Sunday, December 29, 2019

भारत के हेलमेट मैन सड़क दुर्घटना में मरने वाले छात्रों के परिवार को दस लाख की सहायता राशि देकर बच्चों के माता-पिता का आंसू पोछेंगे बेटा बनकर।

भारत के हेलमेट मैन सड़क दुर्घटना में मरने वाले छात्रों के परिवार को दस लाख की सहायता राशि देकर बच्चों के माता-पिता का आंसू पोछेंगे बेटा बनकर।
लड़के की दुर्घटना में 5 लाख और लड़की के लिए दस लाख नए साल पर करेंगे शुरुआत. 2 जनवरी को दिल्ली एनसीआर के अंदर ग्रेटर नोएडा साईं मंदिर डेल्टा थर्ड के पास जो हेलमेट लगाकर दर्शन करने आएगा वह इस लिस्ट में शामिल हो जाएगा उसे अपना आधार नंबर के साथ पूरी डिटेल देनी होगी. और 3 जनवरी को नॉलेज पार्क मस्जिद के पास जो हेलमेट लगाकर नमाज के लिए आएगा उसे इस योजना का लाभ मिलेगा।
हेलमेट मैन के मिशन में कोई भी पुरानी पुस्तक देकर इस राशि का दुर्घटना होने पर लाभ ले सकता है. इसके लिए छात्रों की उम्र 5 साल से 25 साल, के अंदर के छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा. नए साल 26 जनवरी से हेलमेट मैन की वेबसाइट पर कोई भी छात्र अपना नाम रजिस्टर्ड कर सकता है. हेलमेट मैन अपने अभियान में अब तक 25000 हेलमेट देकर 200000 बच्चों को निशुल्क किताबें दे चुके हैं. भारत का 100% साक्षर करने के लिए अपने मिशन द्वारा भारत में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत होती है. भारत सरकार द्वारा नए नियम लागू करने से जितना राजस्व में बढ़ोतरी हुई है लेकिन सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत को रोकने में और सफल दिखाई दे रही है. इसका सबसे बड़ा कारण है लोगों में जागरूकता की कमी.
इसलिए हेलमेट मैन बड़े पैमाने पर बच्चों के माता-पिता को जागरूक करने का संकल्प लिया है. भारत में 80% सड़क दुर्घटना में मरने वाले युवा और बच्चे होते हैं. अधिकतर बच्चे अपने माता पिता के घर का चिराग होते हैं.
आज भारत के अंदर हर माता-पिता महंगी से महंगी शिक्षा देने के लिए कर्ज लेकर देने का प्रयास करते हैं. हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार 5 साल से जागरूकता के साथ सड़क दुर्घटना से मरने वाले सैकड़ों परिवार से भी मिले. जो हर परिवार अपना बेटा खोने के बाद इतना टूट चुका होता है जो अपने इलाज के लिए पैसे का मोहताज हो जाता है. समाज में कोई भी इंसान अफसोस के अलावा ऐसे परिवार को पैसे का सहयोग नहीं देता है।आज इसी समस्या को हेलमेट मैन के दोस्त कृष्ण कुमार ठाकुर के माता पिता मोहताज हो गए हैं पैसे के लिए जो इलाज कराने के लिए पैसे नहीं है।
इसलिए हेलमेट मैन उस परिवार को मदद करना चाहते हैं जो परिवार इस घटना से अनजान है।
भारत के करोड़ों परिवार में जागरूकता का संदेश देकर ऐसी विपत्ति में करोड़ों मां का आंसू पोछने के लिए नए साल पर सौगात देने का संकल्प लिया है।

