमत क्रमशः 25,499 रुपए; 35,999 रुपए; और 53,499 रुपए है।

 iFFALCON के बारे में

iFFALCON एक स्मार्ट टीवी ब्रांड है जिसे भारतीय मार्केट के लिए FFALCON Technology Holdings Limited (ग्लोबल टॉप-2 टीवी कॉर्पोरेशन टीसीएल इलेक्ट्रॉनिक्स और अग्रणी ग्लोबल इंटरनेट कंटेंट प्रोवाइडर टेन्सेंट डिजिटल की संयुक्त-निवेशित कंपनी) ने ऑप्टिमाइज किया है। यह कंज्यूमर्स को अल्टीमेट ऑडियोविजुअल एक्सपीरियंस, स्मार्ट और क्वालिटी एंटरटेनमेंट प्रदान करता है। भारतीय बाजार में गूगल-सर्टिफाइड एंड्राइड टीवी की एक पूरी सीरीज लॉन्च कर  iFFALCON ने प्रत्येक ग्राहक के लिए 'इनक्रेडिबल स्मार्ट लाइफ' को सक्षम करने की कल्पना की है। सभी iFFALCON प्रोडक्ट्स में वॉल माउंट के साथ मुफ्त इंस्टॉलेशन के साथ-साथ 1 साल की ऑन-साइट वारंटी है।

Wednesday, August 5, 2020

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन को भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन बताया।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन को भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन बताया।
डॉ०जसवीर आर्य(प्रधानसंपादक DTN)

प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास ने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है।

पीएम नरेंद्र मोदी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है, इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

राम मंदिर निर्माण से यह पुण्यभूमि अयोध्याजी पुनः विश्व में अपने पूर्ण वैभव के साथ जग उठेगी। धर्म और विकास के समन्वय से रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे

इस भव्य प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है,इस अविस्मरणीय दिन पर सभी भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी सरकार भारतीय संस्कृति और उसके मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए हमेशा कटिबद्ध रहेगी,आज के दिन मैं उन सभी तपस्वियों को नमन करता हूँ जिन्होंने इतने वर्षों तक सनातन संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के लिए संघर्ष किया।

नई दिल्‍ली, 05.08.2020 
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन व शिलान्यास  को भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन बताया है। अपने ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि “प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया, जिसने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है”। 
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “अयोध्याजी में राम मंदिर निर्माण सदियों से दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। आज पीएम श्री नरेंद्र मोदी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है, इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ”।

श्री अमित शाह ने यह भी कहा कि “प्रभु श्री राम जी के आदर्श एवं विचार भारतवर्ष की आत्मा में बसते हैं। उनका चरित्र एवं जीवन दर्शन भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। राम मंदिर निर्माण से यह पुण्यभूमि अयोध्याजी पुनः विश्व में अपने पूर्ण वैभव के साथ जग उठेगी। धर्म और विकास के समन्वय से रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे”।

उन्होने कहा कि “इस भव्य प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है। इस अविस्मरणीय दिन पर सभी भारतवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी सरकार भारतीय संस्कृति और उसके मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए हमेशा कटिबद्ध रहेगी”।

श्री अमित शाह ने यह भी कहा कि “प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण असंख्य नाम-अनाम रामभक्तों के सदियों के निरंतर त्याग, संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज के दिन मैं उन सभी तपस्वियों को नमन करता हूँ जिन्होंने इतने वर्षों तक सनातन संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के लिए संघर्ष किया। जय श्री राम।

प्राइम डे 2020 और इंडिपेंडेंस डे सेल पर टीसीएललाया है स्मार्ट 4K टीवी पर आकर्षक ऑफर,नए मॉडल माइक्रो डिमिंग, क्वांटम डॉट, वॉयस सर्च और डॉल्बी ऑडियो के साथ-साथ अन्य आकर्षक फीचर्स से लैस हैं।

प्राइम डे 2020 और इंडिपेंडेंस डे सेल पर टीसीएल
लाया है स्मार्ट 4K टीवी पर आकर्षक ऑफर,नए मॉडल माइक्रो डिमिंग, क्वांटम डॉट, वॉयस सर्च और डॉल्बी ऑडियो के साथ-साथ अन्य आकर्षक फीचर्स से लैस हैं

यह ऑफर अमेजन प्राइम डे पर 6 और 7 अगस्त को और इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तौर पर  8 से  11 अगस्त तक उपलब्ध रहेंगे।

 
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली)

