Wednesday, February 5, 2020

हेलमेट की अर्थी निकाल कर हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार जीवन सुरक्षा का देंगे संदेश।

हेलमेट की अर्थी निकाल कर हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार जीवन सुरक्षा का देंगे संदेश।
संजीव भाटी दिल्ली टाइम्स न्यूज़:  सड़क दुर्घटना से 2020 में होने वाली मौत को रोकने का प्रयास भारत के  सभी माता पिता को जागरूक कर रहे हैं जिनकी एक संतान है. भारत में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है जिसमें 50 हजार वैसे बच्चों की मौत होती है जो अपने माता-पिता के घर का चिराग होते हैं. जो 2020 में फिर से डेढ़ लाख लोगों की मौत होगी और हजारों घरों के चिराग बुझ जाएंगे. लेकिन इस बार भारत के हर मां को यह संदेश देना चाहते हैं भविष्य में दुर्घटना होने से पहले सभी माता-पिता अपने चिराग की स्वयं रक्षा करें जागरूकता का शपथ देकर. क्योंकि सड़क दुर्घटना एक महामारी जैसी विशाल समस्या से भारत जुझ रहा है. आज देश में सभी लोगों की जरूरत है जागरूक होने का ताकि इस समस्या पर भारत की जीत हो सके।
हेलमेट की शव यात्रा पुराने हेलमेट और बच्चों के पुराने झोले के साथ ग्रेटर नोएडा से पदयात्रा चालू होगी 14 फरवरी सुबह 11:00 बजे से ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल होते हुए नॉलेज पार्क से नोएडा निकलेगी नोएडा से फिर दिल्ली इंडिया गेट 16 फरवरी को पहुंचेगी यह पदयात्रा. इंडिया गेट के बाद सीधे श्मशान घाट जाकर समाप्ति होगी यह पदयात्रा।
आज हम इस समस्या से लड़ाई के लिए समाज के अंदर और सरकार के प्रति एक आवाज उठाई है जो घर के चिराग बुझने वाले हैं. हम उसका समाधान अभी से ही गार्जियन, स्कूल, कॉलेज और सरकार को जागरूक करना चाहते हैं. भारत के अंदर 4 साल से ऊपर के बच्चों को स्कूल में दाखिले के वक्त एक नए हेलमेट देने का नियम लागू करें. और सरकार प्रतिवर्ष स्कूलों में चेंज होने वाली पुस्तकों पर लगाम लगाए. जो खर्च होने वाली राशि कॉपी किताब पर होती है उस पैसे से माता पिता अपने बच्चे को सड़क दुर्घटना बीमा कर सकते हैं और बच्चे को हेलमेट भी दे सकते हैं. और यही सोशल भावना उन बच्चों में देश के प्रति जागरूक करना है अपने समाज को  साक्षर करने का जो किसी जरूरतमंद बच्चे तक अपनी पढ़ी हुई पुस्तक का योगदान देकर भारत को सौ प्रतिशत साक्षर करने में.
जो लोग भी 3 दिन हेलमेट की शव यात्रा अभियान में भाग लेंगे उन्हें 5 लाख का बीमा एक सर्टिफिकेट और एक हेलमेट दिया जाएगा. 10 तारीख तक अपना डिटेल  व्हाट्सएप कर सकते हैं.
 हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार.
8510006477.

Monday, February 3, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी श्री शैलेंद्र सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी श्री शैलेंद्र सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
झूठ का प्रोपेगेंडा करने में अगर आज हिटलर भी होते तो केजरीवाल उनको जरूर पीछे छोड़ देते।
यमुना जी को केजरीवाल सरकार स्वच्छ नहीं कर पाई और दिल्ली को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर कर दिया।
दिल्ली में आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को नहीं मिलता है, क्योंकि केजरीवाल ने यहां यह योजना रोककर गरीबों की अपेक्षा की है- अमित शाह
केंद्र सरकार की कोई योजना केजरीवाल सरकार ने धरातल पर नहीं उतरने दी और निरंतर आरोप लगाते रहे की केंद्र सरकार इन्हें काम नहीं करने देती है।
दिल्ली में 8 फरवरी का मतदान निर्धारित करेगा दिल्ली के आने वाले पांच साल का भविष्य।
नई दिल्ली, 2 फरवरी।  दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी श्री शैलेंद्र कुमार के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने की अपील की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा, श्री संजय झा, श्री दयानंद राय और प्रदेश, जिला व मंडल के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। इसके उपरांत श्री अमित शाह ने तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री राजीव बब्बर के समर्थन में भाजपा को वोट देकर विजयी बनाने की अपील करते हुए नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया सिर्फ झूठ फैलाया।

