Friday, August 28, 2020

हर वर्ष देश व् समाज के लिए किये गए सामाजिक कार्य, सहयोग व् मदद करने वाले समाज सेवी व् देश प्रेमी बंधुओ को प्रात्साहित व् उनके उत्साहवर्धन के लिए महेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन (NGO)शाहदरा, दिल्ली द्वारा महेंद्र रतन अवार्ड दिया जाता हैं|

हर वर्ष देश व् समाज के लिए किये गए सामाजिक कार्य, सहयोग व् मदद करने वाले समाज सेवी व् देश प्रेमी बंधुओ को प्रात्साहित व् उनके उत्साहवर्धन के लिए महेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन (NGO)शाहदरा, दिल्ली द्वारा महेंद्र रतन अवार्ड दिया जाता हैं| 
रिपोर्ट:गोविंद कुमार(नई दिल्ली DTN)

वर्ष 2019-2020 के लिए प्रतिष्ठित “महेंद्र रतन अवार्ड” में भारतवर्ष से बहुत से लोगो से नामाकन किया जिसमे से कुल 12 लोगो को इस अवार्ड के लिए चुना गया| इस वर्ष लॉकडाउन व् कोरोना के कारण यह अवार्ड ऑनलाइन माध्यम से दिया गया|

बिहार से श्री जगन्नाथ दास व् श्री रोहित कुमार सिंह, हिसार हरियाणा से श्री महेंद्र सेतिया, लुधियाना पंजाब से श्री गगन सब्लोक, कौशाम्बी उत्तर प्रदेश से श्रीमती मंजू जैन, टोंक राजस्थान से श्रीमती संगीता बिलास्पुरिया, दिल्ली से श्री संजू शुक्ला(रविन्द्र), श्रीमती मंजू आहूजा, श्री राज कुमार भारद्वाज, श्री राहुल शर्मा, श्री अविनाश श्रीवास्तव, डॉ राम ब्रिज शर्मा वर्ष 2019-2020 के लिए “महेंद्र रतन अवार्ड” से नवाजे गए| महेंद्र रतन लाइफटाइम अचिवेमेंट अवार्ड मशहूर अभिनेता व् समाज सेवी श्री सोनू सूद जी को दिया गया|
महेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन (NGO) के अध्यक्ष श्री रोहित जैन ने बताया की इस अवार्ड के माध्यम से एक छोटा सा प्रयास किया जाता है उन लोगो को सम्मानित करने का जो कि निष्पक्ष, निस्वार्थ भाव से देश और समाज कि सेवा करते है| ऐसा करके न केवल समाजसेवी व्यक्तियों को सम्मान मिलता है वरन कई लोगो को प्रेरणा भी मिलती है| उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई व् शुभकामनाये दी और साथ ही साथ इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए महेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन (NGO) के महासचिव श्री शुभम अग्रवाल का धन्यवाद किया|

No comments:

Post a Comment