नई दिल्ली, 5 अगस्त 2020:  अमेज़ॅन पर प्राइम डे 2020 और इंडिपेंडेंस डे सेल के लिए कंज्यूमर शॉपिंग को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए टीसीएल ने आकर्षक कीमतों पर स्मार्ट 4K UHD टीवी की अपनी नई रेंज लॉन्च की है। ब्रांड यह मॉडल पेश कर रहा है: 27,999, 30,999 और 48,999 रुपए में 50” और 55” P65 और 65P8।

 पी65

सुपर नैरो बेज़ेल और सरलीकृत डिज़ाइन के साथ यह मॉडल एक सहज और डिस्ट्रेक्शन-फ्री देखने का अनुभव प्रदान करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह बंद होने पर भी आकर्षक लगता है। एचडीआर और माइक्रो डिमिंग का उपयोग करते हुए यह डिवाइस अंधेरे पृष्ठभूमि में बेजोड़ कंट्रास्ट के साथ एक बेहतर पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। इसमें डॉल्बी ऑडियो भी है जो इमर्सिव 5.1 सराउंड साउंड सुनिश्चित करता है और टीवी को ऑप्टिमाइज्ड साउंड क्वालिटी प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

पी8

यह बहुत पतला दिखता है, वहीं पूरी तरह से फैशन और फ़ंक्शन के कॉम्बिनेशन को दर्शाता है। इसमें एचडीआर 10+ टेक्नोलॉजी है, जो कलर सेचुरेशन, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट जैसे फेक्टर के संदर्भ में 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई है। यह लाइव-एक्शन स्पोर्ट्स इवेंट को ऑप्टिमाइज कर देखने के लिए अलग से स्पोर्ट्स मोड भी प्रदान करता है। स्मार्ट वॉयस सर्च ऑप्शन टीवी रिमोट को सरल वॉयस कमांड देकर यूजर को अपनी पसंद का कुछ भी चलाने में मदद करता है।

 टीसीएल इंडिया के जनरल मैनेजर माइक चेन ने कहा, “टीसीएल में हमारा मुख्य उद्देश्य ऐसी टीवी को डिजाइन करना, बनाना और वितरित करना है जो नए युग के कंज्यूमरों को सस्ती कीमतों पर नवीनतम टेक्नोलॉजी एडवांस प्रदान करते हैं। जैसे-जैसे लोग अधिक से अधिक डिजिटल इनोवेशंस से परिचित हो जाते हैं, वे अपने टीवी को अगले स्तर के फीचर के साथ-साथ कंटेंट ऑफरिंग वितरित करने की बात करते हैं। इस तरह की घटनाएं हमें अपनी पहुंच का विस्तार करने में मदद करती हैं और उपभोक्ताओं को हमारे नए टीवी मॉडलों की नई रेंज से परिचित कराती हैं, उनके मनोरंजन की आकांक्षाओं को पूरा करती हैं, जैसा वे चाहते हैं। "

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
टीसीएल: रिमो बोस| Mobile: +91 9686672286 | rimobose@tcl.com

 टीसीएल के बारे में

 टीसीएल इलेक्ट्रॉनिक्स (1070.HK) एक तेजी से बढ़ती कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और ग्लोबल टीवी उद्योग में अग्रणी कंपनी है। चीन में 1981 में स्थापित यह अब वैश्विक स्तर पर 160 से अधिक बाजारों में काम करता है। सिग्मेंटेल के अनुसार टीसीएल ने Q1-Q3 2019 में बिक्री की मात्रा के मामले में वैश्विक टीवी बाजार में दूसरा स्थान हासिल किया। टीसीएल टीवी, ऑडियो और स्मार्ट होम अप्लायंसेस से लेकर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्यूफेक्चरिंग में माहिर है।

Milagrow की ओर से पेश है हाई प्रेशर फ्लोर मॉपिंग और सेल्फ क्लीनिंग,टेक्नोलॉजी के साथ दुनिया का पहला रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर।

Milagrow की ओर से पेश है हाई प्रेशर फ्लोर मॉपिंग और सेल्फ क्लीनिंग,टेक्नोलॉजी के साथ दुनिया का पहला रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर।
 रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली)

स्वतंत्र नेविगेशन फीचर के साथ 3 नए फ्लोर रोबोट लॉन्च किए,
लॉन्च का प्रीमियर 6 और 7 अगस्त को अमेज़न प्राइम डे पर किया जाएगा।

 5 अगस्त, 2020: भारत के नंबर 1 सर्विस रोबोट ब्रांड मिलाग्रो ने तीन नए रोबोट - मिलाग्रो आईमैप मैक्स, मिलाग्रो आईमैप 10.0 और मिलाग्रो सीगल को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह सभी मिलाग्रो के अपने सॉफ्टवेयर ‘आरटी2आर’ (RT2R) - रियल टाइम टैरेन रिकग्निशन टेक्नोलॉजी- का उपयोग करते हैं। इनका इस्तेमाल कमर्शियल और डोमेस्टिक दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। इन रोबोट्स को भारतीय परिस्थितियों के स्पेस मैनेजमेंट पैटर्न को ध्यान में रखते हुए 3 साल के शोध और विकास के बाद लॉन्च किया गया है। ये रोबोट 6-7 अगस्त को अमेज़न प्राइम डे सेल में लॉन्च किए जाएंगे।