Friday, January 24, 2020

ग्रेटर नोएडा के उमा पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

 ग्रेटर नोएडा के उमा पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस।

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के उमा पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस ।आज दिनांक 24 जनवरी 2020 को उमा पब्लिक स्कूल माँँयचा में 
राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
जिसमे कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। और कक्षा 4 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने एक भव्य विशाल रैली का आयोजन किया।
रैली के माध्य्म से लोगो को जागरूक किया। तथा लोगो से दहेज ना लेने, कन्या भ्रूण हत्या ना करने की एवं बेटियो को सक्षम बनाने की अपील की।
इस उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रांगण में वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर मैकिंग व नाटक,कविता एवं गायन प्रतियोगिता के माध्य्म से भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन श्री बृहमसिंह भाटी जी, प्रबन्धक श्री केसरसिंह जी प्रधानचार्य 
श्री संजय शर्मा जी श्री विनोद चौधरी जी,श्री नरेन्द्र चौहान जी एवं समस्त अध्यापक व अध्यापिकाए मौजूद रहे।

Friday, January 17, 2020

Delhi Election 2020 : भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची देखें किसे कहा से मिला टिकट।

Delhi Election 2020 : भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची देखें किसे कहा से मिला मौका।

Thursday, January 9, 2020

गौतमबुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण के खिलाफ सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई, किये गए निलंबित।

लखनऊ-गौतमबुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। 
शासन को भेजे गए उनके गोपनीय पत्र लीक होने के मामले में नाराज चल रहे सीएम योगी ने एसएसपी के वायरल रहे वीडियो की जांच रिपोर्ट आते ही यह कार्रवाई की है। उनके वीडियो और चैट की जांच गुजरात के फोरेंसित लैब से करवाई गई थी। लैब की रिपोर्ट में वे वीडियो और चैट सही पाये गए, जिन्हें वैभव कृष्ण ने फर्जी बताया था। जांच में पाया गया वीडियो और चैट में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

Sunday, December 29, 2019

भारत के हेलमेट मैन सड़क दुर्घटना में मरने वाले छात्रों के परिवार को दस लाख की सहायता राशि देकर बच्चों के माता-पिता का आंसू पोछेंगे बेटा बनकर।