Friday, November 29, 2019

ग्रेटर नोएडा में शराबी बाप ने की अपनी 2 बेटियों की निर्मम हत्या।
ग्रेटर नोएडा-
गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में सूरजपुर पुलिस चौकी के पीछे बराही मन्दिर मार्ग पर स्थित एक मकान में बीती रात नशे में धुत एक शराबी बाप ने अपनी दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या कर दी।आरोपी हत्या के बाद मौके से फरार है।
 आये दिन शराब की लत के चलते घर कलह का केंद्र बना था गत दिवस यह कलह इस कदर बढ़ गई कि आरोपी हरीश सोलंकी  की पत्नी को रात्रि के समय अपने छोटी लड़के को लेकर मकान मालकिन के कमरे में सोना पड़ा।पत्नी सुबह अपने कमरे में लौटी तो बड़ी बेटी राधिका का शव देखकर सन्न रही गयी।हरीश गायब था, छोटी बेटी का शव लगभग आधाकिलोमीटर दूर खाली पड़े प्लाट में मिला।प्रत्यक्षदर्शियों का अनुमान है कि मृतक बालिकाओं का सर कुचला गया है या बेरहमी से दीवार पर पटका गया है।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जो बाकी बाते अपनी तफ़दीश के बाद उजागर करेगी।

Saturday, November 16, 2019

हेलमेट मैन के  नियम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को मिल रही है मजबूती।

बिहार सासाराम के डीएम पंकज दीक्षित ने आदेश दिया सासाराम टोल टैक्स पर बिना हेलमेट पास करने की अनुमति नहीं।

यह नियम 19 नवंबर 2019 को दोपहर 1:00 बजे से हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार के साथ प्रशासनिक अधिकारी देंगे हरी झंडी।
भारत में प्रति वर्ष डेढ़ लाख सड़क दुर्घटना से लोगों की मौत हो रही है और दो लाख लोग विकलांग हो रहे हैं. यह आंकड़ा बहुत गंभीर महामारी की तरह समस्या बना हुआ है.
जिसे कम करने के लिए एक अकेला व्यक्ति बिना किसी  मदद  के इस महामारी को खत्म करने का प्रयास पिछले 5 साल से कर रहा है. इस कार्य की कीमत चुकाने के लिए अपना घर बेचकर पच्चीस हजार हेलमेट बांट चुके हैं भारत के अलग अलग राज्य में।

भारत के सभी टोल टैक्स पर कोई भी टू व्हीलर बाइक चालक बिना हेलमेट पास ना करें इस नियम को लागू कराने के लिए हेलमेट मैन प्रयास कर रहे हैं. कई जगह अपने अभियान द्वारा फोटो खींचो रोजगार बढ़ाओ का अभियान चलाया. ताकि भारत के सभी युवा सड़क सुरक्षा जागरूकता का हिस्सा बन सकें. बिना हेलमेट और सीट बेल्ट चलने वाले गाड़ी नंबर का फोटो लेने पर उस व्यक्ति को ₹50 दीया. ताकि लोग ट्रैफिक पुलिस से डरने के बजाय आम पब्लिक के बीच में ट्रैफिक नियम को लोग पालन करें. क्योंकि भारत में अधिक जनसंख्या होने के कारण ट्रैफिक पुलिस की संख्या बहुत कम है. इसी कारण की वजह से बहुत लोग ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक नहीं हो पाते हैं. इसलिए हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार ने इस अभियान को चलाया ताकि कम खर्च में सरकार के राजस्व में बढ़ावा हो और बड़े पैमाने पर लोगों में जागरूकता के साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले।

भारत सरकार इसी साल 4 साल के उम्र के बच्चों को हेलमेट टू व्हीलर्स बैठने पर नियम लागू किया लेकिन यह कार्य पिछले 5 साल से हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार छोटे बच्चों से पुरानी पुस्तक लेकर उन्हें हेलमेट के लिए जागरूक कर रहे हैं।