मिलग्रो आईमैप मैक्स- दुनिया का पहला फ्लोर वेट मॉपिंग और वैक्यूमिंग रोबोट है जो 40N के दबाव से अपने मॉप्स को सेल्फ-क्लीन कर सकता है। यह पूरी तरह से स्वतंत्र, सेल्फ-क्लीनिंग रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर है जिसमें पेटेंट किया हुआ वेट मॉपिंग मैकेनिज्म है जो नीचे आकर एआई-एल्गोरिदम पर आधारित दो हाइड्रोलिक शाफ्ट की मदद से फर्श पर 10N का दबाव डालता है। फर्श पर यह अतिरिक्त दबाव उस पर जमा जिद्दी गंदगी और दाग को साफ करता है जैसे कि कॉफी और सॉस, आदि।

 एक निश्चित क्षेत्र को साफ करने के बाद आईमैप मैक्स सेल्फ-क्लीनिंग के लिए अपने बेस पर लौटता है। कपड़े को साफ करने से पहले, गंदे मॉप पर वॉश बेस से उस पर साफ पानी का छिड़काव होता है। इसके बाद हाई-पॉवर मोटर से संचालित स्क्रैपर गंदे मॉप पर 40N का दबाव डालता है ताकि वह फिर से वैक्यूमिंग और वेट मॉपिंग के लिए जाने से पहले पूरी तरह साफ हो सके। रोबोट उसी जगह वापस जाएगा और सफाई शुरू कर देगा, जहां से वह लौटकर आया था क्योंकि वह क्लीनिंग मैप उसे याद रहेगा। रोबोट के सेल्फ-क्लीनिंग के लिए वापस जाने से पहले ऐप पर सेटिंग्स में सफाई के क्षेत्र को बढ़ाने या कम करने की सुविधा भी है। आईमैप मैक्स में एक पेटेंटेड स्नेल टच साइड ब्रश भी है, जो कोनों जैसे कठिन स्थानों को साफ कर सकता है। रोबोट में रीयूजेबल 1-लीटर डस्ट बैग है और यूजर वैकल्पिक डिस्पोजेबल बैग उसके साथ जोड़ सकते हैं।

मिलाग्रो आईमैप मैक्स उसी एआई तकनीक का लाभ उठाता है जिसका इस्तेमाल बिना ड्राइवर वाले वाहनों में किया जाता है। यह तेजी से मैपिंग और रियल टाइम टैरेन रिकग्निशन के लिए मिलाग्रो का पेटेंटेड रियल-टाइम टैरेन रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ एक एलआईडीएआर सेंसर का उपयोग करता है। 5200 एमएएच की बैटरी और छोटे पत्थर या दाने खींच लेने के लिए मजबूत 2200पीए शक्तिशाली सक्शन के साथ, आईमैप मैक्स को तीन वर्षों के व्यापक शोध के साथ विकसित किया गया है। रोबोट 2 साल की कॉम्प्रेहेंसिव वारंटी और जापानी सक्शन मोटर पर 5 साल की वारंटी के साथ आता है।

 पानी के टैंक के साथ मिलाग्रो आईमैप मैक्स की कीमत है 99,990/- रुपए

 मिलाग्रो आईमैप 10.0: 

इलेक्ट्रॉनिक वाटर टैंक और 3 घंटे की बैटरी लाइफ b 2700 पीए के सबसे पावरफुल सक्शन के साथ पूरी तरह से स्वतंत्र सेल्फ-नेविगेटिंग रोबोट।

 हाइली स्पेसिफाइड आईमैप 10.0 आईमैप एलआईडीएआर के साथ आता है, जो हाइली स्पेसिफाइड है और 8 मिमी तक की सटीकता के साथ 16एम, 2160/सेकंड तक स्कैन कर रियल टाइम में मैपिंग कर सकता है। 18 सेंसर के साथ यह रोबोट यूजर के मोबाइल स्क्रीन पर रियल टाइम में अपने रास्ते में आई गंदगी को साफ कर और स्वच्छ की जगह को दिखाने का प्लान बना सकता है। तेज रिस्पॉन्स टाइम की सुविधा के लिए इसमें एक ऑक्टा-कोर सीपीयू है।