भारत के हेलमेट मैन सड़क दुर्घटना में मरने वाले छात्रों के परिवार को दस लाख की सहायता राशि देकर बच्चों के माता-पिता का आंसू पोछेंगे बेटा बनकर।
लड़के की दुर्घटना में 5 लाख और लड़की के लिए दस लाख नए साल पर करेंगे शुरुआत. 2 जनवरी को दिल्ली एनसीआर के अंदर ग्रेटर नोएडा साईं मंदिर डेल्टा थर्ड के पास जो हेलमेट लगाकर दर्शन करने आएगा वह इस लिस्ट में शामिल हो जाएगा उसे अपना आधार नंबर के साथ पूरी डिटेल देनी होगी. और 3 जनवरी को नॉलेज पार्क मस्जिद के पास जो हेलमेट लगाकर नमाज के लिए आएगा उसे इस योजना का लाभ मिलेगा।
हेलमेट मैन के मिशन में कोई भी पुरानी पुस्तक देकर इस राशि का दुर्घटना होने पर लाभ ले सकता है. इसके लिए छात्रों की उम्र 5 साल से 25 साल, के अंदर के छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा. नए साल 26 जनवरी से हेलमेट मैन की वेबसाइट पर कोई भी छात्र अपना नाम रजिस्टर्ड कर सकता है. हेलमेट मैन अपने अभियान में अब तक 25000 हेलमेट देकर 200000 बच्चों को निशुल्क किताबें दे चुके हैं. भारत का 100% साक्षर करने के लिए अपने मिशन द्वारा भारत में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत होती है. भारत सरकार द्वारा नए नियम लागू करने से जितना राजस्व में बढ़ोतरी हुई है लेकिन सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत को रोकने में और सफल दिखाई दे रही है. इसका सबसे बड़ा कारण है लोगों में जागरूकता की कमी.
इसलिए हेलमेट मैन बड़े पैमाने पर बच्चों के माता-पिता को जागरूक करने का संकल्प लिया है. भारत में 80% सड़क दुर्घटना में मरने वाले युवा और बच्चे होते हैं. अधिकतर बच्चे अपने माता पिता के घर का चिराग होते हैं.
आज भारत के अंदर हर माता-पिता महंगी से महंगी शिक्षा देने के लिए कर्ज लेकर देने का प्रयास करते हैं. हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार 5 साल से जागरूकता के साथ सड़क दुर्घटना से मरने वाले सैकड़ों परिवार से भी मिले. जो हर परिवार अपना बेटा खोने के बाद इतना टूट चुका होता है जो अपने इलाज के लिए पैसे का मोहताज हो जाता है. समाज में कोई भी इंसान अफसोस के अलावा ऐसे परिवार को पैसे का सहयोग नहीं देता है।आज इसी समस्या को हेलमेट मैन के दोस्त कृष्ण कुमार ठाकुर के माता पिता मोहताज हो गए हैं पैसे के लिए जो इलाज कराने के लिए पैसे नहीं है।
इसलिए हेलमेट मैन उस परिवार को मदद करना चाहते हैं जो परिवार इस घटना से अनजान है।
भारत के करोड़ों परिवार में जागरूकता का संदेश देकर ऐसी विपत्ति में करोड़ों मां का आंसू पोछने के लिए नए साल पर सौगात देने का संकल्प लिया है।

Friday, November 29, 2019

ग्रेटर नोएडा में शराबी बाप ने की अपनी 2 बेटियों की निर्मम हत्या।
ग्रेटर नोएडा-
गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में सूरजपुर पुलिस चौकी के पीछे बराही मन्दिर मार्ग पर स्थित एक मकान में बीती रात नशे में धुत एक शराबी बाप ने अपनी दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या कर दी।आरोपी हत्या के बाद मौके से फरार है।
 आये दिन शराब की लत के चलते घर कलह का केंद्र बना था गत दिवस यह कलह इस कदर बढ़ गई कि आरोपी हरीश सोलंकी  की पत्नी को रात्रि के समय अपने छोटी लड़के को लेकर मकान मालकिन के कमरे में सोना पड़ा।पत्नी सुबह अपने कमरे में लौटी तो बड़ी बेटी राधिका का शव देखकर सन्न रही गयी।हरीश गायब था, छोटी बेटी का शव लगभग आधाकिलोमीटर दूर खाली पड़े प्लाट में मिला।प्रत्यक्षदर्शियों का अनुमान है कि मृतक बालिकाओं का सर कुचला गया है या बेरहमी से दीवार पर पटका गया है।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जो बाकी बाते अपनी तफ़दीश के बाद उजागर करेगी।

Saturday, November 16, 2019

हेलमेट मैन के  नियम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को मिल रही है मजबूती।

बिहार सासाराम के डीएम पंकज दीक्षित ने आदेश दिया सासाराम टोल टैक्स पर बिना हेलमेट पास करने की अनुमति नहीं।

यह नियम 19 नवंबर 2019 को दोपहर 1:00 बजे से हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार के साथ प्रशासनिक अधिकारी देंगे हरी झंडी।
भारत में प्रति वर्ष डेढ़ लाख सड़क दुर्घटना से लोगों की मौत हो रही है और दो लाख लोग विकलांग हो रहे हैं. यह आंकड़ा बहुत गंभीर महामारी की तरह समस्या बना हुआ है.
जिसे कम करने के लिए एक अकेला व्यक्ति बिना किसी  मदद  के इस महामारी को खत्म करने का प्रयास पिछले 5 साल से कर रहा है. इस कार्य की कीमत चुकाने के लिए अपना घर बेचकर पच्चीस हजार हेलमेट बांट चुके हैं भारत के अलग अलग राज्य में।