 साथ में भारत को 100% साक्षर बनाने के लिए अब तक अपने मिशन द्वारा दो लाख गरीब बच्चों को निशुल्क किताबे दे चुके हैं. अभी अपने अभियान द्वारा भारत सरकार से यह भी अपील कर रहे हैं जिस तरह प्राइवेट स्कूल बच्चों को अपने स्कूल से ही झोला जूता कपड़ा कॉपी किताब के लिए महंगी फीस लेकर उन्हें देते हैं उसी प्रकार एक हेलमेट देने का भी सभी बच्चों को जागरूकता के लिए नियम बनाएं. स्कूल से ही बच्चों को हेलमेट लगाने की जागरूकता मिले और इसका प्रभाव गार्जियन पर भी पड़ेगा वह भी हेलमेट लगाकर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाएंगे. क्योंकि भारत में सड़क दुर्घटना में 90% युवा और बच्चों की ही मौत होती है.
स्कूल के बाद कॉलेज को भी हेलमेट मैन ने निर्देश दिया हुआ है फिश के अलावा रजिस्ट्रेशन के नाम पर जो राशि ली जाती है उसके बदले में बच्चों को प्रोस्पेक्टस और झोला देने के बजाय एक हेलमेट दे।

इस नियम से भारत के अंदर बड़े पैमाने पर जागरूकता लाई जा सकती है. कई जगह अपने मिशन द्वारा शहर के बीच चौराहे पर बुक बैंक बॉक्स लगाकर लोगों से अपील करते हैं अपनी पढ़ी हुई पुरानी पुस्तक घर में रखने के बजाय उस बॉक्स में डालें ताकि भारत की शिक्षा को 100% किया जा सके भारत में कोई भी बच्चा पुस्तक के अभाव में शिक्षा से वंचित ना रहे. जितनी पुरानी पुस्तक की जागरूकता बढ़ेगी तभी जाकर सरकार भी जागेगी,  जो प्राइवेट स्कूलों में सिलेबस चेंज किया जाता है जो बच्चों के माता-पिता पर इसका बोझ पड़ता है. सरकार भी इस नियम को खत्म करने का प्रयास करें क्योंकि एक पुस्तक छापने में कई पेड़ कट जाते हैं. भारत के 73 साल आजादी के बाद भी आज भी हमारे देश में 30% लोग अशिक्षित हैं. हेलमेट मैन जिस तरह जागरूकता अभियान चला रहे हैं वह चाहते हैं भारत के सभी बच्चे उनके अभियान का हिस्सा बने ताकि सभी लोगों के अंदर सोशल भावना जागरूक हो सके ताकि एक दूसरे को मदद मिल सके. तभी जाकर हमारा देश महान और शक्तिशाली बनेगा ।

Thursday, November 14, 2019

केराना मोहल्ला ऑल खुर्द स्थित सलीम चौधरी पत्रकार के आवास पर एक अजीम ओ शान कवि एवं मुशायरा  नसीहत का प्रोग्राम आयोजन किया गया ।
रिपोर्ट:सलीम चौधरी

जिसकी अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री चौधरी रियासत राणा जीने की तथा संचालन सलीम फारुकी ने किया शम्मा रोशन का आगाज करते हुए चौधरी आलम वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने किया।
नगर के मोहल्ला ऑल खुर्द स्थित सलीम चौधरी पत्रकार के आवास पर एक मुशायरा कवि नसीहत का आयोजन हुआ जिसमें कैराना जनपद शामली के मशहूर शायर डॉक्टर शबाब सिद्दीकी ने सभी शाम माइन  हजरात को अपने कलाम से नवाजा और वाह वाही लूटी जिन्होंने अनेक गजलों से केराना आज के हालात पर रुक दीया वही सभी सामा इन्होंने डॉक्टर शबाब सिद्दीकी को  अपने प्यार भरी तालियों से नवाजा।