आईमैप 10.0 के इलेक्ट्रॉनिक वॉटर टैंक में बदलाव किए गए हैं ताकि वह आईसीएमआर की सिफारिश के अनुसार सोडियम हापोक्लोराइट 1% सॉल्युशन को साथ लेकर कोविड-19 वायरस को नष्ट कर सके।

इसमें सुपर साइलेंट जापानी ब्रशलेस सक्शन मोटर भी है जिसमें 4 सक्शन लेवल 800 से 2700 पीए और एक एंटीबैक्टीरियल माइक्रोफाइबर क्लॉथ है।

 मिलाग्रो आईमैप 10.0 में एचईपीए12 के साथ ट्रिपल एयर फिल्टर सिस्टम है और यह 0.1 माइक्रोन के पीएम को 99.5% (कोविड वायरस को 0.16 माइक्रोन तक) और 0.3 माइक्रोन के पीएम को 99.9% तक बाहर कर सकता है। 5200 एमएएच की बैटरी से लैस, रोबोट आगे फुल सेल्फ-डायग्नोस्टिक और रियल टाइम में काम करने के लिए ट्रबलशूटिंग डिस्प्ले फ़ंक्शन के साथ आता है। यह 5-साल की सक्शन मोटर वारंटी और 2 साल की कॉम्प्रेहेंसिव वारंटी के साथ आता है।

 आईमैप 10.0 की कीमत है 89,990/- रुपए

 मिलाग्रो सीगल - सिर्फ 7.2 सेमी की हाईट के साथ यह गायरो मैपिंग फ्लोर क्लीनिंग रोबोट आता है

मिलाग्रो सीगल ओरिएंटेशन निर्धारित करने के लिए 'गायरो मैपिंग' तकनीक का उपयोग करता है। मिलाग्रो सीगल रियल टाइम में सफाई करते समय प्रगति और मैपिंग को यूजर के डिवाइस पर प्रदर्शित करेगा। रोबोट प्रत्येक क्षेत्र में रियल टाइम में पाथ को प्लान करता है ताकि समय कम लग सके।

 अपने एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-वायरल (0.5 माइक्रोन) गुणों के साथ मिलाग्रो सीगल अस्पतालों और इसी तरह के वातावरण में संक्रमण के प्रसार को कम करने में मदद करता है। ये माइक्रोफाइबर खुद को सबसे छोटे, सबसे सूक्ष्म गंदे कणों से जोड़ सकते हैं - जो सामान्य कपड़े के रेशों को कसकर ब्रश करने से भी काबू नहीं आते हैं। रोबोट थोड़ी गीली सफाई की सुविधा दे सकता है। इसमें एक एनआईडीईसी ब्रशलेस मोटर है, जिसमें क्लीनिंग पावर को अधिकतम करते हुए 1500पीए सक्शन पावर है।

 सीगल 5-वर्षीय सक्शन मोटर वारंटी और 2-वर्षीय कॉम्प्रेहेन्सिव वारंटी के साथ आता है।

 सीगल की कीमत 20,000/- रुपए है

 मिलाग्रो रोबोट्स के संस्थापक चेयरमैन श्री राजीव करवाल ने लॉन्च पर बात करते हुए कहा,  “ये 3 'व्हाइट रोबो-नाइट्स' को विशेष रूप से कोरोनावायरस महामारी के कारण घरों, दफ्तरों, अस्पतालों, होटलों आदि में सामने आई स्थिति को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किए गए हैं। हाइजिन और डिसइंफेक्शन  की आवश्यकता आज पहले से कहीं अधिक है। रियल टाइम टैरेन रिकग्निशन टेक्नोलॉजी फर्श पर प्रेशर मॉपिंग के साथ और इसके बाद दुनिया में पहली बार मॉप्स की सेल्फ-क्लीनिंग और हमें यकीन है कि इन सबका भारतीय बाजार को बहुत फायदा होगा। हम 6 और 7 अगस्त को अमेज़न प्राइम डे इवेंट में इन रोबोट्स का प्रीमियर करके 10 मिलियन रुपए से अधिक की बिक्री को टारगेट कर रहे हैं।”   

 मिलाग्रो के बारे में 

मिलाग्रो बिज़नेस एंड नॉलेज सॉल्यूशंस की स्थापना श्री राजीव करवाल ने 2007 में की थी और 2011 में इसने एआई रोबोटिक्स के क्षेत्र में प्रवेश किया था। सर्विस और कमर्शियल रोबोट्स के क्षेत्र में कई फीचर पहली बार इसमें दिखाई देने वाले हैं। इसके पास  फेसिलिटी मैनेजमेंट, हॉस्पिटेलिटी, एजुकेशन हेल्थकेयर, रिटेल के साथ-साथ बैंकिंग के लिए रोबोट हैं।