भारत के सभी टोल टैक्स पर कोई भी टू व्हीलर बाइक चालक बिना हेलमेट पास ना करें इस नियम को लागू कराने के लिए हेलमेट मैन प्रयास कर रहे हैं. कई जगह अपने अभियान द्वारा फोटो खींचो रोजगार बढ़ाओ का अभियान चलाया. ताकि भारत के सभी युवा सड़क सुरक्षा जागरूकता का हिस्सा बन सकें. बिना हेलमेट और सीट बेल्ट चलने वाले गाड़ी नंबर का फोटो लेने पर उस व्यक्ति को ₹50 दीया. ताकि लोग ट्रैफिक पुलिस से डरने के बजाय आम पब्लिक के बीच में ट्रैफिक नियम को लोग पालन करें. क्योंकि भारत में अधिक जनसंख्या होने के कारण ट्रैफिक पुलिस की संख्या बहुत कम है. इसी कारण की वजह से बहुत लोग ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक नहीं हो पाते हैं. इसलिए हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार ने इस अभियान को चलाया ताकि कम खर्च में सरकार के राजस्व में बढ़ावा हो और बड़े पैमाने पर लोगों में जागरूकता के साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले।

भारत सरकार इसी साल 4 साल के उम्र के बच्चों को हेलमेट टू व्हीलर्स बैठने पर नियम लागू किया लेकिन यह कार्य पिछले 5 साल से हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार छोटे बच्चों से पुरानी पुस्तक लेकर उन्हें हेलमेट के लिए जागरूक कर रहे हैं।

 साथ में भारत को 100% साक्षर बनाने के लिए अब तक अपने मिशन द्वारा दो लाख गरीब बच्चों को निशुल्क किताबे दे चुके हैं. अभी अपने अभियान द्वारा भारत सरकार से यह भी अपील कर रहे हैं जिस तरह प्राइवेट स्कूल बच्चों को अपने स्कूल से ही झोला जूता कपड़ा कॉपी किताब के लिए महंगी फीस लेकर उन्हें देते हैं उसी प्रकार एक हेलमेट देने का भी सभी बच्चों को जागरूकता के लिए नियम बनाएं. स्कूल से ही बच्चों को हेलमेट लगाने की जागरूकता मिले और इसका प्रभाव गार्जियन पर भी पड़ेगा वह भी हेलमेट लगाकर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाएंगे. क्योंकि भारत में सड़क दुर्घटना में 90% युवा और बच्चों की ही मौत होती है.
स्कूल के बाद कॉलेज को भी हेलमेट मैन ने निर्देश दिया हुआ है फिश के अलावा रजिस्ट्रेशन के नाम पर जो राशि ली जाती है उसके बदले में बच्चों को प्रोस्पेक्टस और झोला देने के बजाय एक हेलमेट दे।

इस नियम से भारत के अंदर बड़े पैमाने पर जागरूकता लाई जा सकती है. कई जगह अपने मिशन द्वारा शहर के बीच चौराहे पर बुक बैंक बॉक्स लगाकर लोगों से अपील करते हैं अपनी पढ़ी हुई पुरानी पुस्तक घर में रखने के बजाय उस बॉक्स में डालें ताकि भारत की शिक्षा को 100% किया जा सके भारत में कोई भी बच्चा पुस्तक के अभाव में शिक्षा से वंचित ना रहे. जितनी पुरानी पुस्तक की जागरूकता बढ़ेगी तभी जाकर सरकार भी जागेगी,  जो प्राइवेट स्कूलों में सिलेबस चेंज किया जाता है जो बच्चों के माता-पिता पर इसका बोझ पड़ता है. सरकार भी इस नियम को खत्म करने का प्रयास करें क्योंकि एक पुस्तक छापने में कई पेड़ कट जाते हैं. भारत के 73 साल आजादी के बाद भी आज भी हमारे देश में 30% लोग अशिक्षित हैं. हेलमेट मैन जिस तरह जागरूकता अभियान चला रहे हैं वह चाहते हैं भारत के सभी बच्चे उनके अभियान का हिस्सा बने ताकि सभी लोगों के अंदर सोशल भावना जागरूक हो सके ताकि एक दूसरे को मदद मिल सके. तभी जाकर हमारा देश महान और शक्तिशाली बनेगा ।