 इस मौके पर चौधरी बिलाल चौधरी आशु आशु चौधरी रईस सिद्दीकी कासिम अंसारी अनिक सिद्दीकी हाशिम सिद्दीकी सोनू चौधरी चौधरी महबूब विशाल भटनागर दीपक कश्यप साबिर चौधरी इंतजार अजीत संजू मेंबर डॉक्टर बलवान अरुण जाटव नदीम चौहान आसिफ चौहान एडवोकेट चौधरी वाहिद चौधरी मुस्तकीम एवं बीजेपी कार्यकर्ता उस्ताद नसीम खान उस्मान उस्मानी रानी बिटिया रानी शमी गालिब केरा नवी मास्टर अतीक साद अनस सिद्दीकी आदि मौजूद रहे वही सलीम चौधरी पत्रकार ने आने वाली 26 जनवरी को शाम 9:00 बजे से 4:00 बजे तक 4:00 बजे तक मुशायरे का एलान किया जिसमें बताया की 26 जनवरी को गुर्जरों के बारात घर में एक बहुत ही शानदार अजीम ओ शान मुशायरे का आयोजन किया जाएगा जिसमें दूरदराज के शायर हिस्सा लेंगे जिसकी तैयारी आगामी 25 दिसम्बर से शुरू की जाएगी।
जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियाँ ।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उपरांत दादरी में स्कूल खोले जाने पर अंशु पब्लिक स्कूल के विरुद्ध एफ आई आर की कार्यवाही एक स्कूल को कराया गया बंद।

जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा वायु प्रदूषण को लेकर ईपीसीए के आदेशों के अनुपालन में 14 एवं 15 नवंबर को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल बंद करने के आदेश निर्गत किए गए थे। इस क्रम में आज उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सीमा सिंह के द्वारा दादरी में अभियान चलाकर स्कूलों की जांच की गई, जिसके अंतर्गत अंशु पब्लिक स्कूल एवं चिल्ड्रंस एकैडमी स्कूल खुले हुए पाए गए। 

तहसील स्टाफ जाने के उपरांत  चिल्ड्रंस एकेडमी के द्वारा अपने स्कूल को बंद कर दिया गया। परंतु  अंशु पब्लिक स्कूल के मैनेजर द्वारा स्कूल बंद न किए जाने पर इनके विरुद्ध एफ आई आर की कार्यवाही राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा सुरक्षित की गई है।  यह जानकारी  नायब तहसीलदार सीमा सिंह के द्वारा  दी गई है । 

Sunday, November 10, 2019

     होशियारपुर में मेडिकल सम्मेलन हुआ संपन्न 

दिनांक 10 नवंबर 2019 को होशियारपुर के प्रसिद्ध होटल "प्रेजीडेंसी" मॉडल टाउन होशियारपुर पंजाब में स्वर्गीय डॉक्टर धर्मवीर कपूर जी की याद में हर वर्ष इंडियन मेडिकोज सोसायटी द्वारा आयोजित  होने वाला डॉक्टरों का एक 
सम्मेलन सोसायटी के चेयरमैन डॉ अजय मोहन सहाय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

जिसमें होशियारपुर पंजाब एवं भारत के कई राज्यों से गणमान्य चिकित्सक बुद्धिजीवी समाज सेवक, पत्रकार व नेता आदि शामिल हुए इस कार्यक्रम में ग्लोबल हेल्थ एंड मेडिकल काउंसिल के चेयरमैन एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के मानद सलाहकार डॉ जसवीर आर्य जी को भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित कर उनको  सम्मानित किया गया।

 और उनके हाथों से अन्य चिकित्सकों को भी सम्मानित कराया गया।कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्था प्रसिद्ध समाज सेवक रमन कपूर एंड फैमिली और उनकी टीम द्वारा की गई।

Thursday, November 7, 2019

               कुरूक्षेत्र में बैठक सूचना 

           कुरुक्षेत्र के अपने सभी सक्रिय 
                कार्यकर्ताओं व सहयोगीयों को 
           सूचित किया जाता है कि 
                 दिनांक 09 नवंबर 2019 को ।

डॉ०जसबीर आर्य सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं की एक जरूरी बैठक लेंगे जिसमें अपने सभी संगठनों की सन-2020 की जिला कार्यकारिणीयों का पुनर्गठन करने हेतु योग्य लोगों को मौका दिया जाएगा ताकि वह हरियाणा सरकार एवं हरियाणा पुलिस के समक्ष अपने संगठनों का सही रूप से प्रतिनिधित्व कर सकें।अतः इस बैठक में शामिल होने के लिए इस नंबर 9212412283 पर व्हाट्सएप करें।
धन्यवाद।जय हिंद।
                        ✍ जारीकर्ता: सुभाष कुमार शर्मा,
                                 (प्रभारी,कुरूक्षेत्र प्रभाग)