Thursday, November 14, 2019

केराना मोहल्ला ऑल खुर्द स्थित सलीम चौधरी पत्रकार के आवास पर एक अजीम ओ शान कवि एवं मुशायरा  नसीहत का प्रोग्राम आयोजन किया गया ।
रिपोर्ट:सलीम चौधरी

जिसकी अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री चौधरी रियासत राणा जीने की तथा संचालन सलीम फारुकी ने किया शम्मा रोशन का आगाज करते हुए चौधरी आलम वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने किया।
नगर के मोहल्ला ऑल खुर्द स्थित सलीम चौधरी पत्रकार के आवास पर एक मुशायरा कवि नसीहत का आयोजन हुआ जिसमें कैराना जनपद शामली के मशहूर शायर डॉक्टर शबाब सिद्दीकी ने सभी शाम माइन  हजरात को अपने कलाम से नवाजा और वाह वाही लूटी जिन्होंने अनेक गजलों से केराना आज के हालात पर रुक दीया वही सभी सामा इन्होंने डॉक्टर शबाब सिद्दीकी को  अपने प्यार भरी तालियों से नवाजा।

 इस मौके पर चौधरी बिलाल चौधरी आशु आशु चौधरी रईस सिद्दीकी कासिम अंसारी अनिक सिद्दीकी हाशिम सिद्दीकी सोनू चौधरी चौधरी महबूब विशाल भटनागर दीपक कश्यप साबिर चौधरी इंतजार अजीत संजू मेंबर डॉक्टर बलवान अरुण जाटव नदीम चौहान आसिफ चौहान एडवोकेट चौधरी वाहिद चौधरी मुस्तकीम एवं बीजेपी कार्यकर्ता उस्ताद नसीम खान उस्मान उस्मानी रानी बिटिया रानी शमी गालिब केरा नवी मास्टर अतीक साद अनस सिद्दीकी आदि मौजूद रहे वही सलीम चौधरी पत्रकार ने आने वाली 26 जनवरी को शाम 9:00 बजे से 4:00 बजे तक 4:00 बजे तक मुशायरे का एलान किया जिसमें बताया की 26 जनवरी को गुर्जरों के बारात घर में एक बहुत ही शानदार अजीम ओ शान मुशायरे का आयोजन किया जाएगा जिसमें दूरदराज के शायर हिस्सा लेंगे जिसकी तैयारी आगामी 25 दिसम्बर से शुरू की जाएगी।
जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियाँ ।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उपरांत दादरी में स्कूल खोले जाने पर अंशु पब्लिक स्कूल के विरुद्ध एफ आई आर की कार्यवाही एक स्कूल को कराया गया बंद।

जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा वायु प्रदूषण को लेकर ईपीसीए के आदेशों के अनुपालन में 14 एवं 15 नवंबर को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल बंद करने के आदेश निर्गत किए गए थे। इस क्रम में आज उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सीमा सिंह के द्वारा दादरी में अभियान चलाकर स्कूलों की जांच की गई, जिसके अंतर्गत अंशु पब्लिक स्कूल एवं चिल्ड्रंस एकैडमी स्कूल खुले हुए पाए गए। 

तहसील स्टाफ जाने के उपरांत  चिल्ड्रंस एकेडमी के द्वारा अपने स्कूल को बंद कर दिया गया। परंतु  अंशु पब्लिक स्कूल के मैनेजर द्वारा स्कूल बंद न किए जाने पर इनके विरुद्ध एफ आई आर की कार्यवाही राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा सुरक्षित की गई है।  यह जानकारी  नायब तहसीलदार सीमा सिंह के द्वारा  दी गई है । 