Wednesday, November 6, 2019

         यमराज को आने से रोकेगा बिहार का पहला टोल                          टैक्स मोहनिया बना एलओसी।

रिपोर्ट:संजीव भाटी 
हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार के अभियान को कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने दिखाई हरी झंडी।

बिहार कैमूर आज शाम 5:00 बजे मोहनिया टोल बूथ पर बिना हेलमेट जा रहे लोगों को हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार ने उन्हें हेलमेट देकर जागरूकता का संदेश दिया और साथ में कैमूर एसपी ने मोहनिया टोल टैक्स को बिना हेलमेट पास नहीं करने के नियम को हरी झंडी दी. यह नियम सभी टू व्हीलर सवारियो पर लागू होगा. ताकि लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता मिले।

बहुत जल्द इस टोल टैक्स पर हेलमेट शॉप की व्यवस्था की जाएगी जिस व्यक्ति के पास हेलमेट नहीं होगा उन्हें हेलमेट खरीदने के बाद ही आगे जाने दिया जाएगा. इस नियम से सड़क दुर्घटना में कमी आएगी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए लोगों को जागरूकता संदेश बढ़ेगा. आज DTO बाबूराम, टोल मैनेजर देवेंद्र चतुर्वेदी इस कार्य की सराहना की और आगे लोगों की भलाई के लिए यमराज की तरह नियमों का पालन कराने के प्रयास करेंगे. हेलमेट मैन भारत के सभी टोल टैक्स पर यह नियम लागू करवाना चाहते हैं क्योंकि भारत में प्रतिवर्ष  डेढ़ लाख  मौत  सड़क दुर्घटना में हो रही है जो किसी महामारी से कम नहीं है।

हेलमेट मैन  अपने मिशन द्वारा  अभी तक भारत के अलग अलग राज्य में 25000 हेलमेट बांट चुके हैंl आज के कार्यक्रम मे पप्पू लाल उपाध्याय,  धनुषधारी सिंह, शुभम सिंह,आकाश राठौर शिबू सिंह, चंदन सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

Monday, October 14, 2019

वाल्मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शाेभा यात्रा ।

रिपोर्ट:-सलीम अहमद


कैराना( शामली) साेमवार की शाम वाल्मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य ने शोभायात्रा निकाली गई।

 नगर के माैहल्ला आलकला में स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर से शाम के समय शाेभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ शाेभा यात्रा निकली। यात्रा नगर के बाजार बेगमपूरा, चाैक बाजार,देवी मंदिर राेड,मेढकी दरवाजा, भुरा चुंगी मंदिर पुराना बाजार,निर्मल चौराहा,जमा मस्जिद, मीना मार्किट,पट्टाे वाला,आलकला आदि प्रमुख स्थानों से होकर देर रात वापस महर्षि बाल्मीकि मंदिर जाकर समापत हुई।

 इसमें दर्जनाे झांकियां शामिल रही। इनमें भगवान वाल्मिकी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दर्शाने के साथ ही रामायण के कई दृश्य भी दर्शाए गए थे। वही शाेभा यात्रा में भगवान शिव शंकर का नृत्य,राधा रानी,बालाजी आदि की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभा यात्रा का उद्घाटन भाजपा नेता अनिल चौहान व अजय संगल शामली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शोभायात्रा में कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी बल सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात रहा। उधर वाल्मीकि समाज सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्रा,सुनील कुमार,शनि झंझोट,दीपक कुमार चंद्रा,बनारसी दास,रामगोपाल,संजय पहिवाल,आदि मौजूद रहे।
हेलमेट मैन ने अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह से मिलकर सड़क सुरक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज के प्रति ज्ञापन दिया,ग्रेटर नोएडा गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश।


 हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार पिछले 5 सालों से सड़क सुरक्षा और भारत के शिक्षा बढ़ाने के लिए जागरूकता का कार्य कर रहा हूं. भारत के अलग अलग राज्य में सड़क पर चलने वाले युवाओं को हेलमेट देकर जागरूक कर रहा हूं और उनसे पुरानी पुस्तक लेकर गरीब बच्चों को निशुल्क देता हूं. अब तक भारत में 25000 हेलमेट देकर 200000 गरीब बच्चों को निशुल्क किताब दे चुका हूं. यहां तक पहुंचने के लिए किसी से मदद नहीं लिया हूं और इस कार्य को करने में पैसे के लिए समस्या काफी खड़ी रही उसके लिए मैंने अपना घर तक बेच दिया. ताकि मेरा मिशन कोई रुकावट ना हो।

महोदय मैं आपसे एक विनती करने आया हूं भारत के अलग-अलग कोने से गौतम बुध नगर के अंदर छात्र पढ़ाई करने के लिए आते हैं और प्रति वर्ष इनकी संख्या बढ़ रही है. लेकिन शिक्षा के साथ दुर्घटना में भी काफी बढ़ोतरी हो रही है. इस दुर्घटना को गंभीरता से लेकर एक आपको संदेश जारी करना है. यहां नॉलेज पार्क के अंदर सभी कॉलेज में फीस के अलावा रजिस्ट्रेशन का पैसा अलग से लिया जाता है. और उस रजिस्ट्रेशंस के नाम पर प्रोस्पेक्टस या फिर झोला दीया जाता है बच्चों को.
मैं आपके माध्यम द्वारा कॉलेज प्रशासन को सड़क सुरक्षा के लिए संदेश देना चाहता हूं जो रजिस्ट्रेशंस का पैसा है उस पैसे का कॉलेज प्रशासन प्रोस्पेक्टर्स देने के बजाय एक हेलमेट दे. ताकि कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र को जागरूकता के साथ सड़क दुर्घटना में होने वाले मौत में कमी लाई जा सके. और जो यहां पर स्कूल है उन्हें भी 4 साल से ऊपर वाले बच्चों को स्कूल बैग ड्रेस दे रहे हैं तो उसमें एक हेलमेट भी जरूर दें. क्योंकि बहुत अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल से छोड़ने जाते हैं तो खुद भी हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं. और बच्चे के लिए तो कभी सोचते भी नहीं हैं. मैं आशा करता हूं आप मेरी बात को गंभीरता से लेकर मेरे मिशन का उद्देश्य पूर्ति करें।


Wednesday, October 9, 2019

माल लोड करने के बाद त्रिपाल पर रस्सी खींच रहा हेल्पर रस्सी के फंदे में फंसा। हुई दर्दनाक मौत। 

रिपोर्ट:-सलीम अहमद (कैराना शामली)
ट्रक के पीछे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ हेल्पर का शव मिला।

कैराना। देर शाम इंडस्ट्रियल एरिया में  एक ट्रक के पीछे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ ट्रक के हेल्पर का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सा काट कर शव को नीचे उतारा। सूचना पर मृतक के परिजन गांव बनत से मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस मृतक के शव को पीएम पर भेजने के लिए तैयारी कर रही है।

बनत निवासी 45 वर्षीय मुनेश एक ट्रक पर हेल्पर कार्य करता था । तरक शामली की रेल पार्क निवासी दीपक का था जिस पर दीपक स्वयं चालक है। बृहस्पतिवार दोनों ट्रक को लेकर इंडस्ट्रियल एरिया में एक रिम बनाने की फैक्ट्री में पहुंचे जहां पर पंजाब के होशियारपुर में रिम पहुंचाने के लिए उन्होंने ट्रक में रिम लोड किए। चालक दीपक ने बताया इस 5:15 बजे ट्रक को लोड करने के बाद वे दोनों फैक्ट्री से बाहर आए। इसके बाद मुनेश ट्रक के ऊपर त्रिपाल डालकर रस्सा खींचना कार्य कर रहा था। अचानक मुनेश पैर फिसला और जैसे ही वह ट्रक से नीचे गिरना शुरू हुआ तो इसी दौरान रस्सा मुनेश से गले में फस गया और मुनेश के गले में फांसी का फंदा लग गया। कुछ देर बाद जब वह ट्रक के पास पहुंचा तो मुनेश को फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रास्ता काटकर शव को नीचे  उतारा। वहीं सूचना पर मृतक का साला मनमोहन निवासी बनत और उसकी पत्नी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया दुर्घटना का है अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Tuesday, October 8, 2019