Sunday, November 10, 2019

     होशियारपुर में मेडिकल सम्मेलन हुआ संपन्न 

दिनांक 10 नवंबर 2019 को होशियारपुर के प्रसिद्ध होटल "प्रेजीडेंसी" मॉडल टाउन होशियारपुर पंजाब में स्वर्गीय डॉक्टर धर्मवीर कपूर जी की याद में हर वर्ष इंडियन मेडिकोज सोसायटी द्वारा आयोजित  होने वाला डॉक्टरों का एक 
सम्मेलन सोसायटी के चेयरमैन डॉ अजय मोहन सहाय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

जिसमें होशियारपुर पंजाब एवं भारत के कई राज्यों से गणमान्य चिकित्सक बुद्धिजीवी समाज सेवक, पत्रकार व नेता आदि शामिल हुए इस कार्यक्रम में ग्लोबल हेल्थ एंड मेडिकल काउंसिल के चेयरमैन एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के मानद सलाहकार डॉ जसवीर आर्य जी को भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित कर उनको  सम्मानित किया गया।

 और उनके हाथों से अन्य चिकित्सकों को भी सम्मानित कराया गया।कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्था प्रसिद्ध समाज सेवक रमन कपूर एंड फैमिली और उनकी टीम द्वारा की गई।

Thursday, November 7, 2019

               कुरूक्षेत्र में बैठक सूचना 

           कुरुक्षेत्र के अपने सभी सक्रिय 
                कार्यकर्ताओं व सहयोगीयों को 
           सूचित किया जाता है कि 
                 दिनांक 09 नवंबर 2019 को ।

डॉ०जसबीर आर्य सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं की एक जरूरी बैठक लेंगे जिसमें अपने सभी संगठनों की सन-2020 की जिला कार्यकारिणीयों का पुनर्गठन करने हेतु योग्य लोगों को मौका दिया जाएगा ताकि वह हरियाणा सरकार एवं हरियाणा पुलिस के समक्ष अपने संगठनों का सही रूप से प्रतिनिधित्व कर सकें।अतः इस बैठक में शामिल होने के लिए इस नंबर 9212412283 पर व्हाट्सएप करें।
धन्यवाद।जय हिंद।
                        ✍ जारीकर्ता: सुभाष कुमार शर्मा,
                                 (प्रभारी,कुरूक्षेत्र प्रभाग)

Wednesday, November 6, 2019

         यमराज को आने से रोकेगा बिहार का पहला टोल                          टैक्स मोहनिया बना एलओसी।

रिपोर्ट:संजीव भाटी 
हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार के अभियान को कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने दिखाई हरी झंडी।

बिहार कैमूर आज शाम 5:00 बजे मोहनिया टोल बूथ पर बिना हेलमेट जा रहे लोगों को हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार ने उन्हें हेलमेट देकर जागरूकता का संदेश दिया और साथ में कैमूर एसपी ने मोहनिया टोल टैक्स को बिना हेलमेट पास नहीं करने के नियम को हरी झंडी दी. यह नियम सभी टू व्हीलर सवारियो पर लागू होगा. ताकि लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता मिले।

बहुत जल्द इस टोल टैक्स पर हेलमेट शॉप की व्यवस्था की जाएगी जिस व्यक्ति के पास हेलमेट नहीं होगा उन्हें हेलमेट खरीदने के बाद ही आगे जाने दिया जाएगा. इस नियम से सड़क दुर्घटना में कमी आएगी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए लोगों को जागरूकता संदेश बढ़ेगा. आज DTO बाबूराम, टोल मैनेजर देवेंद्र चतुर्वेदी इस कार्य की सराहना की और आगे लोगों की भलाई के लिए यमराज की तरह नियमों का पालन कराने के प्रयास करेंगे. हेलमेट मैन भारत के सभी टोल टैक्स पर यह नियम लागू करवाना चाहते हैं क्योंकि भारत में प्रतिवर्ष  डेढ़ लाख  मौत  सड़क दुर्घटना में हो रही है जो किसी महामारी से कम नहीं है।

हेलमेट मैन  अपने मिशन द्वारा  अभी तक भारत के अलग अलग राज्य में 25000 हेलमेट बांट चुके हैंl आज के कार्यक्रम मे पप्पू लाल उपाध्याय,  धनुषधारी सिंह, शुभम सिंह,आकाश राठौर शिबू सिंह, चंदन सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।