धू-धू कर जल उठे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले

रिपोर्ट:-सलीम अहमद कैराना (शामली)

 देवी मंदिर तालाब पर धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व
- एसडीएम व सीओ का किया गया स्वागत

कैराना- विजयादशमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राचीन देवी मंदिर तालाब किनारे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
   मंगलवार को विजयादशमी के पर्व पर सुबह से ही लोगों ने अपने-अपने घरों पर दशहरे का पूजन विधि-विधान के साथ किया। पूजन के दौरान गन्ना, दही, किताब, कॉपी-कलम व शस्त्रों का भी पूजन किया। वहीं, दशहरे पर्व पर देवी मंदिर रोड व तालाब किनारे मेले का आयोजन किया गया था। देर शाम करीब 6.45 बजे एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा व सीओ प्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरे पर देवी मंदिर तालाब किनारे लगाए गए रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया, जहां पर दर्शकों की भारी भीड़ धू-धू कर जलते पुतलों को देखकर उत्साहित नजर आई। इससे पूर्व रामलीला व दुर्गा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम व सीओ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयपाल कश्यप एडवोकेट, अभिषेक गोयल, अतुल गर्ग, राकेश उर्फ सप्रेटा, सोनू नेता, आशु गर्ग, टिल्लू, शगुन मित्तल एडवोकेट, संजीव कुमार, सोनू वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा किलागेट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह यादव, एसआई अजय कसाना सहित पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।

भाईचारे की मिसाल: यहां 'राम' की लीला में नानू  देते हैं अहम योगदान,बनाते है रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले।

रिपोर्ट:-सलीम अहमद कैराना (शामली)

कर्ण की नगरी में रावण के पुतले बनाते मुस्लिम कारीगर

कैराना वैसे तो कर्ण की नगरी कहलाया जाता है,लेकिन इस नगरी में संप्रदायिक सौहार्द की एक अलग ही मिसाल अधिक्तर देखने काे मिलती है। जहा रामलीला के शुभारंभ पर काल जुलूस में हिंदू मुस्लिम युवा भाग लेते हैं वही विजयदशमी के पर्व पर मुस्लिम परिवार सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा है। यह परिवार कई पीढ़ियों से कैराना की ऐतिहासिक रामलीला में रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण आदि के पुतले बनाता आ रहा है।


 कैराना नगर के माैहल्ला बेगमपूरा निवासी माैहम्मद हसिन पुत्र नानू व रमजान,सारिक,शहजाद व खुर्शीद आदि बताते है कि उनका परिवार कैराना की रामलीला में रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण आदि के पुतले बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका रामलीला से संबंध मात्र 40 वर्ष से है। परिवार का पुश्तैनी काम है। केवल कैराना ही नहीं करनाल, घराेंडा,पानीपत आदि  तक पुतले बनाये है। उन्होंने कहा कि हम मु्स्लिम हैं, लेकिन रामलीला में रावण, मेघनाद आदि के पुतले बनाकर हमारे परिवार का पालन पाेषण चलता है।  हम लाेग साथ ही साथ समाज को भी हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते है।
 काफी फुट ऊंचे रावण ,मेघनाद के पुतले काे क्रेन की मदद से इन पुतलों खड़ा किया जाता है उन्हाेने बताया कि रामलीला कमेटी ही सामग्री उपलब्ध कराती है। यह कार्य वह रामलीला के शुभारंभ के बाद ही लग जाते है।

कैराना। नगर के देवी मंदिर रोड पर स्थित तालाब परिसर में रावण मेघनाथ,कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा जो मंगलवार की देर शाम होगा। इससे पूर्व लोगों ने विजयदशमी के अवसर दशहरे का पूजन विधि विधान के साथ किया।